Sunday, December 10, 2023

गरीबी का लोगों ने खूब मज़ाक उड़ाया, कुछ दिन मैकेनिक का काम किये: आज बुर्ज ख़लीफ़ा में इनके 22 अपार्टमेंट है

कभी भी किसी की गरीबी और मजबूरी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। एक गरीब भी अपनी मेहनत और लगन से अपनी गरीबी को अमीरी में बदलने की ताकत रखता है। हमने अपने योग्यता के बल पर ‘शुन्य से शिखर’ तक पहुंचने वाले लोगों की ढ़ेर सारी कहानियां सुनी हैं। आज की इस प्रस्तुति में आपको एक ऐसे शख्स के बारे में जानने को मिलेगा, जिसने अपनी काबिलियत के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।

हम बात कर रहें है बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) जो की दुबई (Dubai) में स्थित है और दुनिया की सबसे उंची इमारत है, के 22 अपार्टमेंट के मालिक जार्ज वी नेरियापरामबिल की। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2,717 फीट है। इसमें लगभग 163 फ्लोर है। लोगों ने इनकी गरीबी को लेकर काफी मजाक बनाया। लेकिन जार्ज वी ने खुद के अपमान का बदला लोगों को अपमानित कर के नहीं बल्कि अपनी सफलता से लिया।

जार्ज वी नेरियापरामबिल (George V Nereaparambil) केरल के रहने वाले हैं। वे एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। जार्ज वी ने लगभग 11 वर्ष की आयु में ही अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बटाने लगे थे। उनके गांव में अधिकतर लोग कपास का व्यवसाय करते थे। व्यापारियों द्वारा फेंके गये कपास के बीजों को साफ कर के गम बनाने के कारोबार से जार्ज वी ने अपनी जिन्दगी के सफर की शुरुआत की।

यह भी पढ़े :- दलित परिवार में जन्म लेने से लोगों ने खूब ताना दिया, 56 वर्ष की उम्र में बन चुके हैं 60 करोड़ की कम्पनी के मालिक

गम बनाने के कारोबार करने के बाद जार्ज वी (George V) ने कुछ समय तक मैकेनिक का काम किया। इसी तरह अनेकों छोटे-मोटे काम का कारोबार करते हुए जार्ज वी ने 1976 में शारजाह की तरफ रुख किया। शारजाह जाने के बाद वहां के गर्म जलवायु को देखकर उन्हें महसूस हुआ कि एयर कंडीशनिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। उसके बाद जार्ज वी ने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर जीईओ ग्रुप ऑफ़ कंपनीज का साम्राज्य स्थापित किया।

बुर्ज खलीफा के 22 फ्लैट खरीदने के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प घटना है। 828 मीटर उंची बुर्ज खलीफा को देखने के लिए जार्ज वी अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ गए। उस वक्त उनके रिश्तेदारों ने जार्ज वी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि, “देखो यह बुर्ज खलीफा है। इस बिल्डिंग में तुम घुस भी नहीं सकते हो।” जार्ज वी को अपने रिश्तेदारों की बातें बहुत कड़वी लगी और उन्हें चुभ गई। उस वक्त जार्ज वी की आर्थिक स्थिति इतनी भी अच्छी नहीं थी। लेकिन उन्होंने लोगों के मजाक को वास्तविक में बदलने का दृढ़ निश्चय कर लिया। वर्तमान में वह 6 वर्ष बाद बुर्ज खलीफा के 1 या 2 नहीं बल्कि 22 अपार्टमेंट के मालिक हैं।

जार्ज वी ने कहा कि, “मैं सपने देखने वाला शख्स हूं और सपने देखना कभी नहीं छोडूंगा।

खलीज टाइम्स के मुताबिक जार्ज वी तिरूवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से कसाराकोड को जोड़ने के लिये नहर का निर्माण करने की चाह रखते हैं। नहर का निर्माण करने के बाद वे पन-बिजली पैदा करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा वे इसके जल का प्रयोग खेतों की सिंचाई और मत्स्य पालन को बढ़ाने में करेंगे।

The Logically जार्ज वी नेरियापरामबिल के सफर को और उनके द्वारा खुद के अपमान का बदला बिना कुछ बोले अपनी सफलता से देने के अंदाज की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है। वे गरीब युवाओं के लिए एक बृहद प्ररेणा हैं।