Home Organic Farming

कैसे होती है जैविक खेती? आखिर ऑर्गेनिक सब्जियां महंगी क्यों होती है, जानिए पूरी बात

Know information related to organic farming

अगर हम कहीं मार्केट में फल तथा सब्जियां खरीदने जाएं और उस दौरान हमें ऑर्गेनिक उत्पाद के विषय में सुनने को मिलता है अगर हम उनका मोलतोल और भाव करते हैं तो पता चलता है कि इनकी कीमत अन्य प्रोडक्ट के अलावा अधिक होता है। क्या आप यह जानते हैं कि आखिर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट इतने महंगी क्यों होते हैं???

ऑर्गेनिक फार्मिंग

दरअसल यह उत्पाद ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) के जरिए तैयार होते हैं इसीलिए उनकी कीमत अन्य प्रोडक्ट के अलावा अधिक होती है। अब क्या आप यह जानते हैं कि ऑर्गेनिक फार्मिंग क्या है?? तो हम आपको यह बता दे कि ऑर्गेनिक फार्मिंग में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं होता। फसलों के उत्पादन हेतु इसमें ऑर्गेनिक कंपोस्ट डाले जाते हैं।

जैविक ऑर्गेनिक कंपोस्ट के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है एवं उत्पादन भी बढ़ता है। वहीं अगर हम अपने खेतों में केमिकल युक्त कीटनाशक डालें तो मिट्टी को हानि पहुंचने के साथ-साथ यह हमारे स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचाता है। विशेषज्ञों के अनुसार केमिकल युक्त खेती को धिमा जहर माना जाता है। इसी जहर को कम करने के लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग किया जा रहा है। -What is organic farming and organic compost

यह भी पढ़ें:-ISRO की कुछ रोचक तस्वीरों को देखकर आप चौंक जाएंगे, बारंबार देखने का मन करेगा

आखिर क्यों बढ़ रहा है ऑर्गेनिक फार्मिंग

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के युग में पैसा बहुत महत्वपूर्ण है इसीलिए किसान केमिकल युक्त फर्टिलाइजर का उपयोग अपने फसलों में कर रहे हैं जिस कारण उत्पादन और आमदनी भी अच्छी हो रही है। परंतु जिन किसानों को केमिकल युक्त खेती की हानि के विषय में नहीं पता है वह इसे अपना रहे हैं। जब किसान अपने खेतों में केमिकल युक्त रसायन का छिड़काव करते हैं तो मिट्टी खराब होती है। साथ ही बारिश के पानी में बहाव के कारण यह केमिकल अन्य खेतों में जाकर उनके मिट्टी को भी नष्ट कर रही है। इसलिए अब जिन्हें ऑर्गेनिक फार्मिंग के विषय में पता है वह इसके तरफ रुख मोड़ रहें हैं। -What is organic farming and organic compost

ऐसे होती है खेती

अब हम बात करते हैं कि आखिर ऑर्गेनिक खेती होती कैसे है। ऑर्गेनिक खेती में फसलो को ऑर्गेनिक कम्पोस्ट दिए जाते हैं जिसका निर्माण गाय के गोबर, कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, केंचुआ, फसलों के अवशेष, ढांचा आदि के अपशिष्ट से तैयार किया जाता है। इनसे हमारे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है एवं फसल का उत्पादन भी अच्छा होता है। इससे हमारी खेती पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता। वहीं अगर आपके फसलों में कीट लगते हैं तो इसके लिए फसलों पर लोग गोमूत्र, नीम का तेल आदि का छिड़काव करते हैं जिससे वे नष्ट हो जाते हैं। -What is organic farming and organic compost

यह भी पढ़ें:-14 वर्ष की उम्र में इस लड़की ने रचा इतिहास, 22 मिनट तक जीभ से नाक छूकर कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस कारण होती है ऑर्गेनिक सब्जी महंगी

अब हम आपको यह बता दें कि ऑर्गेनिक सब्जी इतनी महंगी क्यों होती है क्योंकि मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त उर्वरक सस्ते होते हैं परंतु वही आप अगर मार्केट से ऑर्गेनिक कंपोस्ट खरीदने जाए तो इनकी कीमत अधिक होती है। ऐसे में जब किसान अपने खेतों में ऑर्गेनिक कंपोस्ट का उपयोग करते हैं तो वे फसलों का कीमत भी अधिक तय करते हैं। -What is organic farming and organic compost

Exit mobile version