Monday, December 11, 2023

पंजाब के इस किसान ने शुरू की स्ट्रॉबेरी की खेती, अन्य किसान भी हो रहे प्रेरित

आजकल हमारे देश में किसान खेती में नई-नई तकनीकों का उपयोग कर नए किस्मों के पौधे की बुआई कर रहे हैं ताकि वे लीक से हटकर खेती करें और सफलता हासिल कर सकें। ऐसे में किसान मोटे अनाजों की बुआई ना कर के उन फसलों की बुआई कर रहा है जिसका मार्केट में खूब डिमांड है। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति विषय में बताएंगे जिन्होंने स्ट्रॉबरी की खेती कर सफलता की इबारत लिखी।

जसप्रीत सिंह की कहानी

पंजाब (Punjab) के मोगा से ताल्लुक रखने वाले जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) ने अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी की बुआई की और किसानों के लिए उदाहरण बने। उनका मानना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी काम को करने के लिए पूरी लगन और मेहनत करें तो उसके लिए जगह माहौल या मौसम मायने नहीं रखता। वह अपने मेहनत की बदौलत किसी भी कठिन कार्य में सफलता हासिल कर सकता है। -Strawberry Cultivation by Jaspreet Singh

यह भी पढ़ें:-मशरूम लेडी ने मोती फार्मिंग में भी आजमाया हाथ, महिलाओं के लिए पेश की मिसाल

शुरू किया स्ट्रॉबेरी की खेती

वह लगभग सवा एकड़ भूमि में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं एवं अतिरिक्त जगहों में पारंपरिक फसलों की बुआई किए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब में स्ट्रॉबेरी की खेती नहीं की जा सकती क्योंकि यह इसकी खेती के प्रतिकूल है। परंतु उन्होंने रिस्क के साथ स्ट्रॉबेरी की खेती प्रारंभ की और सफलता प्राप्त की। -Strawberry Cultivation by Jaspreet Singh

होगा अधिक लाभ

अगर आप खेती में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं। आप इसकी खेती से मात्र 40 दिनों में ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं हालांकि इसकी बुआई ठंडे प्रदेशों में होती है। आप इसे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि क्षेत्रों में भी उगा सकते हैं। इसके लिए तापमान लगभग 20 से 30 डिग्री होना चाहिए। -Strawberry Cultivation by Jaspreet Singh

यह भी पढ़ें:-नौकरी नहीं मिली तो शुरू की खेती, आज उन्नत खेती से लिख दी सफलता की कहानी: गया प्रसाद मीना