Wednesday, December 13, 2023

मक्खी, मच्छर और चूहा भगाने का आसान और सटीक तरीका, इस घरेलू उपाय में मात्र 5 मिनट में भागेंगे

बदलते मौसम में मक्खी,मच्छर और चूहे हर किसी के घर में अपना डेरा जमा लेते हैं। डेंगू, मलेरिया के मच्छर (Mosquito) समय-समय पर अपना प्रकोप दिखाते रहते हैं। मच्छर के काटने से कई घातक रोग आपके लिए जानलेवा भी हो जाते हैं। जहां मच्छर आपके स्वास्थ्य के लिए सही नही हैं ठीक उसी तरह खासकर गर्मियों मच्छर के साथ-साथ मक्खी और चूहों का प्रकोप भी बढ़ जाता है।

इन समस्याओं से बचने के लिए हम तरह-तरह के उपाय करते हैं पर कोई भी उपाय कारगर साबित नही होता है। आज हम आपको मक्खी,मच्छर और चूहों से बचने के कुछ देशी नुस्खों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने घर पर मक्खी,मच्छर और चूहों के कारण हो रहे परेशानी से तुरंत निजात पा सकते हैं। (Desi Hacks) यह आपके लिए काफी कारगर साबित होगा। आइये जानते हैं इसके बारे में।

उड़ने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं

गर्मी (Summer) के मौसम में घरों के अंदर उड़ने वाले कीड़ों का भंडार हो जाता है। इसमें मच्छर, मक्खी मुख्य रूप से होते हैं। पंख वाली चीटियां भी उड़ के घर के अंदर चली आती है। यह चीटियां प्रकाश पर अधिक आती हैं। कुछ तरीकों को अपनाकर आप इसे अपने घरों से भगा सकते हैं। (Desi hacks to get rid of Mosquito, Cockroach, Rat) इसके लिए आपको हर दिन बस पांच मिनट का समय देना होगा।

तेजपत्ते के धुएं से कीड़े गायब

इस देशी नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको 1 मिट्टी का छोटा बर्तन लेना होगा। मिट्टी के बर्तन में तेजपत्ता के पत्ते को तोड़कर डालें। उसके बाद उसमें तेल और कपूर को मिलाएं। अब इस मिश्रण में आग लगा दें और कुछ देर के बाद आग बुझा दें। अब आप देखेंगे कि मिट्टी के बर्तन से धुआं निकल रहा है। अब इस धुआं को कमरे,बरामदे के साथ ऐसी जगहों पर ले जाएं जहाँ मच्छर, मक्खियों के साथ उड़ने वाले कीड़े आते हैं। इसके धुआं से यह सभी कीड़े (Insects) दूर भाग जाएंगे।

Easiest trick to repel mosquito flies and rats of home

कॉकरोच, चूहे को कैसे भगाएं

उड़ने वाले कीड़ों के साथ-साथ कॉकरोच और चूहे ऐसे होते हैं जो घर के सामान को नष्ट करते हैं। यह जमीन पर चलकर आपके घर में रखे वस्तुओं को खराब करते हैं। इसे भगाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको थोड़ा आटा में शक्कर, बोरिक एसिड, को मिलाना होगा। अब इसके गोले बनाकर ऐसी जगहों पर रखना होगा जहां से कीड़े आते हैं। आप इसे रसोइघर में रखे रसोई गैस, सिंक, या फर्श के कोने में रखें। जैसे ही इन गोलों का सेवन कॉकरोच, चूहे करेंगे सदा के लिए इनका खात्मा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :- घर पर आसान तरीकों से बनाएं नारियल का बोनसाई, देंगे अच्छे-खासे फल

कीड़ो को भगाने के लिए स्प्रे

कीड़ो को भगाने में स्प्रे (Sprey) काफी मददगार साबित होगा। स्प्रे का इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले आपको पानी लेना होगा। अब पानी में 4 चम्मच सफेद सिरका, 1 चम्मच पिसा हुआ कपूर, थोड़ा सा डेटॉल के साथ-साथ ,1 चम्मच नमक मिलाएं। मिलाए गए मिश्रण को ऐसे जगहों पर इस्तेमाल करें जहाँ से कीड़े आते हों। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके घर में कीड़ों का आना बंद हो जाएगा।

Easiest trick to repel mosquito flies and rats of home

कुछ बातों का रखें ध्यान

हम घर में गंदगी अधिक रखते हैं। खाने पीने के दौरान खाने के टुकड़ों को इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे चूहों के साथ-साथ कई प्रकार के कीड़े हमारे घरों में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए घर में साफ-सफाई (Clean) का अधिक ध्यान रखें। कीड़ो को भगाने के दौरान छोटे बच्चों का इससे दूर रखें। खासकर स्प्रे के दौरान यह अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। इन तरीकों को अपनाकर आप मक्खी,मच्छर,चूहों के साथ-साथ अन्य कीड़ो से भी बच सकते हैं।

Disclaimer The Logically के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा कर सकें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।