Saturday, December 9, 2023

रेत के सांचे और सीमेंट से बनाए बेहद खूबसूरत और आकर्षक गमला, गार्डन और घर को देगा बेहतर लुक

हम अपने घरों में या अपने गार्डन में सजाने के लिए या फिर गार्डन में सब्जियों के पौधे लगाने की लिए गमला का उपयोग करते हैं। आम तौर पर हमें बाजार से ही गमला लाना पड़ता है। बजारों में इसकी कीमत कुछ ज्यादा ही होती है। ऐसे में अगर घर पर ही गमले तैयार क लिए जाएं तो कैसा रहेगा.? जी हां आज हम आपको बताएंगे कि घर में खुद गमला कैसे बना सकते हैं और अपने घर को सजा सकते हैं। इसके साथ ही हम गमले बनाने का एक वीडियो भी साझा करेंगे जिससे आपको गमले बनाने में आसानी होगी।

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

गमला बनाने के लिए हम सबसे पहले एक फ्रेम लेंगे। आप अपनी डिजाइन की हिसाब से वह फ्रेम ले सकते हैं। फ्रेम ऐसा होना चाहिए की वह ऊपर और नीचे दोनों तरफ से खुला होना चाहिए। इसके बाद हम इस फ्रेम में बालू भर देंगे। और बालू को इस प्रकार भरेंगे की अगर हम फ्रेम को बाहर निकाले तो बालू फ्रेम का आकार ले ले। फ्रेम को हटाने के बाद हम अच्छे से गमले का आकार देखेंगे। इसके बाद हम सीमेंट का घोल बनाएंगे। और उस बालू के बने फ्रेम पर हम चारों तरफ से सीमेंट का गोल लगा देंगे। फिर हम बालू और सीमेंट से मसाला बनाएंगे। मसाला बनाने के बाद हम इसके चारों ओर और उपरी भाग पर औजार से इसे लगा देंगे। लगा देने के बाद इसे हम अच्छे से चिकना कर देंगे। और इसके चारों कोनों को अच्छे तरीके से कोना बना लेंगे। फिर हम इसके ऊपर डिजाइन बनाएंगे। आपको जैसा डिजाइन पसंद हो आप अपने हिसाब से बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-गर्मियों में पौधों में फल और फूल के बेहतर उत्पादन के लिए अपनाएं ये आसान और महत्वपूर्ण टिप्स

इसके बाद हम एक छोटा आयत के आकार का एक फ्रेम लेंगे। यह फ्रेम इसलिए बनाएंगे कि हम गमले को इस पर रख सकें। इसे बनाने के लिए हम चारकोल फ्रेम में पहले चारों तरफ सीमेंट का घोल लगा देंगे। उस के बाद उसके बीच में हम कुछ ईद के टुकड़े डाल देगें और फिर बालू और सीमेंट से मिक्स मसाला को इसके ऊपर से अच्छे से डाल देंगे फिर इसे चिकना कर देंगे। इसके बाद हम इसके ऊपर चार गोडी बनाएंगे। उसके लिए हम प्लास्टिक के छोटी कटोरी के साइज चार प्लास्टिक की कटोरी लेंगे। यह कटोरी ऊपर और नीचे से खुला होगा। फिर हम चारों कटोरी के इस चारकोल के चारों कोनों के ऊपर रख देंगे। और इस कटोरी में बालू सीमेंट के मसाला भर देंगे। उसके बाद हम इसे सूखने के लिए छोड़ देंगे। इससे जुड़ी एक वीडियो भी हम आपसे साझा कर रहे हैं। आप यह वीडियो देखकर के भी गमला बना सकते हैं।

जब यह गमला और चारकोल साइज की गोडी बनाए थे। जब यह दोनों सुख जाएंगे तब हम इसे वहां से हटा देंगे। इसके बाद हम गमले को पलट देंगे। पलटने के बाद इसमें जो पहले हमने बालू भरे थे। उस बालू को निकाल देंगे। बालू को निकाल देने के बाद हम गमले को चुने या वाइट सीमेंट से पोत देंगे। इसके बाद हम इस पर कलर करेंगे। आपको जो कलर अच्छा लगे आप उस कलर से इसे पेंट सकते हैं। पेंट कर देने के बाद हमारा यह गमला तैयार हो गया। अब हम इसमें फूल या सब्जी के पौधे रोप सकते हैं और अपने घर के छत पर या बालकनी में या फिर अपने गार्डन में इसे रख सकते हैं। आप इस तरह से अपनी घरों में भी गमला बना सकते हैं। आपको जिस डिजाइन में गमला बनाना है। बस उस डिजाइन का फ्रेम होना चाहिए। जब गमले को अच्छे कलर से पेंट कर दिया जाता है तो यह दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षित लगता है।