Monday, December 11, 2023

मखाने की खेती से बदलें तकदीर, जानें खेती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बात और तरीका

मखाना (Fox Nut) हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। यह फास्ट फूड के तौर पर माना जाता है जिस कारण इसका मार्केट में भी खूब डिमांड है। अगर कोई किसान इसकी खेती किसान करता है तो उनकी किस्मत बदल सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि मखाने की खेती (Fox Nut Farming) से अपनी तकदीर बदलें तो आप मखाने की खेती प्रारंभ कर सकते हैं। इस लेख द्वारा हम आपको यह जानकारी देंगे कि किस तरह मखाने की खेती की शुरुआत की जा सकती है और इसे कैसे अच्छा खासा पैसा कलेक्ट किया जा रहा है??

कुछ वर्ष पूर्व जब बिहार के सीमांचल के किसान मखाना की खेती (Fox Nut Farming) के विषय में नहीं जानते थे तो उनकी खेत बंजर पड़ी हुई थी। लेकिन आज वहां के किसान इस बंजर पड़ी जमीन पर मखाने की खेती (Fox Nut Farming) से लाखों रुपए कमा कर आत्मनिर्भर बने हुए हैं।

फ़ास्ट फूड मखाना

अगर आप मखाने की खेती करते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी उर्वरक या कीटनाशक का उपयोग नहीं करना है। हमारे यहां लोग इसे पूजा एवं व्रत के दौरान सेवन करते हैं और इसमें प्रचुर मात्रा में खनिज लवण, वसा, प्रोटीन, फॉस्फोरस तथा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। -Fox nut farming

यह भी पढ़ें:-ग्रीनहाउस में कम लागत में करें टमाटर की खेती, 4 गुणा अधिक उपज के साथ होगा लाखों का मुनाफा

बिहार के किसान मखाने की खेती से कर रहें सफलता प्राप्त

हमारे देश के लगभग 20000 हेक्टेयर एरिया में मखाने की खेती की जाती है जिसमें से 80 फ़ीसदी मखाने की बुआई बिहार में होती है। बिहार के पूर्णिया, अररिया, मधुबनी, कटिहार के किसान मखाने की खेती से लाखों रुपए कमा रहे हैं। पहले इस क्षेत्र में बाढ़ के कारण किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और उनके फसल नष्ट हो जाते थे। लेकिन आज वही किसान मखाने की खेती से सफलता की इबारत लिखने में कामयाब हो रहे हैं। -Fox nut farming

किसानों को रखना पड़ता ध्यान

जानकारी के अनुसार जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ता है मखाने के पौधे भी बढ़ते हैं। अगर हम इनके पत्तों की बात करें तो ये पानी की सतह पर ही फैला करते हैं। वहीं जब पानी भर जाता है तो यह पौधे जमीन के स्तर पर आ जाते हैं आगे किसान इसे एकत्रित कर पानी से बाहर निकालते हैं। हालांकि इसके बुहारन प्रक्रिया में किसानों को बेहद सावधानी पूर्वक कार्य करना पड़ता है। -Fox nut farming

दरभंगा के मजदूर हैं एक्सपर्ट

अगर हम बिहार राज्य के दरभंगा के मजदूरों की बात करें तो यहां के मजदूरों का डिमांड मखाना की खेती के लिए बहुत ज्यादा रहता है। क्योंकि वे मखाने की खेती द्वारा निर्मित कच्चा माल यानि “गोरिया” में एक्सपर्ट हैं। मखाने को लावे को निकालना आसान नहीं है। यह वही कर सकता है जो इस काम को करने में एक्सपर्ट हो। इसलिए दरभंगा के जो मजदूर है वह इस गोरिया कार्य में एक्सपर्ट है। -Fox nut farming

यह भी पढ़ें:-साल के इन महिनों में लगाएं पपीते का पौधा, बढ़िया पैदावार के साथ होगा 10 लाख का मुनाफा: Papaya Farming

खूब मिलता है लाभ

जानकारी के अनुसार मखाने का उत्पादन 1 एकड़ में 10 क्विंटल-20 क्विंटल तक किया जा सकता है। आप 1 एकड़ में लगभग 25000 कमा सकते हैं। लाभ के तौर पर आपको इसकी खेती से 80 हज़ार रुपए आसानी से मिल जाएगा। अगर हम इसकी बुआई की बात करें तो इसके लिए मार्च से अगस्त का महीना अनुकूल माना जाता है। -Fox nut farming

मखाना के लाभ

एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग मखाने का सेवन करते हैं वह दिल के मरीज नहीं होते। इसके सेवन से लोगों के हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अतिरिक्त यह पाचन तंत्र को भी लाभ पहुंचाता है एवं किडनी के लिए भी लाभदायक होता है। इसलिए अगर आप भी स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो मखाने को डेली रूटीन में शामिल करें। –Fox nut farming