Home Lifestyle

गर्मी में लू से भी बचाएगा और वजन भी घटाएगा, देसी सत्तू के फायदे अचंभित कर देंगे

Health benefits of super drink sattu in summer

गर्मियों (Summer) में जिस तरह मौसम अपना रंग बदलता है उसी तरह हमारे शरीर (Body) में भी काफी बदलाव होने लगते हैं। बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के अलावा पेट संबंधी परेशानियां इस मौसम में आम हो जाती हैं। (Benefits of Sattu) बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी अपना असर दिखाने लगती हैं।

ऐसे में जरूरत है की आप इस मौसम में अपने खानपान पे ज्यादा ध्यान दें। सुबह उठकर ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपको पूरे दिन फुर्ती प्रदान करे। खानपान में बदलाव करके आप बैचेनी और सुस्ती जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन सभी चीजों में सत्तू बेहद फायदेमंद (Benefits of Sattu) साबित होगा। गर्मियों में सत्तू के सेवन करने से आपके शरीर को गर्मी से तो राहत मिलेगा ही साथ ही साथ यह आपके अन्य स्वास्थ्य संवंधित समस्याओं में भी मदद करेगा। आइये जानते हैं इसके बारे में।

गर्मियों में सत्तू फायदेमंद

गर्मियों में सत्तू काफी फायदेमंद होता है। (Benefits of Sattu) क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा सत्तू में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिसका सेवन आपको सेहमतमंद रखता है। सत्तू में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर्स, सोडियम, आयरन,और मैग्नीशियम (Carbohydrates, Protein, Fibers, Sodium, Iron, and Magnesium) जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।

यह भी पढ़ें :- सावधान! Cold drink के अत्यधिक सेवन हार्ट, लीवर और शुगर की बीमारी हो सकती है

लोगों करते हैं पसंद

सत्तू की बात करें तो यह एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल निर्धन लोग से लेकर अमीर तक करते हैं। निर्धन लोगों का यह तो पसंदीदा भोजन है। क्योंकि सत्तू का सेवन करने पेट भरा हुआ लगता है और इससे भूख कम।लगती है। वहीं सत्तू का सेवन कई बीमारियों से निजात दिलाता है। यही वजह है कि लोग गर्मी में सत्तू का रोजाना सेवन करते है।

लू से बचाता है सत्तू

गर्मियों में लोगों को लू (Hot Air) लगने की समस्या अधिक होती है। इसके पीछे कड़ी धूप को माना जाता है। इस मौसम में धूप इतनी तेज होती है की आपको तुरंत लू लग जाता है। इसलिए गर्मियों में सत्तू का सेवन आपके पेट को ठंडा रखता है और लू से भी बचाता है। ऐसे में आप लू एवं पेट से जुड़ी बिमारियों से भी बचे रहते हैं।

ब्लड प्रेशर में रामबाण

कई लोग ब्लड प्रेशर (Blood pressure) संबंधित समस्याओं से हमेशा जूझते रहते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरीका अपनाते हैं फिर भी आराम नही मिल पाता है। इन सभी चीजों में सत्तू काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो भी आपको सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपको काफी लाभ प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें :- Giloy: अनेकों बीमारियों में गिलोय का सेवन लाभकारी है, लेकिन इससे पहले इसके फायदे और नुकसान को जान लीजिए

सत्तू से डाइबिटीज नियंत्रित

अगर किसी को डाइबिटीज (Diabetes) की बीमारी हो जाती है तो उस इंसान के साथ खाने-पीने की भी समस्या जन्म ले लेती है। क्योंकि डाइबिटीज के दौरान खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसमें कुछ चीजों को वर्जित भी किया जाता है। ऐसी स्थिति में सत्तू काफी फायदेमंद है। सत्तू का सेवन करने से शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है। यह आपके शरीर में चीनी की मात्रा को कम करने में काफी योगदान देता है।

मोटापे को दूर करता सत्तू

अगर आप मोटापे (obesity) से परेशान हैं तो गर्मियों में बिना संकोच किए सत्तू का सेवन करें। यह मोटापे को दूर करने में काफी सहायक है। वजन घटाने के लिए आप चने के सत्तू का सेवन जीरे के साथ भी कर सकते हैं। दरअसल, सत्तू में फाइबर (Fiber) अधिक मात्रा में होता है। फाइबर लेने से पेट भरा-भरा लगता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। गर्मियों में सत्तू का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो,तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Shubham वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नात्तकोत्तर के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शुभम अपनी लेखनी के माध्यम से दुनिया में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। इसके अलावे शुभम कॉलेज के गैर-शैक्षणिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Exit mobile version