Home Amazing Tricks

अगर Travelling के दौरान है Vomiting की प्रॉब्लम तो अपनाएं यह घरेलू टिप्स, समस्या दूर हो जाएगी

अक्सर सफर के दौरान कुछ लोगों को उल्टी (VOMITING) की समस्या होती है। उल्टी के कारण कई लोग घूमना-फिरना भी पसंद नही करते है। उल्टी ज्यादातर लोगों को बस,कार और कभी-कभी ट्रेन के सफर (travelling) के दौरान भी होती है। यूँ कहें तो ‘उल्टी’ कभी भी और किसी को भी हो सकती है। हालांकि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन इस पर वक्त रहते ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर समस्या का कारण बन जाती है।

कई बार लोग उल्टी रोकने के उपाय के लिए उल्टी की दवा भी लेते हैं जिसका असर कुछ वक्त तक ही रहता है और कुछ मामलों में इन दवाइयों का उल्टा असर भी हो जाता है। आज हम आपको उन खाने के चीजों के बारे में बताएंगे जिसे अगर आप अपने साथ रखते हैं तो उल्टी (VOMITING) और जी मचलाने जैसी समस्या नही होगी। बस अगर आप कही जाते हैं तो इसे आपको अपने पास रखना होगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

अदरक साथ में रखना (Vomiting In Travelling)

किसी व्यक्ति को या तो सफर के दौरान उल्टी या जी मिचलाता है तो यह गलत खानपान के कारण यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा जी मिचलाने के पीछे कुछ शारीरिक समस्याएं (problem) भी हो सकती हैं। इन चीजों में अदरक काफी फायदेमंद हो सकता है। अदरक न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अदरक में मौजूद एंटी-एमेटिक गुण यानी उल्टी ठीक करने के गुण मौजूद होते हैं। आप चाहें तो अदरक की चाय में शहद डालकर भी पी सकते हैं। यह उल्टी को रोकता है। साथ ही साथ आप अगर सफर के दौरान अपने साथ अदरक को रखते हैं तो आप इसे गर्म पानी में भी मिला के पी सकते हैं। यह आपके लिए सुलभ भी हो जाएगा और यह तुरंत आपको राहत भी दिलाएगा।

यह भी पढ़ें :- मच्छर भगाने के 5 घरेलू उपाय, इन चीज़ों का इस्तेमाल करने से गायब हो जाएंगे मच्छर

केला के सेवन करें (Vomiting In Travelling)

केला अन्य फलों की अपेक्षा अधि‍क पौष्टिक होता है,साथ ही यह उर्जा का अच्छा विकल्प भी माना जाता है। आपको बता दें कि केला ग्लूकोज से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। इसमें जल की मात्रा अधिक होती है।इसके अलावा, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा भी इसमें पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप सफर में हैं और डिहाइड्रेटेड से परेशान हैं तो केला आपकी बहुत मदद करेगा। यह तुरंत राहत देने वाला फल है। यह आपके जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं को तुरंत दूर करेगा, जिससे आप हल्का महसूस करेंगे। अगर आपके साथ भी उल्टी जैसी समस्या है तो लंबे सफर के दौरान अपने पास केला जरूर रखें।

cure vomiting problem with banana

यह भी पढ़ें :- घरेलू नुस्खे: फूल गोबी और हरी सब्जियों से कीड़े निकालने का देसी ट्रिक

नींबू से शरीर को राहत (Vomiting In Travelling)

भले ही नींबू स्वाद में खट्टा हो, लेकिन नींबू के फायदे कई हैं। नींबू का उपयोग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। छोटा-सा दिखने वाला यह नींबू औषधीय गुणों का खजाना है। इसके रस का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। नींबू आपको उल्टी और जी मचलाने जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आप सफर के दौरान नींबू अपने पास रखते हैं तो आपको उल्टी की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप अपने पास गर्म पानी रखें और उस गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला दें। नमक मिलाने के बाद अब नींबू के रस को उसमें डाल दें। अब सफर के दौरान थोड़ा-थोड़ा इस मिश्रण को पीते रहें। इससे आप उल्टी जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे।

पुदीना एक बेहतर इलाज (Vomiting In Travelling)

पुदीना सबसे ज्यादा अपने अनोखे स्वाद के लिए ही जाना जाता है। पुदीने की चटनी तो आपने खाई ही होगी। यह चटनी अगर खाने में मिल जाए तो यह खाने का स्वाद ही बढ़ा देती है। आयुर्वेद में तो सदियों से पुदीने का इस्तेमाल औषधि के रुप में हो रहा है। पर क्या आपको पता है कि पुदीने का इस्तेमाल उल्टी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप उल्टी और जी मचलाने जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो पुदीना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आप सफर के दौरान पुदीना को अपने पास रखें। आप पुदीना के सर्बत का भी सेवन कर सकते हैं या फिर इसकी गोली बनाकर भी खा सकते हैं। यह गर्म पेट को ठंडक प्रदान करेगा और इससे आपका सफर भी अच्छा कटेगा।

Disclaimer The Logically के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य हमारे पाठकों के बीच जानकारी प्रदान करना है। अधिक समस्या होने पर एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Exit mobile version