Wednesday, December 13, 2023

मोटरसाइक्लिंग की दुनिया में मध्यप्रदेश की बेटी ने बनाया जगह, देश की सबसे तेज महिला मोटरसाइकिल रेसर बनी

हमारा देश पुरूष प्रधान है इसलिए लोगों को लगता है कि कुछ काम सिर्फ पुरुषों के लिए ही बने होते हैं और उसे सिर्फ पुरूष ही कर सकते हैं। लेकिन वर्तमान में महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं और परचम लहरा रही है चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारें में बताने जा रहे हैं जिसने पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में अपना नाम का डंका बजाया है।

आमतौर पर मोटरसाइक्लिंग को पुरुषों से जोड़ा जाता है लेकिन अब इस क्षेत्र में महिलाएं भी अपना नाम बना रही है साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज कर रही हैं। उन्हीं में एक नाम कल्याणी पोटेकर (Kalyani Potekar) का है, जिन्होंने देश की सबसे तेज महिला बाइक राइडर का खिताब हासिल किया है। India’s Fastest Female Mptorbike Racer Kalyani Potekar.

पिता ने उपहार में दी बाइक

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से ताल्लुक रखने वाली 27 वर्षीय कल्याणी को बचपन से ही बाइक चलाने का बेहद शौक था। वह कहती हैं कि जहां लड़कियां स्कूटी चलाती हैं वहां उन्हें बाइक चलाना भाता था। हमारे समाज में लडकियों का बाइक चलाना बहुतों को रास नहीं आता है लेकिन कल्याणी के परिवार वालों ने उनका काफी सपोर्ट किया। यही वजह है कि बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उनके पिता ने यामाहा की FZ 150 बाइल उपहार के तौर पर दिया।

पैशन बना करियर

देश-विदेश की तमाम सुपरबाइक्स को तुफानी रफ्तार से चला चुकी कल्याणी ने बताया कि, बचपन में उन्हें बिक्लुल जनाकरी नहीं थी कि महज एक शौक करियर बना सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक रेसिंग को उन्होंने महज अपने शौक को पूरा करने के लिए शुरु किया था लेकिन ये शौक बहुत जल्द उनके लिए प्रोफेशन बन गई। India’s Fastest Woman Motorcyclist Kalyani Potekar.

यह भी पढ़ें :- ऐसा शख्स जिन्होंने अपनी शिक्षा और मेहनत से बदल डाली हजारों विकलांगों की जिंदगी, दिया नया जीवन

पिता ने किया प्रोत्साहित

कुछ लोगों को लगता है कि उनका शौक करियर नहीं बन सकता है लेकिन वहीं कुछ अपने शौक को ही करियर में तब्दील करने के लिए उसके बारें में जानकारी इकट्ठा करते हैं। कल्याणी ने भी पैशन को करियर बनाने के लिए उस क्षेत्र के बारें में जानकारी जुटाई। इस काम में उनके परिवार का भरपूर सहयोग मिला साथ ही उनके पिता ने भी इस क्षेत्र में जाने के लिए कल्याणी को काफी प्रोत्साहित किया।

लोगों ने दिया ताना

मोटरसाइकिलिंग को पुरूष प्रधान स्पोर्ट्स समझा जाता है, ऐसे में एक कल्याणी के लिए इस फील्ड में करियर बनाने की राह आसान नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक रेसिंग के प्रति कल्याणी का जुनून देखकर उनके आसपास की औरतें उनका मजाक बनाती थीं। वे कहती थीं कि इतना पेट्रोल फूंक के क्या होगा, कहीं नौकरी करके चार पैसे कमाना चाहिए। लेकिन कल्याणी ने लोगों की बातों को अनदेखा करके अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित किया।

India's Fastest Woman Motorbike racer Kalyani Potekar

विदेशों में कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

साल 2013 में कल्याणी ने महज 20 वर्ष की उम्र में ही रेड डे हिमालय नाम के पहले इवेंट में भाग लिया, जिसे विश्व के सबसे खतरनाक रैलियों में शामिल किया जाता है। उसके बाद उन्होंने बाइक रेसिंग के लिए ट्रेनिंग स्कूल ज्वाइन किया। उसी दौरान उन्होंने इंडियन नेशनल चैम्पियनचशिप में भाग लिया। इसके लिए उन्होंने ताइवान और थाइलैंड में हुए इवेन्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें :- राजस्थान का यह गांव बना देश का पहला स्मार्ट विलेज, इसकी खुबसूरती के आगे शहर भी फीका है

पुराना रिकॉर्ड तोड़ बनी देश की सबसे तेज महिला मोटरसाइकिल रेसर

कल्याणी ने ग्रेटर नोएडा में बना बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट की एक ट्रैक को पहले 2.16 मिनट में पूरा किया था जिसे बाद में 2.08 मिनट में पूरा करके नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इसी नए रिकॉर्ड के बाद कल्याणी ने देश की सबसे तेज महिला बाइक रेसर (India’s Fastest Female Motorbike Racer) बनने का तमगा हासिल किया।

युवाओं को देती हैं यह सुझाव

कल्याणी को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2018 में फेडरेशन ऑफ इंडियन मोटरस्पोर्ट ने उन्हें आउटस्टैंडिंग वूमेन इन मोटरस्पोर्ट अवार्ड से पुरस्कृत किया था। बाइक रेसिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए तत्पर युवाओं को इस फील्ड में करियर बनाने से पहले कल्याणी प्रशिक्षण विद्यालय जाकर ट्रेनिंग पूरी करने का सलाह देती हैं।

कल्याणी पोटेकर उनसभी महिलाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की हैं, जो अपने आप को पुरुषों की तुलना में कम आंकती हैं। अपने आप को पुरुषों से कमजोर समझने वाली महिलाओं को कल्याणी से शिक्षा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। India’s Fastest Female Motorbike Racer Kalyani Potekar.