Home Lifestyle

गोखरू: इस एक जड़ी-बूटी से शरीर के 20 बीमारियों का इलाज़ सम्भव है, कहीं भी आसानी से मिल जाता है

Health benefits of gokhru herb use of gokhru in multiple diseases

भारत में गोखरू जड़ी-बूटी के तौर पर मशहूर है। गोखरू (Tribulus Terrestris) की तासीर गरम होती है। इसका उपयोग औषधियों के रूप में अनेक बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। गोखरू कई शारीरिक समस्याओं जैसे सीने में दर्द, एग्जिमा, प्रोस्टेट के आकार को सही करता है। गोखरू शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्दी हर्ब माना गया है। सेक्सुल डिसऑर्डर के साथ ही यह इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करता है। यह शरीर के वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करता है। गोखरू त्वचा, बालों के लिए, किडनी की बीमारी, पथरी, डायबिटीज, इरेक्टिले डिसफंक्शन जैसी समस्याओं में लाभदायक साबित होता है। इस लेख में आप गोखरू के 5 फायदों के बारे में जान पाएंगे जो शरीर में होने वाली बीमारियों में लाभदायक होते हैं।

पथरी की समस्या (Treats Stone)

आजकल के खराब आहार खाने की आदतों से लोग किडनी की समस्या का शिकार हो जाते हैं। आयुर्वेद में गोखरू को औषधीय जड़ी-बूटी माना जाता है। ऐसे में गोखरू किडनी स्टोन से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गुर्दे में पड़ी पथरी से छुटकारा दिलाने के लिए गोखरू रामबाण साबित हो सकता है।

पाचन शक्ति को मज़बूत बनाए (Improves Digestion)

खराब आहार से ना केवल पथरी जैसी बीमारियां होती है बल्कि यह पाचन संबंधित समस्याओं को भी बुलावा देता है। गोखरू का सेवन काढ़े के रूप में करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और खाना हज़म करना आसान हो जाता है। गोखरू का उपयोग बहुत ही फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें :- कोरोना के चौथे लहर से बचने के लिए रहें तैयार, गर्मी में इन चीज़ों के सेवन से इम्युनिटी बढ़ जाएगी

डायबिटीज को नियमित रूप से ठीक रखे (Controls Diabetes)

शुगर की समस्या होने पर ब्लड शुगर लेवल अस्थिर हो सकता है, ऐसे में गोखरू का रोज़ाना सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य में लाभदायक (Beneficial for women health)

PCOD महिलाओं में आम समस्या है। इसके उपचार के लिए वजन नियंत्रित रखना ज़रूरी होता है। गोखरू महिलाओं में पीसीओडी को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है। यह पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। यह मेनोपॉज़ में भी लाभदायक होता है।

एक्जिमा जैसे त्वचा रोग के लिए (Treats eczema)

एक्‍जिमा की वजह से जब स्‍किन पर खुजली होने लगती है, ऐसे में गोखरू आपके काफी काम आ सकता है। एक्जिमा एक इंफ्लेमेटरी त्वचा की परेशानी है। गोखरू के फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्जिमा के खतरे को कम कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अगर आप अधिक जानकारी चाहते है तो किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। “The Logically” इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version