Monday, December 11, 2023

खेती की नई पद्धति से किसान कमा रहे हैं लाखों, आप भी जानिए खेती से पैसे कमाने का अनोखा तरीका

किसानों को लेकर लोगों के मन में यह धारणा होती है कि जो व्यक्ति खेती करते हैं, उन्हें ना तो लाभ मिलता है और ना ही वह खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं। यह बात पूरी तरह असत्य है, क्योंकि अगर किसान आधुनिक पद्धति को अपनाकर खेती कर रहे हैं, तब वह मोटी रकम अपने उत्पाद से प्राप्त कर सकते हैं।

आज के हमारे इस लेख में आपको इंटीग्रेटेड फार्मिंग (Integrated Farming System) के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसे अपनाकर किसान अधिक-से-अधिक लाभ कमा रहे हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग (Integrated Farming System), IFS जिसे अपनाकर किसान एक सुखी और सम्पन्न जीवन गुज़ार रहे हैं।

Farmers are earning lakhs from Integrated Farming System

IFS (Integrated Farming System) यानी एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाकर छोटे एवं बड़े किसान अपनी खेती से अधिक-से-अधिक लाभ कमा सकते हैं। आईएफएस पद्धति को अपनाकर खेती करने का उद्देश्य यही है कि भूमि के सभी भागों का सही उपयोग होना। इस प्रणाली द्वारा हम एक खेतों में सब्जी, फूल, मवेशी पालन, मधुमक्खी पालन मत्स्य पालन और फल उत्पादन कर सकते हैं। इस खेती से अनेकों फायदे हैं, जैसे हमारा पर्यावरण संरक्षण भी बना रहेगा और लाभ के साथ-साथ मिट्टी की उत्पादक क्षमता भी बढ़ेगी। (Integrated Farming System)

यह भी पढ़ें :- दलदल वाली जमीन पर होती है करौंदे की खेती, जानिए करौंदे उगाने का आसन तरीका

IFS के लाभ

इस खेती से हमारे किसानों को अधिक लाभ होती हैं-

  • उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी।
  • अधिक-से-अधिक अपने उत्पादन से लाभ का मिलना।
  • कृषि कार्यों में अधिक लागत का ना लगना।
  • मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ना।
  • संसाधनों का उपयोग पूरी तरह से हो पाना।
  • रोज़गार का मौका मिलते रहना और खतरे का कम होना। (Integrated Farming System)
Farmers are earning lakhs from Integrated Farming System

आखिर किस तरह होती है खेती, जिससे होती है 8 लाख की आमदनी

जानकारी के अनुसार अगर 5 एकड़ भूमि में फल, फूल, सब्जी एवं पशुपालन किया जाए, तो इसके अनेकों फायदे हैं। किसान कहते हैं कि इससे हमें मवेशियों के चारे मिलते हैं। साथ ही उनके गोबर से खाद का निर्माण भी किया जाता है, जिस कारण हमें खेती में अधिक पैसे नहीं लगाने पड़ते। अगर हम अन्य प्रकार की फसलें अपने खेतों में उगा रहे हैं, तो इससे हमारे मिट्टी की उर्वरा क्षमता बनी रहती है। साथ ही पैदावार भी अधिक मात्रा में होती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगर 5 एकड़ खेती में एक आईएफ़एस प्रणाली को अपनाकर खेती की जाए, तो प्रति वर्ष में 8 लाख रुपए की आमदनी होगी। (Integrated Farming System)

झारखंड के रांची में किसानों को देख अन्य किसान भी (Integrated Farming System) को अपना रहे हैं। इनकी खेती का लुफ्त उठाने के लिए बहुत ही दूर से व्यक्ति आते हैं ताकि वह इसे देखकर कुछ सिख सकें। (Integrated Farming System)