Home Lifestyle

इतिहास, संस्कृति और खूबसूरती से भरपूर उत्तरप्रदेश के इन 10 जगहों को देख लीजिए, सम्पूर्ण भारत का सैर हो जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य (Uttarpradesh) भारत के उत्तरी भाग में स्थित धार्मिक एवं प्रमुख पर्यटन राज्यों में से एक है। इस राज्य के उत्तर में हिमालय और तलहटी में पवित्र गंगा नदी बहती है। यह राज्य भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की जन्म भूमि के लिए काफी लोकप्रिय है। यह भारत के सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।

Famous tourist places in Uttarpradesh

इस राज्य में काफी ऐसे शहर है जो धार्मिक मान्यताओं से जुड़े हैं। भारत का यह उत्तर प्रदेश राज्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य के आठ रूपों में से एक माना जाता है जिसकी वजह से इस राज को भारत का ह्रदय स्थल के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल इसी राज्य के आगरा में स्थित है। इस राज्य में कई ऐसे धार्मिक और पर्यटन स्थल है (Tourist Places) जिसकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर वर्ष पवित्र गंगा नदी के तट पर हजारों की संख्या में लोग देश-विदेश से आते हैं और यहां की पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं।

अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के इन धार्मिक पर्यटन स्थलो का दौरा अवश्य करें। यह भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या और भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा जैसे और भी कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ यहां की प्राचीन सांस्कृतिक और अपनी सुंदर वास्तु कला के लिए काफी प्रसिद्ध मानी जाती है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के उन सभी धार्मिक स्थलों के बारे में बताएंगे।

  1. अयोध्या (Ayodhya):-

उत्तर प्रदेश की यह नगरी अयोध्या भगवान श्री राम की जन्म स्थली है जो पूरी दुनिया में हिंदू धर्म के लिए प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यह अयोध्या नगरी पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित है। अयोध्या को अवध के नाम से भी जाना जाता है जो बारहवीं शताब्दी ईशा पूर्व के समय में कन्नोज सामराज्य का उदय इसी अयोध्या में हुआ था। अयोध्या में राम नवमी का त्योहार काफी भव्य रुप से मनाया जाता है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और यहां के धार्मिक और सांस्कृतिक की खूब सराहना करते हैं। इसके साथ-साथ यहां झूला मेला, महाशिवरात्रि, दीपावली जैसे और भी कई धार्मिक त्योहार मनाई जाती है जिसकी भव्यता लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है।

कहा जाता है कि प्राचीन काल में अयोध्या की इस पवित्र भूमि पर मुगल सम्राट बार ने भगवान श्री राम के मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था और इसी स्थान पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। यह लड़ाई बरसों से चली आ रही थी परंतु साल 2019 में भारत सुप्रीम कोर्ट ने इस लड़ाई को सुलझा करके अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनवाने का आदेश दे दिया। जिसके बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की मंदिर का पुनः निर्माण होने लगा। आज अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भव्य रुप से निर्माण किया जा रहा है। अगर आप छुट्टियों का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी की इस पावन धरती पर अवश्य आएं और यहां श्री राम जन्म भूमि का दर्शन करें।

भगवान श्री राम की मंदिर के साथ-साथ यहां आस-पास और भी कई पर्यटन स्थल है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अयोध्या में राम की पैड़ी, दशहरा भवन, मनी पर्वत, मोती महल, कनक भवन, गुलाब बाड़ी, गुप्तार घाट, बहू बेगम, तुलसी स्मारक भवन, नागेश्वर मंदिर जैसे और भी कई तीर्थ स्थान हैं जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरती और धार्मिक वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

Ayodhya is a beautiful city of india
  1. मथुरा (Mathura):-

उत्तर प्रदेश में बसा यह मथुरा शहर भारत का सबसे लोकप्रिय और धार्मिक पर्यटन स्थलो में से एक है। मथुरा को भगवान श्री कृष्ण की नगरी कहा जाता है यानी भगवान श्री कृष्ण का जन्म इसी मथुरा में हुआ था। यह मथुरा शहर यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। भगवान श्री कृष्ण की इस मथुरा नगरी को और भी कई अन्य नाम सुरजन नगरी, मधुपूरी, मधुनगरी, प्रेम नगरी के नाम से जाना जाता है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में मथुरा को मधुपुर और मधुदानव का नगर कहा है। (Famous tourist places in Uttarpradesh)

