Home Farming

क्या आप जानते हैं कि कङाके की ठंड फसलों के लिए कैसे लाभदायक होते हैं: जानिए

These crops would have yielded more even in harsh winter

अक्सर हम सभी ये सुनते हैं कि अधिक ठंड तथा पाले के कारण फसल नष्ट हो गई या फिर गल गई। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ ऐसी भी फसलें हैं जिन्हें ठंड की अधिक आवश्यकता होती है और अगर इन्हें ठंड ना मिले तो इन फसलों को समस्या हो सकती है।

आईए जानते हैं उन फसलों के विषय मे…

आज तापमान इतना कम हो चुका है कि कई जगहों पर बर्फबारी शुरू है और कहीं-कहीं ठंड के कारण लोग अपने रूम में पैक हो चुके हैं। इस ठंड के कारण किसानों को भी समस्याएं हो रही है क्योंकि वह खेतों का दौरा नहीं कर पा रहे। इस बीच कुछ फसल नष्ट हो रहे हैं लेकिन ऐसी कई फसले हैं जिनकी ठंड के कारण उत्पादकता बढती है।

यह भी पढ़ें:-टपक विधि से पौधे उगाकर दें रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जानिए पूरा तरीका

अधिक ठंड में अच्छे पैदावार फसल

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक फसलों के लिए हर मौसम का अपना अलग महत्व है। जैसे बरसात के मौसम में कुछ फसल अधिक पानी के कारण नष्ट हो जाते हैं तो कुछ कम पानी के कारण। ऐसे ही कुछ फसलों को अधिक गर्मी की आवश्यकता होती है तो कुछ फसलों को अधिक ठंडी की। इस वक़्त हमारे यहां अधिक ठंड पड़ रही है जो हर किसी को ठिठुरने पर मजबूर कर दे रही है। लेकिन ये मौसम गेंहू, चना तथा सरसों जैसे मौसमी फसलों के लिए काफी लाभदायक है। जितनी अधिक ठंड होगी उनका ग्रोथ भी अधिक होगा।

अच्छी ठंड से नुकसान होने वाले फसल

वही अगर हम उन फसलों की बात करें जो ठंड से नष्ट हो जाते हैं तो उनका नाम बैंगन, गोभी, मूली, आलू, टमाटर, आदि है। इन्हें जितनी ठंड मिलेगी ये उतना ही नष्ट हो जाएंगे। ये फसल झुलसा रोग से ग्रसित हो जाते हैं जिस कारण इनका विकास रुक जाता है और उनमें जान नहीं बचती।

यह भी पढ़ें:-विदेश की नौकरी छोड़कर स्वदेश लौटे और आज हाइड्रोपोनिक खेती से कमा रहे हैं लाखों रूपए

ऐसे बचाएं फसलों को

अगर आप अपने इन फसलों को ठंड से बचाना चाहते हैं तो उनकी सिंचाई करें। आगे उन्हें कारपेट से कवर कर दें या फिर फसलों के इर्द-गिर्द ढकें। साथ हीं आप उन पर कीटनाशक का छिड़काव करें ताकि उन्हें ठंड वाले कीड़े ना लगे। इस तरह आप अपने फसलों का ध्यान रखकर उन्हें ठंड से बचा सकते हैं।

Exit mobile version