Home Inspiration

कोई कोचिंग नही, केवल घर पर सेल्फ स्टडी कर इस तरह UPSC निकाल बनी IAS अधिकारी

बिना मेहनत किसी को कामयाबी हासिल नहीं होती। अधिकतर विद्यार्थी मेहनत के साथ कोचिंग क्लासेज की मदद लेते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जो बिना कोचिंग के UPSC जैसी कठिन परीक्षा को टॉप रैंक से पास कर IAS बनी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने किस तरह अपने सपने को उड़ान दिया।

सर्जना यादव

सर्जना यादव (Sarjana Yadav) ने वर्ष 2019 में अपने सपने को पूरा कर IAS बनी है। हालांकि यह उनका तीसरा प्रयास था दो प्रयासों में वह असफल हुईं क्योंकि इस दौरान वह नौकरी करतीं थीं। आगे उन्होंने नौकरी छोड़ सिर्फ इस पर अपना फोकस किया और सफलता हासिल की। उन्होंने अपने इटरव्यू के बारे में कुछ जानकारी दिया है जिससे UPSC कैंडिडेट्स को कुछ मदद मिल जाएगी।

Ias sarjana Yadav

कोचिंग करना जरूरी नहीं समझती

सर्जना का यह मानना है कि बहुत सारे स्टूडेंट्स को कोचिंग करना पसंद है लेकिन वह चाहती हैं कि अगर हम खुद से तैयारी करें तो हम इसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर वही कोचिंग वाले तैयारी करातें हैं तो वह आपकी तैयारी को स्ट्रीमलाइड करते हैं। जिस कारण एक हानि है कि आप कुछ इसमें खुद से सीख नहीं सकते। इसीलिए मैंने कभी भी कोचिंग ज्वाइन नहीं किया और अपने घर पर हीं रहकर मैंने यूपीएससी की तैयारी की और उसमें सफलता भी हासिल की।

किताबों का करें रिवीजन

उनका मानना है कि पढ़ाई के दौरान हमें किताबों को सेलेक्ट करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। उनका मानना है कि किताबों को अपनी आवश्यकतानुसार हीं रखें और कोशिश करें कि आप उसी का रिवीजन करें। हां अगर आप कुछ एक्स्ट्रा पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप गूगल से सर्च करके पढ़ सकते हैं। साथ हीं सोशल साइट्स पर बहुत सारी जानकारी मौजूद हैं। लेकिन अधिक किताबों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

समयानुसार करें पढ़ाई

कुछ लोग यह सोचते हैं कि हमें कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?? तो उनका यह मानना है कि यह जरूरी नहीं रहता कि हम कितनी देर पढ़ रहे हैं। जरूरी रहता है कि हम जो भी पढ़ रहे हैं उसे हम अच्छी तरह से समझ रहे हैं या नहीं। यह हमारे क्षमताओं के ऊपर निर्भर करता है कि हम कितना देर पढ़ सकते हैं। कुछ ऐसे बच्चे होते हैं जिन्हें कोई भी विषय अच्छे से और बहुत जल्द आती है और कुछ लोगों को ज्यादा वक्त लगता है। जब रिवीजन शुरू होगा तब धीरे-धीरे कम वक्त लगेगा क्योंकि आगे वह अच्छे से समझ में भी आने लगता है और उसकी आदत पड़ जाती है।

यहां आप दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दी गयी इंटरव्यू देख सकते हैं

सर्जना की सलाह

उनका मानना है कि ज्यादा टेस्ट सीरीज के चक्कर में भी नहीं पड़ना चाहिए। आप जैसे-जैसे पढ़ने लगेंगे आपको हर चीज समझ में आने लगेगी। अगर आप एक या दो भी टेस्ट दे रहे हैं तो आप अच्छे से समझ जाएंगे कि एग्जाम किस तरह होता है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग बताते हैं कि न्यू पेपर को देखते रहना चाहिए और पिछले वाले पेपर को भी लेकर तैयारी करना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे हम पढ़ने लगेंगे तो हमें खुद समझ में आ जाएगा कैसे पढ़ाई करनी चाहिए। करंट अफेयर और मंथली मैगजीन को भी पढ़ना अति आवश्यक है।

बिना कोचिंग IAS बनने के लिए The Logically सर्जना यादव जी को बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version