Wednesday, December 13, 2023

गाड़ी-घोड़ी छोड़ JCB से बारात लेकर पहुँचा दूल्हा, अतरंगी बारात देखकर लड़की वाले भी हो गए हैरान: Viral Video

शादी को लेकर हर किसी का अपना अलग-अलग सपना होता है जिसे सभी पूरा करने की कोशिश करते हैं। वहीं आसपास के लोग और रिश्तेदार भी बारात, दुल्हा और दुल्हन को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में कई बार आम बारात से हटकर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं रहती है।

सोशल मीडिया पर भी एक विचित्र नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल, जहां आमतौर पर शादी करने के लिए दूल्हा, कार या घोड़ी पर सवार होकर जाता है। वहीं एक दूल्हा इन सबसे अलग JCB पर बारात लेकर आया जो चारों ओर चर्चा का विषय बन गया है और अब यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।

JCB से बारात लेकर आया दूल्हा

यह मामला गुजरात के नवासारी जिले के कलियारी गांव का है जहां धोडीया आदिवासी समाज के केयूर पटेल की शादी थी। अपनी शादी में उन्होंने आम लोगों के हटकर अपनी बारात JCB पर निकाली जो सुर्खियों का विषय बन गया। इस अनोखी शादी के बारें में दुल्हें ने बताया कि, वह अपनी शादी में कुछ अलग और हटकर करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:- नौकरी नहीं मिली तो शुरू की खेती, आज उन्नत खेती से लिख दी सफलता की कहानी: गया प्रसाद मीना

कैसे आया JCB से बारात निकालने का आइडिया ?

दुल्हे ने बताया कि, सभी कार और घोड़ी पर बारात लेकर जाते हैं लेकिन वे कुछ अलग करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काफी रिसर्च किया। उसी दौरान उन्होंने पंजाब के एक दुल्हें का वीडियो जिसमें दूल्हा JCB से बारात लेकर जा रहा है। उसी वीडियो से दुल्हे केयूर पटेल को भी JCB से निकालने का आइडिया आया।

वीडियो से आइडिया मिलने के बाद केयूर पटेल ने भी JCB की बुकिंग कर दी। हालांकि, बारात के दिन के लिए उनके घरवालों ने गाड़ियों की बुकिंग कर दी थी लेकिन केयूर पटेल एक ही पैर पर खड़े थे कि वे JCB पर चढ़कर ही बारात लेकर जाएंगे। आखिरकार उन्होंने कार के जगह पर JCB से बारात निकाली। उनके अतरंगी बारात को देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भी काफी हैरान थे।

JCB से बारात निकालने के लिए JCB को फूलों से अच्छी तरह सजाया गया था। सजी हुई JCB से दूल्हा पक्ष ढोल-बाजे और डीजे के साथ सज-धजकर बारात लड़की के घर पहुंची। इस तरह सबसे हटकर बारात देखकर वधु पक्ष समेत स्थानीय लोग भी काफी अचंभित थे।