Saturday, December 9, 2023

पिता किसान आंदोलन में हक़ के लिए लड़ रहे, बेटा देश के लिए हुए शहीद: शहादत

भारत के साथ पाकिस्तान की लड़ाई हमेशा से चलती आ रही है। पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों की तरफ से हमेशा भारत पर हमला होता रहता है। हमारे देश की सेना बॉर्डर पर अपनी जान की बाजी लगाकर दिन-रात अपना कर्तव्य निभाते हैं जिस कारण आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। जिस तरह हमारे देश में किसान आंदोलन पर उतरें हैं वह देख बहुत बुरा लगता है। आज हम आपको एक ऐसे पिता के बारे में बताएंगे जो किसान है और अपने हक के लिए वह भी मौजूदा आंदोलन में खड़े हैं। उनके साथ बेहद दुःखद घटना घटित हुआ है। दरअसल उनका बेटा जो की देश का जवान था वह शहीद हो गया है।

किसान कुलवंत सिंह

‘दिल्ली चलो’ नारे के साथ किसान आंदोलन कर रहें हैं। यह आंदोलन किसानों के लिए निर्मित “केंद्र के तीन कानूनों” के विरुद्ध है। पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Hariyana) के सभी किसान इस लड़ाई में साथ हैं। उसी मे से एक हैं कुलवंत सिंह (Kulvant Singh)। आन्दोलन के दौरान कुलविंदर सिंह को बहुत ही दुःखद समाचार मिला कि इनके बेटे का इंतकाल हो चुका है।

martyrs on border

बेटा हुआ शहीद

किसान के बेटे का नाम सुखबीर सिंह है जो कि इंडियन आर्मी में थे। जब उनके पिता अपने अधिकार के लिए नारे लगा रहे थे उस दौरान उनके पास एक फोन कॉल आया जिसमें यह जानकारी मिली की उनका बेटा सुखबीर शहीद हो चुके हैं। यह दुखद घटना 27 नवंबर को हुआ। उनका बेटा पाकिस्तान की ओर से हुए गोलीबारी में शहीद हुआ है। उन्होंने अपने बेटे के तस्वीर को अपने कलेजे से लगाते हुए जोर-जोर से भारत मां की जय, भारत माँ की जय के नारे लगाने शुरू किए उनके सहयोगी किसानों ने भी इनका साथ दिया।

2 वर्ष पूर्व हुए थे सेना में बहाल
 
22 वर्षीय सुखबीर अकेले नहीं बल्कि यह 4 भाई-बहन हैं जिसमें यह छोटे थे। उन्होंने अपने बहन का विवाह 5 लाख रुपये कर्ज लेकर किया। वह 2 वर्ष पूर्व ही सेना में भर्ती हुए और वह जम्मू-कश्मीर के रजौरी में अपना कार्य कर रहे थें। जब वह अपनी छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर जा रहे थें तो उनकी मां ने उनसे और दिन रुकने को कहा होगा। तब उन्होनें उन्हें दिलासा दिया और यह बताया कि मैं इस बार अधिक अवधि की छुट्टी लेकर आऊंगा। लेकिन अब यह हमारे देश के लिए शहीद हो चुकें हैं। पाकिस्तान के साथ हो रहे मुठभेड़ में हमारे 2 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि हमारे देश के जवान ने भी दुश्मनों का मुकाबला डट कर किया है।

The Logically कुलवंत सिंह के प्रति संवेदना प्रकट करता है एवं शहीद सुखबीर जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।