Saturday, December 9, 2023

इन तरीकों से जमाएं बाजार जैसी दही, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान

अक्सर हमें गाढ़ा दही (curd) खाने के लिए मार्केट से खरीदना पड़ता है क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें घर पर दही जमाने में परेशानी होती है। दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका उपयोग लगभग हर घर में खाने के लिए किया जाता है। यहां तक कि हिंदू धर्म में दही का महत्त्व पूजा पाठ के लिए भी होता है।

बाजार जैसा दही नहीं बनता

कितने लोग यह कहते हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी वह बाजार जैसा दही नहीं जमा पाते हैं। मार्केट से महंगी दही लेने के बजाए अगर हम घर पर ही मार्केट जैसा दही जमा सके तो। बहुत अच्छा होगा।

How to Set Curd like Market

इन तरीकों से जमाएं दही

आज हम आपको तीन अलग-अलग तरह के दही जमाने की विधि बताएंगे। इस विधि का प्रयोग कर आप घर पर ही मार्केट जैसा दही जमा सकेंगे।

• अगर आप गाढ़ा दही (curd) जमाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीका।

गाढ़ा दही (curd) जमाने के लिए सबसे पहले आपको दूध के तापमान (temperature) का ध्यान रखना जरुरी है। कभी भी दही जमाने से पहले अपनी उंगली से दूध के तापमान को माप लें। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि दूध बिल्कुल गुनगुना होना चाहिए क्योंकि अगर दूध ठंडा हो, तो भी दही गाढ़ा नहीं जमता है और अगर अधिक गर्म हो तो भी दही गाढ़ा नहीं जमता है।

How to Set Curd like Market

दूध (milk) और दही (curd) का अनुपात कितना होना चाहिए?

आपको दही जमाने के लिए दूध और दही का अनुपात (Ratio) का भी ध्यान रखना जरुरी है। मान लीजिए आपको आधा लीटर दूध में दही जमाना है, तो इसके लिए आपको एक छोटा चम्मच दही डालकर मिला देना है। इसके बाद आपका गाढ़ा दही तैयार हो जाएगा। अगर आप दही की मात्रा अधिक कर देंगे तो आपका दही गाढ़ा नहीं बल्कि पतला जमेगा।

How to Set Curd like Market

क्या किसी भी मौसम में दही (curd) जमाने के लिए गुनगुने दूध चाहिए?

जी हां, आपको किसी भी मौसम में दही जमाने के गुनगुने दूध की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कोई भी चीज गर्म नही होने चाहिए जैसे बर्तन, ढकने वाले कपड़े और चम्मच। अगर दही जम जाए तो थोड़ी देर इसे फ्रिज में रख दें जिससे यह और भी गाढ़ा जमेगा।

• हंग कर्ड कैसे बनाएं?

हंग कर्ड बनाने के लिए आपको कपड़े का ध्यान रखना जरुरी है। यदि आप हंग कर्ड बनाने वाले है, तो आपको थोड़ा पानी वाला दही की आवश्यकता होगी। दही बांधने के लिए आप कॉटन का कपड़ा उपयोग कर सकते है परंतु अगर कॉटन के जगह मस्लिन का कपड़ा हो, तो इसका टेक्सचर और भी अधिक मुलायम और क्रीमी होगा।

How to Set Curd like Market

हंग कर्ड बनाने कि विधि

हंग कर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको लेना होगा एक कंटेनर और छलनी। अब छलनी को कंटेनर के ऊपर रखें और मसलन का कपड़ा बिछा दें। अब उस पर दही डालें, दही डालने के बाद इसे पुरी तरह निचोड़े ठिक वैसे ही जैसे हम पनीर बनाने के लिए करते है। इस बात का ध्यान रखें कि दही ज्यादा मुलायम होता है इसलिए इसे हल्के हाथों से दबाएं। अब इसे 30 से 40 मिनट तक कही रख दे या फिर कपड़े की पोटली को कहीं टांग दें। पूरे प्रोसेस करने के बाद 4 से 5 घंटे तक इसे फ्रीज में रख दें, इसके बाद आपका हंग कर्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

How to Set Curd like Market

बालों के लिए होता है उपयोगी

हंग कर्ड का उपयोग योगर्ट अथवा स्मूदी आदि बनाने के लिए किया जाता हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी किया जाता हैं? आपको बता दें कि यह बालों के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसका उपयोग दही कबाब आदि बनाने के लिए भी किया जाता हैं।

How to Set Curd like Market

• पतला और थक्केदार दही (curd) कैसे जमाए?

पतला और थक्केदार दही बनाने के लिए हमें दूध का टेंपरेचर थोड़ा अधिक करना होगा। मान लीजिए अगर आपको आधे लीटर दूध का दही जमाना हैं तो इसके लिए आपको करीब 2 बड़े चम्मच दही लेना है और दूध में मिक्स कर देना है। आपको बता दें कि अधिक पानी वाला और थक्केदार का उपयोग अधिकतर लस्सी आदि बनाने के लिए किया जाता हैं।