Sunday, December 10, 2023

फूलों का शौक रखने वालों के लिए सर्दियों का मौसम होगा शानदार, आज ही अपने घर में लगाइए इन पौधों को

प्रकृति ने हमें कई उपहार दिए हैं, जिसमें से एक है फूल। इसकी खूबसूरती और सुगंध किसी का भी मन मोह लेती है। अगर आपको फूल लगाना बेहद पसंद है, तो इसके लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है। सर्दियों में आप कुछ खास किस्म के फूल के पौधे लगा सकते हैं, जिसकी खुशबू से आपका घर महकता रहेगा।

टुलिप (Tulip)

टुलिप का फूल सफेद, काला और लाल होता है। अगर आप मिक्स कलर के टुलिप अपने बगीचे में लगाते हैं, तो यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। टुलिप का पौधा बहुत नाजुक होता है इसलिए इसका ख्याल रखना जरूरी है। बजारों में टुलिप के बल्व मिलते हैं, जिसके द्वारा इसे उगाया जाता है।

Flowers that grow in winter season

जरबेरा (Gerbera)

जरबेरा के पौधों को सर्दियों में उगाना बेहद आसान होता है। जरबेरा फूल ज्यादातर पॉलीहाउस में उगाया जाता है, लेकिन सर्दियों में इसे ऐसे भी उगा सकते है। उत्तर भारत में अगस्त से लेकर दिसम्बर तक इसे आसानी से लगाया जा सकता है। जरबेरा फूल दो तरह का होता है- एक नॉर्मल और एक हाइब्रिड बड़े फूल वाला। यह दोनों फूलों को गमलों में उगा सकते हैं। कई रंग के जरबेरा के फूल बजारो में उपलब्ध है। इसे लगाने से पहले इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Flowers that grow in winter season
  1. जड़ों में पानी ठहरने से पौधा जल्दी खराब हो सकता है।
  2. जरबेरा के पौधों में नियमित रूप से खाद और शपानी देते रहे।
  3. फंगस से बचाने के लिए पौधों पर दवा डालते रहे।
  4. जरबेरा के पौधों पर सीधी तेज धूप ना पड़ने दे, इससे पत्तियां पीली हो जाती है।

गुलाब (Rose)

अधिकतर लोगों का पसंदीदा फूल गुलाब को सर्दियों के मौसम में उगाना आसान है। इस दौरान आप गुलाब के किसी भी किस्म को लगा सकते हैं। अगर आपको रंग-बिरंगे फूल पसंद है, तो आपको इंग्लिश गुलाब या डच गुलाब की वैराइटी लगाना चाहिए और खुशबु के लिए देसी गुलाब का पौधा बेस्ट है। गुलाब के कलम लगाने से पहले मिट्टी में बालू और गोबर खाद जरूर मिलाएं।

Flowers that grow in winter season

फ्रेसिया (Freesia)

फ्रेसिया की खूबसूरती के वजह से उसे फूलों का अप्सरा माना जाता है। इसका फूल और पौधा दोनों ही बेहद सुन्दर होते हैं। सर्दियों में फ्रेसिया का पौधा आसानी से जमीन पर या गमलों में उगाया जा सकता है। फ्रेसिया को भी बल्ब से उगाते हैं।

Flowers that grow in winter season

डहेलिया (Dahlia)

डहेलिया के फूल बहुत ही सुंदर, बड़े और रंग-बिरंगे होते हैं। इसकी देखरेख करना बहुत आसान है। डहेलिया को बल्ब और बीज दोनों से उगाया जा सकता हैं। डहेलिया फूल दो प्रकार के होते है- देसी और हाइब्रिड। सर्दियों के मौसम में डहेलिया को उगाना आसान है।

Flowers that grow in winter season

हमें अपने आसपास फूल जरूर होना चाहिए है कि इन्हें देख कर मन भी बहल जाता है। साथ ही आसपास ऑक्सीजन की भी कमी नहीं होती क्योंकि पत्तियां ऑक्सीजन की पूर्ति करते रहती हैं। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि घर के छत पर भी फूल को लगाना चाहिए इसके लिए भी आप कुछ छोटे-मोटे तरीके अपना सकते हैं।

आज ही अपने पसंद के फूलों को अपने घर में सजाएं और सुबह सुबह उन्हें देखकर ताजगी का एहसास करें। इससे आपका दिन भी बहुत ही बेहतर बीतेगा।