Monday, December 11, 2023

Google New Features: अब घर बैठे मनपसंद डॉक्टर से बुक कर सकते हैं अपॉइंटमेंट

अब घर बैठे बुक कर सकते हैं डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट गूगल के इस नए फीचर के साथ

गूगल (Google) अपने न्यू अपडेट के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है और ये गूगल यूजर्स के लिए बेहद खुशखबरी की बात है।

आपको बता दे की गूगल ने गूगल सर्च (Google Search) नाम का एक बेहतरीन फीचर पेश किया है। जिसके ज़रिए अब गूगल यूजर्स बड़ी ही आसानी से घर बैठे अपने चुनिंदा या मनपसंद डॉक्टर्स की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

फीचर की खासियत क्या हैं

गूगल सर्च फीचर का यूज करने पर यूजर्स चाहे तो एक साल तक अपने मेडिकल चेकअप के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है। यूजर्स जब मन चाहे ये अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है और हर जगह वह अपने चुनिंदा डॉक्टर से भी चेकअप करवा सकते है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स डॉक्टर्स की उपलब्धता भी देख सकते हैं। कंपनी द्वारा एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि गूगल सर्च फीचर्स शुरू करने के लिए गूगल ने सीवीएस (CVS) में मिन्यूट क्लिनिक (Minute Clinic) के साथ समझौता किया है।

यह भी पढ़ें :- Sleep in 2 Min: US आर्मी का यह ट्रिक जान लीजिए, मात्र 2 मिनट में नींद आ जाएगी

कोविड-19 ने किया मजबूत

हम सभी ने कोरोना काल में बड़े-बड़े देशों की मेडिकल व्यवस्था को तहस नहस होता देखा हैं। इसको देखते हुए गूगल ने ये फीचर को यूजर्स के समक्ष पेश करने का सोचा है। गूगल के अनुसार कोविड महामारी ने हमारे इस मनोबल को और मजबूत किया। गूगल सर्च हर व्यक्ति की मदद कर सकता है और इस प्रयास से अब हर व्यक्ति स्वस्थ्य जीवन जी सकता है।

Google new search feature to book appointment with doctor

गूगल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी का क्या कहना हैं

डॉ. कैरन डिसाल्वो जो की गूगल के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी हैं उनका कहना है की जब लोगों के मन में अपने स्वास्थ्य को लेकर सवाल होते हैं, तो वे अक्सर उत्तर खोजने के लिए गूगल का सहारा लेते है, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग गूगल पर क्या सर्च कर रहे हैं, अच्छी और सही जानकारी देना हमारा फ़र्ज़ है, ठीक उसी समय जब उसकी आवश्यकता हो। इसी के साथ कैरन ने बताया है की गूगल अभी अन्य बेहतरीन फीचर पर काम कर रहा है, जिसे अगले हफ्ते रोलआउट किया जा सकता है।

हालांकि, कंपनी के अनुसार अभी ये फीचर सिर्फ अमेरिका के लिए ही उपलब्ध होगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद अमेरिका में रह रहे लोगों के लिए स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रोवाइडर्स को ढूंढना और बुक करना बेहद आसान हो जाएगा। हालांकि, भारतीय यूजर्स निराश न हो क्योंकि ये फीचर बहुत जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। इसके अलावा जापान और ब्राजील के लिए भी ये फीचर बहुत जल्द लॉच होने वाला है।

The Logically के लिए इस लेख को मेघना ने लिखा है