Wednesday, December 13, 2023

Attention: इन चीज़ों का सेवन करते हैं तो आज ही छोड़ दीजिए, नही तो दिमाग की नसें ब्लॉक हो जाएंगी

आजकल की बदलती जीवनशैली (Life-Style) में लोग कुछ भी खाने-पीने से पहले सोचते नहीं है। आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं, कितना खाते हैं और ये आपके स्वास्थ्य (Health) पर क्या असर कर डाल रहा है, इस बारे में बहुत कम ही लोग ध्यान देते हैं, लेकिन इसे अनदेखा करने की गलती मत कीजिए। सही समय पर किया गया भोजन आपको हेल्दी और फिट रखता है, बिना सोचे किसी भी समय कुछ भी पाने पर आप पेट से संबंधित कई परेशानियों को खुद से न्योता दे सकते हैं। (Health Tips)

अगर आज के युवा वर्ग की बात करें तो युवा बाजारों में बने भोज्य पदार्थों के साथ ही ठंडे पेय का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं। जिस कारण बड़ी आयु में होने वाले विकार अब उनमें भी दिखाई देने लगे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों के ज्यादा सेवन करने से आपको नुकसान पहुँच सकता है। स्वास्थ्य (Health) की दृष्टि से आपको तुरंत इन चीजों से दूरी बनानी होगी। आइये जानते हैं इनके बारे में।

देश के भविष्य हैं युवा (Health Tips)

जहां पहले युवा वर्ग को देखकर यह माना जाता था कि वह एक बेहतर स्वास्थ्य का स्वामी है और चाहे जो काम करना चाहे कर सकता है। पर अब यह सोच खत्म हो रही है। युवा वर्ग अब खानपान पे ज्यादा ध्यान नही देते हैं। एक देश का भविष्य युवा वर्ग होते हैं इसलिए यह जरूरी है कि वो खानपान पे ध्यान दें। पर वर्तमान समय में इस देश के युवा अपने खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नही देते हैं जिससे उन्हें गंभीर समस्याओं से जूझना पर रहा है और यह समस्याएं हर वर्ग के युवाओं के साथ हो रही हैं।

ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्याएं (Brain Stroke Problem)

वर्तमान समय के अनुसार हमारी जीवशैली और खान-पान की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खान-पान में पौष्टिकता की कमी के कारण कई प्रकार के रोगों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) ऐसी ही तेजी से उभरती हुई एक समस्या है, जिसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी को मुख्य कारण मानते हैं। इसके लिए जरूरी है की हम कुछ चीजों को खाने से बचे।

यह भी पढ़ें :- काली हल्दी की खेती आपको बना सकती है मालामाल, दुगने-तिगुने कीमत पर बिकती है: जानिए डिटेल्स

ट्रांस फैट वाले प्रोसेस्ट फूड (Health Tips)

ट्रांस फैट हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है इसलिए इसे धीमा जहर भी कहा जाता है। रोजमर्रा में खाद्य तेल जैसी इस्तेमाल होने वाली बुनियादी चीजों में ही यह पाया जाता है, लेकिन आमतौर पर लोगों में इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी कम होती है। ट्रांस फैट असंतृप्त वसा (फैट या चर्बी) का एक रूप है। इसे ट्रांस फैटी एसिड के नाम से भी जाना जाता है। ट्रांस फैट केक, कुकीज, बिस्किट, डोनट्स, फास्ट फूड और क्रीम से बने अन्य रेडिमेड फूड आइटम्स में अधिक होता है। इसलिए हमें इस प्रकार के पदार्थ को खाने से बचना चाहिए।

नमक से दिल की बीमारियां (Health Tips)

नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए दिल को सेहतमंद रखने के लिए खाने में नमक की मात्रा का संतुलन बनाए रखना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार ज्‍यादा नमक हाई बीपी का कारण भी बनता है। इसके अत्यधिक सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं हो इसके लिए आप नमक की संतुलित मात्रा में ले।

रेड मीट का सेवन घातक (Health Tips)

रेड मीट मटन, पोर्क, बीफ और भेड़ शामिल होता है। इनके मांस में भारी मात्रा में वसा और कोलेस्‍ट्रॉल होता है। इनमें सोडियम की मात्रा ज्‍यादा होती है जिससे आपका ब्‍लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारी, मोटापा और गठिया जैसे रोग होने की संभावना होती है। इसलिए हमें रेड मीट ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

सोडा पीना हानिकारक (Health Tips)

सोडा में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप वेटलॉस डाइट को फॉलो कर रहे हैं और आप सोडा का सेवन ज्यादा कर रहे हैं तो आपका वजन कम होने की बजाय बढ़ना शुरू हो जाएगा। सोडा पीने से ज्यादातर महिलाओं के पेट पर असर पड़ता है। उनका बैली फैट बढ़ना शुरू हो जाता है। बता दें कि ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन करना स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसलिए जरूरी है कि आप सोडा का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें।

DisclaimerThe Logically के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के बीच इस जानकारी को साझा कर सकें। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।