Home Amazing Tricks

अब घर पर हीं बनाएं मिट्टी का तंदूर चूल्हा, तरीका बहुत ही आसान

How To Make Tandoor Oven

आज भले ही विज्ञान बहुत तरक्की कर चुका है परन्तु पहले की चीजों का भी एक खास महत्व होता था। पहले लोग मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाया करते थे जो बेहद स्वादिष्ट हुआ करता था। चूल्हे में जो ईंधन लगता है उससे निकलने वाले राख का उपयोग कई कार्यों में हुआ करता था, जैसे बर्तन साफ करना, खेतों में पौधों पर इसका छिड़काव करना ताकि कीड़े नष्ट हो आदि।

आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाहते हैं कि वह मिट्टी के चूल्हे का निर्माण कर उस पर खाना पकाएं और भोजन के स्वाद का आनंद लें। परन्तु समस्या ये है कि लोगों को मिट्टी के चूल्हे का निर्माण करना नहीं आता।

ऐसे में उन लोगों के लिए हम ये लेख लाएं हैं। अगर आप भी मिट्टी के चूल्हे का निर्माण कर उसपर खाना बनाना चाहते हैं और उसके राख का उपयोग अन्य कार्यों में करना चाहते हैं तो हमसे जुड़े रहें। यहां आप एक वीडियो देखेंगे और यह पढ़ेंगे कि किस तरह आसानी से चूल्हे का निर्माण मिट्टी की मदद से हो रहा है।

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

मिट्टी, बाल्टी एवं गेंहू के भूसे से बनाएं चूल्हा

सबसे पहले आपको मिट्टी लेनी हैं और इसमें गेंहू के भूसे को मिश्रित करना है। अब आपको बड़े आकार की थाली के जैसे कोई पात्र लेना है और इसके ऊपर प्लास्टिक की बाल्टी को रखना है। अब मिट्टी को बाल्टी के शेप में ढालते जाना है। नीचे जहां ईंधन लगाया जाता है वहां आपको एक होल रखना है और उसमें कार्डबोर्ड या फिर कोई चीज लगा देनी है।

यह भी पढ़ें:-क्या होती है लू, शरीर और पर्यावरण पर इसका क्या पङता है प्रभाव: जान लीजिए

अब आप बाल्टी को थोड़ा सा ऊपर करते हुए आराम से बाहर निकाल लें। फिर आप इसको अच्छी तरह मिट्टी लगाएं और इसकी हाइट को बढ़ा दें। फिर आपको इसे सुंदर दिखने के लिए चिकनाहट में लाना होगा इसके लिए आपको अपनी हांथो से जोड़ देते हुए मिट्टी को चूल्हे पर दबाना होगा। जब ये अच्छी तरह चिकनी हो जाए तो आप इसे छोड़ दें ताकि ये सुख सके।

अब आपने जो इसमें ईंधन प्रवेश करने के लिए मार्ग पर ईंट कार्डबोर्ड या फिर फोम लगाया है उसे बाहर निकाल दें। फिर इसमें ईंधन लगाना प्रारंभ करें और कोई खाद्य पदार्थ पकने के लिए रख दें। आपका चूल्हा पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है।

Exit mobile version