Monday, December 11, 2023

टाइल्स का निर्माण कैसे किया जाता है, क्लिक करके देखें वीडियो और जानें हर एक स्टेप

हर किसी का सपना होता है एक खूबसूरत घर हो ताकि हम यहां परिवार के साथ के खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर सकें। लोग अपने घर के निर्माण में लोग लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करते हैं ताकि घर खूबसूरत और आकर्षक हो। पहले लोग पारंपरिक घर में रहते थे लेकिन आज लोग आलीशान महल बना रहे हैं जिसके निर्माण में ईंट, बालू तथा महंगे-महंगे पत्थर का उपयोग कर रहें हैं। उन्हीं पत्थरों में टाइल्स भी शामिल है। आज के हर घर में लोग घर को ठंडक रखने तथा खूबसूरत बनाने के लिए टाइल्स का उपयोग कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि टाईल्स का निर्माण कब और कैसे तथा किस चीज से होता है। अगर आप ये जानने के लिए इच्छुक हैं तो हमारे इस लेख पर बनें रहें। इस लेख में आपके समक्ष एक वीडियो भी प्रस्तुत की जाएगी जिससे आप टाइल्स के निर्माण के तरीके स्टेप बाई स्टेप देख पाएंगे। -RAK tiles are manufactured by this process

कैसे बनता है टाइल्स

टाइल्स के निर्माण के लिए मिट्टी का उपयोग किया जाता है। पहले ये मिट्टी अच्छी तरह छान कर साफ कर ली जाती है फिर ये मिट्टी कन्वीन बेल्ट के ऊपर जाती है और फिर आगे का प्रोसेस होता है। फिर ये घूमते हुए एक ऐसे मशीन में जाती है जहां पर टाइल्स के निर्माण का सांचा बना होता है। ये जैसे ही इस सांचे के नीचे जाती है ऊपर की तरफ से एक मशीन इन्हें पंच करता है और ये टाइल्स के सांचे में ढल जाती है। टाइल्स का सांचा मशीनों के बेल्ट के ऊपर डिपेंड होता है। कहीं प्लेन टाइल्स बनती है तो कहीं डिजाइनर। -RAK tiles are manufactured by this process

यह भी पढ़ें:-दुनिया में इन देशों के पासपोर्ट इतने मजबूत हैं कि बिना वीजा के 192 देशों का कर सकते हैं भ्रमण, जानें भारत की रैंकिंग

इसकू बाद ये टाइल्स ऑटोमैटिकली आगे की तरफ बढ़ती जाती है और आगे पकने को जाती है। जब तक ये नहीं पकेगी तब तक ये छूने पर टूट सकती है या फिर इसका आकार भी बदल सकता है। इसलिए अब इसे गर्म करने के लिए मशीन में डाला जाता है और इससे पूर्व इसमें से मॉस्चराइजर को रिमूभ किया जाता है। ये सारा कार्य ऑटोमैटिक सेटअप किया जाता है। बस लेबर को इस बात का ध्यान रखना है कि मशीनों में कोई प्रॉब्लम तो नहीं या फिर टाइल्स कहीं बिगड़ तो नहीं गई है। -RAK tiles are manufactured by this process

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

पकने में लगता है 70 मिनट

मॉस्चराइजर रिमूभर का कार्य 200 डिग्री टेम्परेचर के अंदर के अंदर धीरे-धीरे ये कार्य होता है। ये बेल्ट लगभग 220 फूट के करीब लम्बी होती है। आगे जो बेल्ट होगा वो फायरिंग रेंज का जहां अब टाइल्स पकेगी और उनके अंदर जान आएगी तथा वह मजबूत भी होगी। फायरिंग रेंज का टेम्परेचर 1200 डिग्री सेल्सियस होगा जहां ये टाइल्स पकेगी। इसकी लम्बाई लगभग 30-40 मीटर की होगी। टाइल्स से मॉस्चराइजर निकालने तथा उसके पकने में लगभग 70 मिनट का वक्त लगता है। ये सारे कार्य धीरे-धीरे होते हैं ताकि टाईल्स अच्छी तरह तैयार हो सके। इस दौरान लगभग 900 बॉक्स के टाइल्स का निर्माण प्रतिदिन होता है। अगर एक बॉक्स की बात करें तो इसमें 6 टाइल्स होती है इस हिसाब से 5400 टाइल्स का निर्माण यहां हो रहा है। -RAK tiles are manufactured by this process

यह भी पढ़ें:-हर घर के बाहर नेम प्लेट और एक डस्टबिन, स्वच्छता के लिए इस गांव की अनोखी पहल

ऐसे होता है डिजाइन

पकने के बाद ये जब बाहर आती है तो इन्हें एक लाइन में व्यवस्थित किया जाता है और फिर ये आगे ऑटोमैटिकली आगे बढ़ जाती है। आगे इसे यहां से उतार लिया जाता है जिस दौरान लेबर्स को हांथो में गलभ्स पहनना पड़ता है क्योंकि ये गर्म रहता है। फिर इन्हें डिजाइन के लिए बेल्ट पर रखा जाता है। इस दौरान मशीनें पहले टाइल्स के एक्स्ट्रा हिस्से को काट देती है और इसे अच्छी तरह शेप देती है। आगे इन टाइल्स की सफाई भी मशीनों के द्वारा की जाती है। फिर मशीनों से इनको गीला किया जाता है और आगे इनपर केमिकल डाला जाता है जिसे ग्ले कहा जाता है। फिर इसपर मैट या ग्लैसी लुक मशीनों द्वारा दिया जाता है। -RAK tiles are manufactured by this process

हो चुका है टाइल्स बनकर तैयार

फिर आगे इन्हें सुखाया जाता है और कलर के लिए तैयार किया जाता है। कलर के लिए इसका सेटअप किया जाता है साथ ही यहां डिजाइन भी सिलेक्ट किया जाता है। जैसे ही टाइल्स इन मशीनों में यहां जाती हैं उनपर कलर और डिजाइन चढ़ जाता है। आगे इसे फिर हीट किया जाएगा ताकि जो कलर या प्रिंट इसपर चढ़ा है वह अच्छी तरह व्यवस्थित हो जाए। आगे इन टाइल्स का निरीक्षण किया जाता है और जिनमे प्रोब्लम हो उनपर कोई मार्क लगा दिया जाता है और उन्हें हटाकर अलग जगह रख दिया जाता है। -RAK tiles are manufactured by this process

इन टाइल्स को कम कीमत में बेचा जाता है। अब इन RAK टाइल्स को बॉक्स में पैक कर दिया जाता है और ये सप्लाई के लिए आगे भेज दिए जाते हैं। इन प्रक्रिया को अपनाकर कारखानों में टाइल्स का निर्माण किया जाता है। हलांकि हर टाइल्स के डिजाइन के निर्माण का कार्य अलग होता होगा लेकिन इसकी प्रक्रिया आसान नहीं होती। –RAK tiles are manufactured by this process