Tuesday, December 12, 2023

कम जगह में अदरक की खेती से आप कमा सकते हैं लाखों रूपए, जानिए इसकी पूरी विधि

खेती करने के लिए किसान तरह-तरह के टेक्निक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उन्हें काफी अच्छा मुनाफा मिल सके। किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नए तरीके से खेती कर रहे हैं। आजकल की युवा भी खेतों में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं जिसे वह नई-नई चीजों का अविष्कार करके खेती में लाखों-करोड़ों रूपए की कमाई कर रहे हैं।

आज आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताएंगे जिससे आप कम जमीन में लाखों की कमाई कर सकते हैं। यह खेती अदरक की खेती है। अदरक हमारे घरों में होने वाले महत्वपूर्ण मसालों में से एक है। इसका उपयोग कई चीजों में किया जाता है। अदरक हम लोग सब्जियों के साथ-साथ इसका उपयोग औषधि बनाने में भी लाया जाता है। तो आईए जानते हैं अदरक की खेती कैसे की जाती है और इससे लाखों रुपए की कमाई कैसे कर सकते हैं।

अदरक की खेती (Ginger Farming)

अदरक की खेती करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। अगर आप इन महत्वपूर्ण चीजों को फॉलो करते हैं तो आपको अगर की खेती से काफी अच्छी कमाई हो सकती है। अदरक की खेती गर्म प्रदेश में होती है। इसका औसतन तापमान 25 से 35 डिग्री तक होना चाहिए। जिससे अदरक का फसल आसानी से विकास कर सके। इसके साथ यह बलुई, दोमट मिट्टी और चिकनी मिट्टी में अदरक की फसल काफी बेहतर माना जाता है, जिससे फसल अच्छे तरीके से तैयार होती है। अदरक की खेती करने के लिए सबसे खास चीज है पानी का निकास। जिससे कि जल का ठहराव ना हो और पानी आसानी से निकल जाए। अगर अदरक के फसल में पानी जम जाता है तो इसकी पूरी फसल खराब हो जाती है और आपको काफी नुकसान सहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:-मत्स्य पालन के लिए नई तकनीक केज कल्चर से हजारीबाग के किसान कर रहे हैं रिकॉर्ड उत्पादन: जानें इसके बारे में

अदरक के फसल की बुआई

अदरक की खेती करने के लिए के पौधों को लगभग 40 सेंटीमीटर की दूरी पर रोपना चाहिए, जिससे पौधों का ग्रोथ अच्छे से हो सके। अगर आप अदरक का बेहतर पैदावार चाहते हैं तो इसमें आपको सुरुचि, हिमगिरी, आईआईएसआर रजाता सुप्रभा जैसे अदरक के पौधे की बुआई कर सकते हैं। इस तरह का फसल बोने से यह काफी फायदेमंद होती है। यह पौधा आपको 8 महीने में तैयार हो जाता है। इन पौधों की बुआई करने के लिए कुड़ और मेड़ विधि से बुआई की जाती है।

Know How Ginger Is Cultivated
अदरक की खेती करने से किसानों को होती है अच्छी कमाई

अदरक के पौधों को बेहतर फसल तैयार करने के लिए इसमें आपको हमेशा नमी बनाए रखना अत्यंत जरुरी है। आठ महीने के बाद जब पौधा तैयार हो जाता है तो इसके पत्ते का रंग धीरे-धीरे पिला होने लगता है जिससे पता चलता है कि आपके अदरक का फसल तैयार हो गया है। अदरक की कटाई करने का समय आ गया है तो एक बात का ध्यान रखना है कि जब आप पौधे की कटाई करते हैं उस समय अदरक के पौधे को उखाड़ने के बाद जड़ और मिट्टी को अच्छे से अलग कर दें। जिससे अदरक का फसल में कोई नुकसान ना हो। इस तरह सावधानी बरतनी से आपके फसल काफी अच्छा पैदावार होगा

यह भी पढ़ें:-धान के खेत में किसान ने बनाया बेहद खूबसूरत Rice Paddy Artwork, वायरल हो रही है तस्वीर

अदरक की खेती से लाखों की कमाई

अदरक की खेती करने से आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि अगर आप एक हेक्टेयर में अदरक की खेती करते हैं तो उसमें 350 क्यूंटल अदरक का पैदावार होता है। यानी कि अगर आप इतने अदरक बाजार में जाकर बेचते हैं तो इससे आपको 25 लाख रुपए तक की कमाई होती है। अगर बाजार के भाव की बात किया जाए तो फिलहाल यह 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। अगर मान लिया जाए कि आप इसे बाजार में 60 रुपए प्रति किलो के भाव से बेचते हैं तो आपको एक हेक्टेयर में 350 क्विंटल का हिसाब लगाते हैं तो आपको लगभग 25 लाख रुपए तक की कमाई आराम से हो जाएगी। अदरक हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है इसी वजह से इसका डिमांड बाजार में काफी मात्रा में होता है और यह हर घर में उपयोग किया जाता है।

अगर आप अदरक की खेती अच्छे से करते हैं और इस पर थोड़ा ध्यान देते हैं तो इसका पैदावार आपको लखपति से करोड़पति बना सकता है। परंतु इसके लिए आपको इसके महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।