Sunday, December 10, 2023

दुनिया का सबसे विचित्र जीव, यह जीव बिना सिर के रहता है ज़िंदा: वीडियो देख आप हैरान रह जाएंगे

इस दुनिया में ऐसे अनेकों जीव हैं जिन की बनावट और चाल ढाल आम जंतुओं की तुलना में बहुत ही भिन्न होती है। ऐसे ही एक जन्तु की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसका सिर नहीं है। अंटार्कटिका के समुंदर में एक ऐसी ही जीव को देखा गया है जो बिना सिर का है। इसे देखते ही लोगों ने इसका नाम हेडलेश चिकन फिश रख दिया, हेडलेस चिकन फिश का मतलब वह समुद्री मछली जिसका सर ना हो।

Headless fish1
Headless fish

इस मछली का रंग और बनावट इतना भिन्न है कि इसे देखने के बाद भी लोगों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है! एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस जंतु का नाम Enypniastes eximia है।

Headless fish

इस जंतु के शरीर में सिर नहीं दिखता और यह अपने पैरों के सहारे अपने अपना भोजन ग्रहण करती है। इस जंतु की एक और खासियत यह है कि यह अपने दुश्मनों को डराने के लिए फूल जाती है। इस प्रवृत्ति की मछली को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का जीव अभी तक अपने ज़िन्दगी में नहीं देखा है।

देखें वीडियो