Home Environment

प्रकृति की खूबसूरती के अप्रतीम उदाहरण हैं ये 10 जानवर, रंग-रूप से बेहद अजीब इन जानवरों को शायद हीं आपने देखा होगा।

वैसे तो कुदरत का हर निर्माण बेहद खूबसूरत एवं अनोखा है। अक्सर लोग कुदरत के निर्माण की तरफ आकर्षित होते हैं। कभी-कभी हमें कुछ ऐसा भी देखने को मिलता है जिन्हें देखकर लगता है कुदरत ने इसके निर्माण में हर एक खूबियां डाली है और फुर्सत से इसका निर्माण किया हो। आज की हमारी यह कहानी कुछ खूबसूरत जानवर की है जिनकी खूबसूरती में कुदरत ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

  • ब्लैक फेज़ व्हाइट-लिप्ड पाइथन

ब्लैक फेज़ व्हाइट-लिप्ड पाइथन न्यू गिनी एवं आसपास की द्वीपो में आपको देखने को मिल जाएंगे। यह पाइथन जीनियस लियोपिथॉ से संबंधित है। वैसे तो पाइथन जहरीले होते हैं। परंतु ब्लैक फेस व्हाइट लिप्ड पाइथन जहरीले नहीं होते और यह देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। अब तक इसकी 6 प्रजातियों की पहचान हो चुकी है।

God's Beautiful creation of animals
  • इंडियन बुलफ्रॉग

इंडियन बुलफ्रॉग हमारे देश के अतिरिक्त पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मयंमार में आपको देखने को मिलेंगे। यह अधिकतर आद्रभूमि क्षेत्र में ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार जो मेंढक ज्यादा चमकीले होते हैं, परंतु बुलफ्रॉग जहरीले नहीं होते हैं।

  • लूना मोथ

एक्टियस लूना या लूना मोथ उत्तरी अमेरिका में अधिक पाए जाते हैं जो कीट की प्रजाति है। इनके पंख इस साइज़ लगभग 5 इंच होती है। वही नर पंख की चौड़ाई 7 इंच होती है।

  • मैंडरीन मछली

मैंडरीन मछली एस स्प्लेंडिडस के नाम से भी जानते हैं। ये ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के तट पे ग्रेट बैरियर रीफ़ पर निवास करती हैं।

  • ग्रीन हेडेड टैनेजर

ब्राजील को विश्व का सबसे खूबसूरत पक्षियों का स्थान माना जाता है। यहां नर पक्षियों का रंग अधिक चमकीला होता है। वही किशोरी और मादा उतने आकर्षक नहीं होते। इनका वजन मात्र 18 ग्राम का होता है और ये 13 सेंटीमीटर के होते हैं।

  • विक्टोरियन क्राउन पीजन
     
    विक्टोरियन क्राउन पीजन का नाम विक्टोरिया की महारानी के नाम पर रखा गया है। ये समुंद्र तल से लगभग 3 हज़ार फीट की ऊंचाई पर जंगलों में घर बनाकर रहते हैं।
  • फ़्लावर प्रेयिंग मैंटिस

यह अधिकतर दक्षिण पूर्व एशिया में देखने को मिलती है। यह भी प्रजाति से है परंतु यह देखने में बेहद खूबसूरत होती है।

ज्वेल बीटल

इसे लोग औपचारिक तौर पर बुप्रेस्टिडे के नाम से जानते हैं। यह हमारे देश और थाईलैंड में मिलती है।

  • गुलाबी डॉल्फ़िन

गुलाबी डॉल्फिन को लोग अमेज़न नदी डॉल्फिन कहते हैं। यह प्रशांत या अटलांटिक महासागर में देखने को मिलते हैं। परंतु इन्हें लोग बहुत मुश्किल से ही देख पाते हैं। उसका कारण यह है कि ये अमेज़न नदी बेसिन में सबसे गहरी हिस्से में पाई जाती हैं।

तटीय मयूर मकड़ी

तटीय मयूर मकड़ी पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटीय रेत के टीलों में पाई जाती है। यह अपना निवास हरी-भरी वनस्पतियों में बनाती हैं। यह बाहें फैलाकर बेहतरीन नृत्य करती है ताकि इनके पार्टनर आकर्षित हो सकें।

Exit mobile version