Monday, December 11, 2023

Women Health: इन 3 चीज़ों का सेवन महिलाओं को जरूर करनी चाहिय, उनके बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद है

सुदंरता हर महिला की पहचान है। महिलाओं का खूबसूरत चेहरा, लंबे बाल और उनकी आंखें ही उन्हें दूसरों से अलग दिखाती हैं। आजकल महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए पार्लर जाने के साथ-साथ कई ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। पुराने समय में भी महिलाएं सुदंर दिखने के लिए कई घरेलू नुस्खे और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करती थी। सच तो यह है कि महिलाओं को खुद भी सुदंर दिखना बहुत अच्छा लगता है और अपनी सुदंरता को बनाए रखने के लिए महिलाएं हर मुमकिन से मुमकिन कोशिश करती है। (Diet For Women Health)

वहीं इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं बहुत व्यस्त होती हैं। जो महिलाएं काम कर रही होती हैं उनके कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है। घर-परिवार की जिम्मेदारी, बच्चों की जिम्मेदारी और फिर वर्किंग होने के साथ ऑफिस के काम की भी जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में कई बार घर और दफ्तर को मैनेज करने में महिलाएं खुद अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। जबकि देखा जाए तो महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ऊर्जा और अच्छे खान-पान की जरूरत होती है। हर महिला चाहती है कि वह हमेशा फिट एंड फाइन रहे। आज हम उन तीन चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन करने से महिलाएं फ़ीट और फाइन (Feet and Fine) दिखाई देंगी।

महिलाओं के लिए फायदेमंद एवोकाडो (Diet For Women Health)

एवोकाडो एक अत्यधिक पौष्टिक फल है। यह महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। यह मिनरल और विटामिन से भरपूर होता है इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ फैट भी होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट के कारण स्वस्थ हृदय को बनाए रखने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है।एवोकाडो न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बल्कि उनकी त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐवकाडो फल के तेल की गितनी स्किन को बेहतर बनाने वाले सबसे अच्छे तेलों में होती है। इस तेल से मसाज करने पर स्किन का रूखापन खत्म होता है और इसमें निखार आता है। यही वजह है कि ऐवकाडो तेल का इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक में भी किया जाता है। महिलाओं को अगर फ़ीट और फाइन दिखना है तो उन्हें एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए।

Healthy foods for women

नट्स रखेगा फ़ीट और फाइन (Diet For Women Health)

नट्स न सिर्फ स्वाद का भंडार है, बल्कि पौष्टिक तत्वों का खजाना भी है। नट्स वो सूखे फल हैं, जिसे खाकर कमजोर व्यक्ति भी एनर्जेटिक महसूस कर सकता है। यह महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। देखा जाए तो नट्स ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। इसे महिलाएं अपने व्यस्त जीवन में भी चलते-फिरते कहीं भी आसानी से खा सकती हैं।स्वास्थ्य के लिए नट्स के फायदे इसमें मौजूद गुणों और पौष्टिक तत्वों के कारण हैं। कई नट्स महिलाओं को हार्ट की बीमारियों, बुढ़ापे में याददाश्त की समस्या और हड्डियों की कमजोरी आदि से भी बचाते हैं। इसीलिए इन नट्स और बीजों का सेवन बच्चों से लेकर बूढ़ों और गर्भवती महिलाओं तक के लिए सुरक्षित माना जाता है। वहीं मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को इनका सेवन अवश्य करना चाहिए। यह महिलाओं को फ़ीट और फाइन रखने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें :- साधारण तेल सेहत के लिए होते हैं बेहद खतरनाक, जानिए इन 4 Cooking Oil के बारे में जो स्वास्थ्य के लिए फिट है

दाल डाइट में शामिल (Diet For Women Health)

दालें लगभग सभी की डाइट का अहम हिस्सा होती है। वहीं दाल-चावल ज्यादातर लोगों का पसंदीदा भोजन में से एक है।इसका एक कारण यह भी है कि, दाल पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर होने के साथ-साथ आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है। दरअसल, विटामिन रिच होने के अलावा दाल को प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स माना जाता है। वहीं दाल में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके चलते महिलाओं को हर रोज दाल का सेवन करने से वह खुद को कई बीमारियों से बचाकर अपने शरीर को फिट और फाइन रख सकती हैं। वहीं महिलाएं अगर हर रोज एक कटोरी दाल खाती हैं तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाएगा। दरअसल, दाल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है,जिसके चलते दाल के सेवन से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

DisclaimerThe Logically के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य पाठकों को जानकारी प्रदान करना है। ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।