Home Amazing Tricks

इन घरेलू उपायों से नहीं होंगे बरसात के मौसम में पौधे खराब, जानिए पत्तों को कीटों से बचाने का आसान तरीका

कितना कुछ बदलाव आ चुका है जमाने में लेकिन एक बदलाव आज भी नहीं आया। यह कि खुद के द्वारा उगाईं गईं सब्जियों और फलों का सेवन करना बहुत स्वाद लेकर करना।

ये बात अलग है कि लोग पहले खेतों में फलों और सब्जियों को उगाया करते थे, लेकिन अब जगह की किल्लत के वजह बालकनी, टेरेंस या फिर आंगन में उगा रहे हैं।

आज के हमारे इस आर्टिकल द्वारा आपको यह टिप्स मिलेगी की किस तरह आप अपने छत या बालकनी में पौधों को उगा सकते हैं और बरसात के मौसम में भी उन्हें कीड़ों से बचा सकते हैं।

home remedy for protecting plants during monsoon season

पौधों की पत्तियों में होती है दिक्कत

हम सब ये जानते हैं कि बारिश के मौसम में सब्जियों की पत्तियां कर्ल होने लगती है, जो मौसम की गड़बड़ी के कारण होती है। मौसम में अधिक गर्मी के कारण मिट्टी में बैक्ट्रिया होने लगते हैं, जिस कारण पत्तियां कर्ल हो जाते हैं।

अपने पौधों को इस बैक्टीरिया के प्रभाव से बचाने के लिए जो पत्तियां कर्ल हो चुकी हैं, उन्हें काट कर निकाल देना चाहिए फिर मिट्टी की खुदाई कर धूप में गमले को रख देना चाहिए।

इसके अतिरिक्त में पतियों पर छाछ का स्प्रे करते रहना चाहिए। छाछ में पानी को मिक्स करके रखना चाहिए एवं गलमे में इसका छिड़काव जरूरी है। अपने उपयोग के लिए हम छाछ को इकठ्ठा करके रलह सकते हैं।

पतियों में लग जाए कीड़े तो कैसे करे उससे निवारण?

वहीं अगर सब्जियों के पत्तियों में छेद दिखाई देने लगे तो समझ जाइए कि हमारे पौधों को कीड़ों से परेशानियां है। इससे निवारण के लिए हमें अपने पौधों पर छोटी कटोरी में बीयर को डालकर पौधों की जड़ों के इर्द-गिर्द रखना चाहिए, ताकि इसकी खुशबू से प्रभावित होकर कीड़े इधर उधर चले जाए और मर भी जाए।

इसके अतिरिक्त नीम के तेल को साबुन के पानी में मिलाकर पतियों पर छिड़काव करने से पतियों में कीड़े नहीं लगते।- home remedy for protecting plants during monsoon season

यह भी पढ़ें :- घरेलू टिप्स: अगर गैस से परेशान हैं तो यह 10 चीज़ें जल्दी छुटकारा दिलाएंगी

अगर लगे हो सफेद कीड़े

बरसात के मौसम में अक्सर पौधों की पत्तियों में सफेद कीड़े लग जाके, तो इससे निवारण के लिए हमें यूकेलिप्टस के तेल, लॉन्ग के तेल को पानी में मिलाकर पौधों पर छिड़काव करना चाहिए। जिससे हमारे पौधों की पत्तियां को सफेद कीड़ो से मुक्ति मिलेगी।

रुकता है पौधे का ग्रोथ भी

इस मौसम में अक्सर ऐसा भी होता है कि पौधे का ग्रोथ रुक जाता है और वह आगे की तरफ नहीं बढ़ता। पौधों के ग्रोथ के लिए पानी मे निम के तेल को मिलाकर पौधों पर छिड़कने से वह ग्रोथ करता है। इसके साथ पौधे को धूप में भी रखना चाहिए।- home remedy for protecting plants during monsoon season

Exit mobile version