भगवान श्री कृष्ण ने अपने दुष्ट कंस मामा को इसी मथुरा स्थान पर बध किया था। पौराणिक कथा में कहा गया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के एक जेल में हुआ था जो अभी वर्तमान में उस जेल की कोठरी में भगवान श्री कृष्ण का मंदिर है। जिसे देखने के लिए लाखों की तादात में श्रद्धालु आते रहते हैं। कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की इस मंदिर का निर्माण ओरछा के राजा वीर सिंह बुंदेला में करवाया था। इसके साथ-साथ यह भी बताया गया है कि गया है कि मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जी का चार मीटर ऊंची शुद्ध सोने की मूर्ति रखी थी जो महमूद गजनवी ने भगवान श्री कृष्ण की इस शुद्ध सोने की मूर्ति को चुरा कर भाग गया था।

मथुरा के श्री कृष्ण जन्माष्टमी गुरु पूर्णिमा राधा अष्टमी लठ मार होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाते हैं जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इसके साथ-साथ मथुरा में और भी अन्य धार्मिक पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर के आप यहां की खूबसूरती और धार्मिक वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। मथुरा में प्रमुख धार्मिक स्थल कुसुम सरोवर, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, गोवर्धन हिल, मथुरा संग्रहालय, विश्राम घाट, कंस लीला, कृष्ण जन्म भूमि मंदिर जैसे और भी कई धार्मिक पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर के आप जहां के सांस्कृतिक और अध्यात्मिक का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो आप भगवान श्री कृष्ण की इस मथुरा नगरी अवश्य आएं। (Famous tourist places in Uttarpradesh)

  1. वाराणसी (Varanasi):-

उत्तर प्रदेश में बसा वाराणसी शहर हिंदू धर्म के लिए एक लोकप्रिय तथा प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह वाराणसी शहर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह शहर पूरी दुनिया का पुराना जीवित शहरों में से एक माना जाता है। वाराणसी के गंगा नदी के तट दशाश्वमेघ घाट पर प्रतिदिन पवित्र गंगा की आरती की जाती है। जो देखने लायक होती है। जिससे वहां का वातावरण काफी सुगंधित और शुद्ध हो जाती है। इसके साथ-साथ गंगा में मिट्टी के दीये का तैरना काफी सुंदर और मनमोहक होता है।

वाराणसी का नाम दो नदियां वरुणा और अस्सी के नाम पर पड़ा है। कहा जाता है कि जो इस पावन नगरी बनारस आता है वह जन्म से लेकर के मृत्यु तक मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह सांस्कृतिक योग आध्यात्मिक और हिंदू पूर्ण जागरण का एक धार्मिक विरासत का केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस बनारस की स्थापना भगवान शिव के द्वारा 5000 साल पहले किया गया था। बनारस हिंदू धर्म के लिए एक पवित्र और अध्यात्मिक का केंद्र है। यहां की धार्मिक लोकप्रियता और सौंदर्य को देखने के लिए लोग देश-विदेश से हजारों की तादात में आते रहते हैं। (Famous tourist places in Uttarpradesh)

बनारस में और भी अन्य तीर्थ पर्यटन स्थल हैं जो यहां की खूबसूरती और सौंदर्य को बढ़ाती है। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेघ, दुर्गा मंदिर, मणिकर्णिका घाट, अस्सी घाट, रामनगर किला, मन मंदिर घाट, भारत माता मंदिर, सिंधिया घाट, शिवालय घाट, रामनगर किला, काठवाला मंदिर, भारत कला भवन संग्राहालय जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के धार्मिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले सकते हैं तथा यहां आकर पवित्र गंगा में स्नान करके मोक्ष को प्राप्त हो सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के इस वाराणसी तीर्थ स्थल का धार्मिक सौंदर्य को अवश्य देखें तथा यहां की गंगा आरती का आनंद अवश्य उठाएं।

