Wednesday, December 13, 2023

सीमेंट, बालू और एक टोकरी की सहायता से बनाएं बेहद हीं खूबसूरत पॉट, आपके घर को देगा आकर्षक लुक

अपने हुनर और काबिलियत से लोग हमेशा हीं अलग-अलग और शानदार चीजों का निर्माण करते रहते हैं। क्रिएटिव माइंड के लोग सदा हीं कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। आज हम क्रिएटिविटी का एक बेहतरीन नमूना दिखाने जा रहा जिसमें कहानी के साथ हम एक वीडियो भी साझा कर रहे हैं।

आज हम आपको एक शानदार सीमेंट पोट बनाना सिखाएंगे जिसे आप अपने घर में पार्किंग के रूप में लगा सकते हैं। आगे बताने से पहले आपको आश्वस्त कर दें कि इसे देखते हीं आप आकर्षित हो जाएंगे और एक बार जरूर सोचेंगे कि इसे हम भी क्यों न बनाएं। निश्चित तौर पर ये पोट आपके घर में एक अलग रौनक ला देगा। खासतौर पर दरवाजे पर तो और भी खूबसूरत लगेगा। तो इसके बनाने के सारे तरींकें जानें…

इससे पहले कि आपको विधि बताएं आपको ये भी बता दें कि इसे हम सीमेंट, बालू और प्लास्टिक के टोकरी की मदद से तैयार करेंगे। आप अभी सोच रहे होंगे कि प्लास्टिक के टोकरी से कौन सा पोट तैयार हो सकता है। तो बिल्कुल आप सोचने में अपना समय व्यर्थ न करें और बताएं गए सारे विधि पर गौर करें। यदि आप इसे अच्छी तरह समझ के बनाएंगे तो निश्चित तौर पर इसे तैयार करना बहुत हीं आसान है।

अब आईए बात करते हैं कि इसे किस तरह तैयार किया जाय तो मित्रों सबसे पहले हम बाजार से दो प्लास्टिक के टोकरी ले आयेंगे जिसमे छेदा के जरिए डिजाइन बनाया गया हो। इसके बाद हम टोकरी के पीछे जितने भी छेद हैं उस सारे छेद को टेप की सहायता से जाम कर देंगे। यानी की उस छेद से सीमेंट से बनाया गया मसाले का नुकसान न हो। इसके बाद हम मसाला तैयार करेंगे। इसमें तीन और एक के अनुपात में तैयार कर सकते हो। यानी कि किसी भी बड़े मग से यदि हम तीन मग बालू देते हैं तो एक मग सीमेंट देंगे। इस तरीके से हम मसाले को तैयार कर लेंगे।

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

इससे पहले एक मग में हम सीमेंट का घोल तैयार कर लेंगे। इस घोल को प्लास्टिक के टोकरी के अंदर पहले लगा देंगे। यानी कि प्लास्टिक के छेद के सारे डिजाइंस उसी तरह उसके नमूने में भी छप जाएंगे। इसके बाद सीमेंट के मसाले को लगभग दस इंच ऊंचे तक लेप लगा देंगे। ध्यान रहे की टोकरी के बीच में एक छेद रहना अनिवार्य है जिसमे आप स्टैंड सेट करेंगे। इसके बाद टोकरी को उल्टा कर के लगभग दस दिनों तक छोड़ देंगे। इसी प्रकार एक और टोकरी में भी तैयार कर लेंगे, और दोनो को दस दिन के बाद उस टोकरी से निकाल लेंगे। अब आप देखोगे की उसके उपर डिजाइन बना हुआ है। उसे आप अच्छे से रंगबिरंगे पेंट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-तोरई के लूफा से करें लाखों में कमाई, एक Natural Loofah हज़ारों में बिकती है: बिज़नेस आईडिया

इसी प्रकार एक किसी नमूने की मदद से स्टैंड भी तैयार कर लेंगे। जब आप स्टैंड के साथ दोनो टोकरी के ढांचे को सेट करेंगे। फिर आप एक अच्छे पोट के रूप में पाएंगे। ध्यान रहे कि इसे आप अपनी पसंद की रंगो से पेंट जरूर कर लें ताकि देखने में खूबसूरत लगे। इसके बाद अपने दरवाजे पर या बालकनी में इसे लगा लें।