Sunday, December 10, 2023

घर पर नीम का तेल बनाना बहुत हीं आसान है: जानें पूरी प्रक्रिया

नीम के तेल का प्रयोग तो आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है नीम का तेल बनता कैसे हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि शुद्ध नीम का तेल कैसे बनाया जाता है। यह तो हम सब जानते हैं कि नीम के पत्ते का कई तरह से प्रयोग किया जाता है। बाजार में नीम के तेल की कीमत 350 से लेकर 400 तक है। बता दें कि आप नीम का तेल घर में भी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है। – Easy way to make neem oil at home.

घर पर भी बना सकते हैं नीम का तेल

इसके लिए बहुत अधिक पुरानी नीम की पत्ती ना लें। नीम के पत्ते को तोड़ ले और उसे अच्छी तरह धो लें ताकि फंगस का कोई खतरा ना रहे। अब नीम के पत्ते को अच्छी तरह सुखा ले उसमें थोडा भी पानी नहीं रहना चाहिए। नीम के तेल का प्रयोग आप अपने ऑर्गेनिक खेती में अपने फूल या सब्जियों के पौधे पर कर सकते हैं। जब पत्ते अच्छी तरह सूख जाएं तो उसे मिक्सर की मदद से अच्छी तरह पीस लें। 100 ग्राम तेल बनाने के लिए सवा सौ ग्राम नीम के पत्ते की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें:-झारखंड के इन दीदी ने बनाया है तिरंगे के डिजाइन तथा चावल से बनी इको-फ्रेंडली राखियां, लोग कर रहे खूब पसंद

वीडियो देखें:-👇👇

नीम का तेल घर पर तैयार करने की खास तकनीक

नीम के पत्ते को पीसने के समय इस बात का खास ख्याल रखें की नीम की सीड उसमें ना रहे। इसे पीसने के लिए पानी के बजाय कोकोनट ऑयल ऐड करें। जानकारों के अनुसार डेढ़ सौ ग्राम नीम के पत्ती में 100 ग्राम कोकोनट ऑयल ऐड करें। जब नीम के पत्ते की अच्छी तरह पेस्ट बन जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल ले और 10 मिनट के लिए लॉ फ्लेम पर गर्म करें। 10 मिनट के बाद आप देखेंगे कि हरी नीम की पत्तियां पूरी तरह से ब्राउन हो चुकी है। गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

यह भी पढ़ें:-18 वर्षों से टायर पंचर बनाने का काम कर रही है यह महिला, लोगों ने दिया ‘टायर स्पेशलिस्ट दीदी’ का नाम

जब आपका तेल पूरी तरह ठंडा हो जाए तो उसे छान लीजिए। अब आपका नीम का तेल प्रयोग के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसका इस्तेमाल आप अपने शरीर पर या किसी भी पौधों पर कर सकते हैं। बता दें कि यह तेल जल्दी खराब नहीं होता इसे आप लंबे समय के लिए भी स्टोर कर सकते हैं। नीम के तेल को अगर आप कांच के जार में रखते हैं तो यह लंबे समय तक असरदार रहता है। इस नीम के तेल का प्रयोग पौधे में केवल 1 एमएल तक ही करें क्योंकि यह शुद्ध नीम का तेल है। – Easy way to make neem oil at home.