यह भी पढ़ें :- उत्तराखंड की शान हैं ये 10 खूबसूरत जगहें, देश-विदेश से लोग यहाँ की खूबसूरती देखने आते हैं

  1. सारनाथ (Sarnath):-

सारनाथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर गंगा और वरुणा नदियों के संगम के पास स्थित है। यह स्थान बहुत धर्म के लिए काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। कहा जाता है कि सारनाथ जगह का नाम स्वामी सारंगनाथ के नाम पर पड़ा है। सारनाथ में ही 6वीं शताब्दी ईशा पूर्व में गौतम बुद्ध ने हिरण पार्क में पहले धर्म की शिक्षा दी थी। पौराणिक कथा के अनुसार कहा गया है कि मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म की शिक्षा को फैलाने के लिए 234 ईशा पूर्व में पूरे सारनाथ का भ्रमण किया था जिसके बाद ग्यारहवीं शताब्दी में इसी जगह पर कई सारे बौद्ध संरचना का निर्माण किया था।

सारनाथ में ऐसे कई बौद्ध मंदिर है जिसका निर्माण तिब्बत, चीन और जापान के भिक्षुओं द्वारा किया गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सारनाथ में एक भाग्य आयोजन किया जाता है जो अपने आपने एक आकर्षण का केंद्र है। यह भव्य आयोजन भगवान बुद्ध के जन्म के उपलक्ष में किया जाता है। यह जगह पौराणिक इतिहास से काफी जुड़ा हुआ है। अगर आप सारनाथ जगह का दौरा करते हैं तो यहां आपको इतिहास के बारे में काफी कुछ जानकारियां प्राप्त हो जाएगी।(Famous tourist places in Uttarpradesh)

सारनाथ के आसपास और भी पर्यटन अच्छा ने जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरती और सौंदर्यता का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। सारनाथ में धमेक स्तूप, चौखंडा स्तूप, बाधिबृक्ष, ताई मंदिर, मूलगंधा मंदिर, धरमराजिका स्तूप जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां के खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के इस सारनाथ का दौरा अवश्य करें और यहां से इतिहास का जानकारी अवश्य लें।

  1. वृंदावन (Vrindavan):-

वृंदावन हिंदू धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थानों में से एक माना जाता है‌। भगवान श्री कृष्ण ने अपना पूरा बचपन वृंदावन की इसी खूबसूरत नगरी में बिताए थे। भगवान श्री कृष्ण की बचपन की यादें इस वृंदावन से जुड़ी हुई हैं। वृंदावन दो शब्दों के मेल से बना है पहला वृंद शब्द से जिसका शाब्दिक अर्थ तुलसी होता है और दूसरा वन जिसका शाब्दिक अर्थ ग्रोव या जंगल होता है। वृंदावन को प्रेम की नगरी भी कहा जाता है। जो सेवा कुंज का वह स्थान है जहां पर भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ रासलीला करते थे।

वृंदावन का यह जगह काफी मंदिरों से घिरा हुआ है। जिसमें बांके बिहारी मंदिर काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। इस मंदिर में मूर्ति को एक पर्दे में छिपाकर के रखा जाता है जो हर पल कुछ समय के लिए खोला जाता है। उसके बाद फिर उसे उसी पर्दे में बंद कर दिया जाता है। पहले के समय में यहां वृंदावन काफी घना जंगल से घिरा हुआ था परंतु धीरे-धीरे यहां विकास होने लगा जिससे आज यहां और भी एक खूबसूरत और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

वृंदावन में भक्तों के लिए घूमने के लिए और भी कई तीर्थ स्थान है जो आपने आपने काफी सुंदर और आकर्षित हैं यहां शाहजी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, मदन मोहन मंदिर, केशी घाट, गोविंद देव मंदिर, हरे राम हरे कृष्णा मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, इस्कॉन मंदिर जैसे और भी अनेकों मंदिर है जिसका दर्शन कर पानी से मन मुग्ध हो जाता है। आप छुट्टियों के दिनों में उत्तर प्रदेश के इस वृंदावन प्रेम नगरी का भ्रमण जरुर करें यहां की खूबसूरती और धार्मिक सौंदर्यता लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है।(Famous tourist places in Uttarpradesh)

