Wednesday, December 13, 2023

लौंग की खेती कर आप हो सकते हैं मालामाल, जान लीजिए इसकी विधि और जरूरी बातें

हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश में किसान अपने खेतों में दिन-रात मेहनत करके फसल उगाते हैं। जिससे हमारे देश के कुछ किसानों को अपने खेती से काफी मुनाफा होता है। किसान अपने खेतों में नए-नए फसल उगा करके उससे अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। आज हम आपको लौंग की खेती करने के बारे में बताएंगे। जिससे आप भी इस लौंग की खेती करके लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं।

लौंग एक ऐसा फसल है। जो बाजारों में सालों साल मिलता है। लौंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आप लोग की खेती कर रहे हैं तो इस फसल को एक बार अपने खेतों में लगा देने के बाद यह कई साल तक पैदावार देती है। हमारा देश भारत में किसानों को जागरुक करने के लिए पिछले कुछ सालों से नए-नए फसलों की खेती होने लगी है। यहां की सरकार किसानों को काफी जागरूक कर रही है जिससे किसानों को अपनी फसलों में अच्छा मुनाफा हो सके। इसी सब को देखते हुए किसानों के बीच लौंग की खेती करने की चर्चा होने लगी।

Laung Plant

लौंग हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौंग में बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य बेहतर बने रहते हैं। इसी वजह से लौंग की मांग सालों साल बाजार में बनी रहती है। अगर किसान लौंग की खेती करें तो इसे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। और सबसे बड़ी बात यह है कि इस फसल को एक बार लगा देने पर यह फसल सालों साल तक उपज देती है।

यह भी पढ़ें :-भारत के 5 Google Boy, जिनके आगे Google भी फेल, कोई ड्राइवर तो कोई मजदूर का बेटा

लौंग की खेती करने के लिए खेत को पहले अच्छी तरह तैयार कर लें। इसके साथ-साथ खेतों को इस तरह बना दिया जाए कि उस खेत में पानी की निकासी जरुर होना चाहिए। अगर खेतों में पानी नहीं निकलता है तो इस लौंग के पौधों को पानी लगने से काफी नुकसान हो सकता है। और इससे लौंग की खेती करने के लिए बलुआही मिट्टी काफी अच्छी मानी जाती है। जब खेतों में लौंग के पौधे लगा देने के बाद या पौधा 4 से 5 साल पुराना हो जाए। तब इस पौधे में फल और फूल आना शुरू हो जाता है।

लौंग की खेती करने के लिए किसान को यह जानना जरूरी है कि लौंग के पौधे को छाया की जरूरत पड़ती है। अगर लौंग के पौधे को छाया ना मिले तो पौधे का विकास नहीं हो पाता और पौधे को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आप कोई ऐसी जगह को चिन्हित करें जहां पौधों को छाया मिल सके। लौंग की खेती करने के लिए किसान सहफसली तकनीक का सहारा ले सकते हैं। और इस लौंग की खेती के लिए खेतों में मिट्टी नम रहनी चाहिए। ध्यान रहे इस खेत की मिट्टी दलदली ना हो।

Laung

हमारे यहां लौंग बाजार में काफी आसानी से मिल जाती है। लौंग को हम अपने भोजन में भी इस्तेमाल करते हैं। लौंग का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता है। लौंग हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है। और इसका उपयोग हम लोग काफी चीजों में करते हैं। बाजार में यह बहुत आसानी से बिक जाता है। यही वजह है कि किसान लौंग की खेती करके उसे बाजार में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।