Home Inspiration

पिज्जा डिलीवर करते हुए युवक ने हासिल की सफलता, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पेश किया मिसाल

Inspiring Story of Ajay Singh Gill Become lieutenant in Indian Army

कहते हैं जिनके हौसले बुलंद होते हैं उसे मंजिल हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है क्योंकि बुलंद हौसले ही मनुष्य को उसके मंजिल तक पहुंचाते हैं। इस बात को पिज्जा डिलीवर करने वाले लड़के ने सही साबित कर दिखाया है। पिज्जा डिलीवर करते हुए उस शख्स ने सफलता हासिल करके लोगों के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की है।

इसी क्रम में चलिए जानते हैं उस युवक के प्रेरणादायक सफर के बारें में-

कौन है वह शख्स?

यह प्रेरणादायक कहानी है अजय सिंह गिल (Ajay Singh Gill) की, जो वर्तमान में भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुए हैं। एक साधारण परिवार से सम्बंध रखने वाले अजय ने कई सारी चुनौतियों का सामना करके इस अपार सफलता को हासिल किया है और अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

महज 15 वर्ष की उम्र में बेचने लगे पिज्जा

एक समय की बात है अजय के पिता के पार्टनर ने बिजनेस में धोखा दे दिया जिसके बाद से अजय के घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई औए गुजर-बसर करना कठिन हो गया। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए जब अजय की आयु महज 15 वर्ष की थी तभी से पढ़ाई के बाद पिज्जा डिलीवर करने का काम करने लगे।

यह भी पढ़ें:- शख्स ने जुगाड़ से बना दिया कई खूबियों वाली 7 सीटर बाइक, वीडियो वायरल हो रहा है

मेहनत से भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि अजय पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय और उनके पिता सामान लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते थे। कठिन मेहनत करने के बाद भी अजय पूरी लगन और जोश के साथ अपनी पढ़ाई करते रहे और आज अपनी मेहनत से लेफ्टिनेंट बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्हें स्कोर्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

मां ने किया प्रोत्साहित

मीडिया रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान अजय ने बताया कि उनके जुड़वा भाई अर्जुन सिंह गिल भी इंडियन आर्मी की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया और उसी के वजह से आज वे और उनके भाई ने इस सफलता को हासिल किए हैं।

Exit mobile version