  1. आगरा (Agra):-

उत्तर प्रदेश का यह आगरा शहर प्रेम का प्रतीक कहा जाता है। यह यमुना नदी के तट पर बसा हुआ एक बेहद खूबसूरत जगह है। दुनिया का आठ अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल आगरा में ही स्थित है। आगरा के इस ताजमहल को देखने के लिए लोग देश-विदेश से बड़ी तादात में आते रहते हैं। ताजमहल आगरा का यह काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आगरा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, समृद्ध और धार्मिक शहरों का एक संग्रह है। इसके साथ-साथ आगरा में और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे आप घूम कर के यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

आगरा शहर इतिहास उसे काफी जुड़ा हुआ है। जो मुगल के समय में वास्तु कला का कई आकर्षक चीजें देखने को मिलते हैं। आगरा में और भी ऐसी कई जगह हैं जिसे आप घूम कर के यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आगरा में सिकंदरा, सूर सरोवर, फतेहपुर सीकरी, ताजमहल, चीनी का रौजा, गुरु का ताल, इत्माद उद दौला, चौंसठ खंभा के साथ-साथ हैं। यहां मकावरे, किले, महल, मस्जिद, उद्यान जैसे कई ऐसी चीजें हैं जो लोगों को आकर्षित करती है। अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के इस खूबसूरत शहर का आनंद जरुर उठाएं।

  1. झांसी (Jhansi):-

झांसी उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह झांसी शहर उत्तर प्रदेश के दक्षिण में बेतवा नदी के तट पर स्थित है। झांसी को आज भी रानी लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाता है। झांसी का यह शहर आज भी रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की याद दिलाती है। यह झांसी शहर किलो के चार और बसा हुआ है। उत्तर प्रदेश का यह झांसी शहर इतिहास से काफी जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि 1857 ईस्वी में भारत के क्रांतिकारियों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसमें वीर योद्धा रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडे जैसे वीरों के नाम शामिल हैं। भारत की इतिहास में रानी लक्ष्मीबाई का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। झांसी का किला वास्तु कला और कलाकृति के लिए पूरे दुनिया में प्रख्यात है।

झांसी के इस किले का निर्माण 1613 ईस्वी में बुंदेल राजा वीर सिंह जूदेव द्वारा किया गया था। झांसी का यह किला लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थल में उत्तर प्रदेश का यह झांसी शहर को भी जोड़ा गया है जिसे इस झांसी शहर को देखने के लिए तथा इसकी इतिहास को जानने के लिए लोग देश-विदेश से भारी मात्रा में आते रहते हैं। इसके साथ-साथ झांसी में और भी कई पर्यटन स्थल हैं जिसे आप घूम कर के यहां के सुंदरता का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। झांसी में झांसी का किला, रानी महल, महालक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर जैसे और भी कई अन्य पर्यटन स्थल हैं जिसे घूमकर के यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान तैयार कर रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के इस झांसी शहर को अवश्य घूमे।(Famous tourist places in Uttarpradesh)

यह भी पढ़ें :- बिहार के वह 12 जगहें जो भारत की पुरानी संस्कृति और पहचान के सबूत हैं, बिहार देखना है तो इन्हें जरूर देखें

  1. लखनऊ (Lucknow):-

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी है। इसका पुराना नाम लखनपुर हुआ करता था लखनऊ शहर गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर रामायण से जुड़ा हुआ है जब भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने गोमती नदी के किनारे लक्ष्मणपुर नाम से एक नगर बस आए थे, जिसका नाम आगे चलकर लखनपुर हो गया। उसके बाद यही लखनपुर वर्तमान में लखनऊ में परिवर्तन हो गया। लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है।

यह शहर अपने संस्कृति, वास्तु-कला और साहित्य के लिए काफी प्रसिद्ध मानी जाती है। जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। लखनऊ में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर के यहां की खूबसूरती को आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं। लखनऊ में लखनऊ चिड़ियाघर, हजरतगंज, अंबेडकर पार्क, रुमी दरवाजा, छत्तर मंजिल, बेगम हजरत महल पार्क, सतखंडा, बेगम मुर्शीदादी का मकबरा, शाह नजफ इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, लखनऊ संग्रहालय, आसिफी मस्जिद, शाही बावली जैसे और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर के आप यहां की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के राज्य की राजधानी लखनऊ आ करके यहां की खूबसूरती का एक अनोखा आनंद उठा सकते हैं।

