Home Inspiring Women

63 देशों को पीछे छोड़ भारत की इस बेटी ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, 21 वर्षों के बाद देश को मिला क्राउन

India's Sargam Koushal won the title of Mrs World 2022-23 beauty pageant

अमेरिका (America)में आयोजित हुए मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) प्रतियोगिता में भारत की बेटी ने खिताब जीतकर अपना और अपने भारत देश का नाम रोशन किया किया है। यह खिताब भारत को 21 सालों के बाद मिला जिससे पूरे देश को भारत की बेटी सरगम पर गर्व हो रहा है और उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दी जा रही हैं।

हालांकि, सरगम (Mrs World Sargam Koushal) के लिए इस खिताब को हासिल करने का सफर काफी चुनौतीपुर्ण था लेकिन फिर भी उन्होंने आखिरकार 21 वर्षों के बाद आज पूरे विश्व में पुन: भारत का डंका बजाने में कामयाबी हासिल की है। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज अपने सर पर सजाने वाली सरगम कौशल के बारें में-

सरगम कौशल का परिचय

सरगम कौशल, भारत का स्वर्ग कहा जानेवाला राज्य जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) की रहनेवाली हैं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर से पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा हासिल की है और वह पेशे से एक शिक्षक, मॉडल और कंटेंट राईटर हैं। साल 2018 में उनकी शादी भारतीय नौ सेना में कार्यरत युवक के साथ संपन्न हुई। आमतौर पर कहा जाता है कि हर पुरुष की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है लेकिन सरगम बताती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके पति और पिता का हाथ है।

शादी के बाद लिया ब्यूटी पेजेंट जीतने का फैसला

अधिकांशत: महिलाएं शादी के बाद अपने सपने और करियर को छोड़ देती हैं लेकिन मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सरगम ने शादी के बाद ब्यूटी पेजेंट अपने नाम करने का फैसला किया। उसके बाद इसकी तैयारी के लिए वह मुम्बई चली गईं और मॉडलिंग करने लगीं। उस समय से लेकर मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने तक वह कई प्रतियोगिताओं समेत मिसेज इंडिया मे भी भाग ले चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:- लोगों ने दिया ताना लेकिन नहीं मानी हार, कॉलेज की 5 सहेलियों ने मिलकर शुरु किया “कुल्हड़ मैगी” का बिजनेस

21 वर्षों के बाद भारत को मिला मिसेज वर्ल्ड का खिताब

32 वर्षीय सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने शादी के बाद ब्यूटी पेजेंट जीतने का फैसला किया और आखिरकार 21 वर्षों के बाद भारत को यह खिताब दिलाने में कामयाबी हासिल की है। इस ब्यूटी पेजेंट में विश्वभर के 63 देशों की महिलाओं ने भाग किया था, जिन्हें भारत की सरगम ने मात देकर यह खिताब अपने नाम किया। इस सफलता से सरगम के घरवालों समेत पूरे देश को उनपर गर्व है।

साल 2001 में अदिति ने जीता था मिसेज वर्ल्ड का खिताब

सरगम कौशल से पहले साल 2001 में भारत की बेटी अदिति गोवित्रिकर ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। और उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता 2022-23 को जज भी किया था। 21 वर्षों बाद इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने सरगम कौशल को ढेर सारी बधाइयाँ दी है और कहा है कि इस सफर का हिस्सा बनकर खुशी है। मिसेज वर्ल्ड का क्राउन जीतकर 21 वर्षों के लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ।

कब और कैसे शुरु हुआ मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता?

बता दें कि, मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं के लिए पहली ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता है और इसकी शुरूआत साल 1984 में हुई थी। शुरु-शुरु में इस प्रतियोगिता को मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड के कहा जाता था लेकिन फिर साल 1988 में इसका नाम बदलकर मिसेज वर्ल्ड रखा गया और तब से लेकर आज तक इसे इसी नाम से जाना जाता है। इस ब्यूटी पेजेंट की जड़े अमेरिका से जुड़ी हुई है।

Exit mobile version