  1. चित्रकूट (Chitrakoot):-

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित यह चित्रकूट शहर एक धार्मिक और पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। यह मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है। कहा जाता है कि जब भगवान श्री राम को 14 वर्ष के लिए वनवास हुआ था तब भगवान श्री राम ने 11 वर्ष तक अपना जीवन इसी चित्रकूट धाम पर बिताए थे। इसके साथ-साथ जब भगवान श्री राम के बनवास के समय इनके छोटे भाई भरत ने अपने राजा श्री राम से इसी चित्रकूट में मिलने आए थे। और धार्मिक ग्रंथ के अनुसार कहा जाता है कि ब्रहमा विष्णु महेश की अवतार इसी चित्रकूट धाम पर जन्म लिए थे। जिसकी वजह से इस चित्रकूट धाम को एक पवित्र दर्जा दिया गया है।

चित्रकूट में कई धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं। यहां नवरात्रि विजयदशमी झूला मेला अमावस्या मेला रामनवमी दिवाली काफी भव्य तरीके से मनाए जाते हैं। यह सभी चीजें चित्रकूट को काफी सुन्दर बनाता है जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में आते हैं। चित्रकूट तीर्थ यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल है।

चित्रकूट में और भी कई पर्यटन स्थल है जिसे घूमकर आप यहां की सुंदरता और धार्मिक वातावरण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। चित्रकूट में हनुमान धारा, जानकी कुंड, राम धारा, कामादगिरी, रामघाट, अनुसूया अति आश्रम, स्फटिक शीला, भरत कूप, विराध कुंड जैसे और भी कई धार्मिक कथा है जिसे घूमकर के आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस धार्मिक स्थल चित्रकूट की यात्रा अवश्य करें और यहां के धार्मिक और खूबसूरती का आनंद उठाएं।

  1. इलाहाबाद (Allahabad):-

उत्तर प्रदेश का शहर इलाहाबाद जिसे हम आज प्रयागराज के नाम से जानते हैं यह भारत के धार्मिक स्थलों ने से एक माना जाता है। इलाहाबाद शहर पवित्र गंगा यमुना नदी के तट पर स्थित है। इलाहाबाद में ही तीन सबसे पवित्र नदियों का संगम हुआ है जिसे हम त्रिवेणी संगम के नाम से जानते हैं। यह पवित्र नदी गंगा, यमुना और सरस्वती है। इलाहाबाद का कुंभ और महाकुंभ मेला विश्व विख्यात है। महाकुंभ जो हर 12 साल में आयोजित किया जाता है इसके साथ-साथ 6 साल में एक-अर्ध कुंभ मेला का आयोजन भी किया जाता है। इसे देखने के लिए यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं। इलाहाबाद के इस संगम नदी में स्नान कर लेने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इलाहाबाद के एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है जब आप इलाहाबाद के इन गंगा यमुना नदी पर वोटिंग करते हैं तो वहां पर आपको दोनों नदियों के पानी में रंगों का अंतर देखने को मिलेगा जो लोगों को काफी आकर्षित करता है। इसके साथ-साथ इलाहाबाद में और भी कई पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इलाहाबाद में कंपनी गार्डन, चंद्रशेखर आजाद पार्क, संगम, आनंद भवन, खुसरो बाग, पाताल पुरी मंदिर, स्वराज भवन, इलाहाबाद संग्रहालय, अक्षय वट जैसे और भी कई पर्यटन और धार्मिक स्थल है जिसे आप घूम कर के भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के इस इलाहाबाद धार्मिक स्थल का यात्रा अवश्य करें।

उत्तरप्रदेश के इन धार्मिक स्थलों का यात्रा अवश्य करें। अगर आप छुट्टी का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तर प्रदेश के इन सभी धार्मिक स्थलों की खूबसूरती और सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

Exit mobile version