Wednesday, December 13, 2023

महज 4 फीट के 1 पेङ पर उगाए 50 किस्म के आम, केरल के इस शख्स से सीखें यह चमत्कारी विधि

फलों का राजा कहा जाने वाला “आम” लगभग सभी लोगों को पसन्द आता है और फल के तौर पर वह आम को अधिक खाना पसंद करते हैं। इसके लिए बाजारों के चक्कर लगाते हैं फिर भी शुद्ध और ताजा नहीं आम नहीं मिलता। इसलिए आजकल लोग स्वयं गार्डनिंग कर रहें हैं और सभी प्रकार के पौधों को लगा रहें हैं। लेकिन अगर आप अपने गार्डन में आम को लगाना चाहते हैं तो इसके लिए अधिक जगह की आवश्यकता होगी क्योंकि इसका पेड़ बड़ा होता है। ऐसे में अगर हम आपको ये बताएं कि एक शख़्स ने अपने छत पर लगभग 50 प्रजाति के आम के पेड़ को लगाया है तो आप ये सुनकर आश्चयकित हो जाएंगे।

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि कौन है वह शख़्स जिसने अपने छत पर 50 किस्म के आम का पौधा तैयार किया है तो हमारे साथ बने रहें। अगर आप चाहे तो उनके द्वारा लगाए गए आम की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझकर स्वयं भी इसे तैयार कर सकते हैं।

जोसेफ फ्रांसिस पुथमपरम्बिल (Joseph Fransis Puthamparambil)

वह शख्स हैं जोसेफ फ्रांसिस पुथमपरम्बिल (Joseph Fransis Puthamparambil) जो एक सफल गार्डेनर के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। वह केरल (Kerala) के निवासी हैं और उन्होंने यहां रूफ गार्डनिंग की है। उनका गार्डेनिंग के प्रति रुचि बचपन से ही था बस इंतजार था उस अवसर का जब ये गार्डेनिंग के शौक को पूरा सकें। उनके छत पर आपको आम के मात्र 4 फीट के पेड़ मिलेंगे जो फलों से लदे हुए होंगे। आम के पेड़ के अधिक फलन हेतु वह ग्राफ्टिंग (Grafting) तकनीक को अपनाते हैं जिस कारण ये जल्द ही फल देने लगते हैं। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

वह ये जानकारी देते हैं उनके छत पर पेट्रीसिया प्रजाति की आम है जिसमें रेशे नहीं पाए जाते जिस कारण इसका डिमांड भी खूब है। ये बात 22 वर्ष पूर्व की है जब उन्हें इस प्रजाति का आम यहां मिला जहां उन्होंने अपना घर बनाया। वह बताते हैं कि इस प्रजाति को तैयार करने में दो स्थानीय पौधों का सहयोग लिया गया जो पूरी तरह प्राकृतिक है। आपको पेट्रीसिया की प्रजाति सिर्फ जोसेफ के यहां मिलेगी क्योंकि इसका निर्यात मार्केट में किया जाता। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

Joseph Francis grows 50 Types Of Mangoes from A one tree
जोसेफ फ्रांसिस पुथमपरम्बिल (केरल)

छत पर हैं 250 पौधे

उन्होंने अपने टेरेस गार्डन में 50 किस्म के आम तथा और भी पौधे लगाए हैं। कुल मिलाकर उनके छत पर आपको ढाई सौ से अधिक पौधे देखने को मिलेंगे। वह अपने गार्डनिंग में तैयार किए गए पेट्रीसिया प्रजाति के फलों को मार्केट में नहीं बेंचते बल्कि आप उनसे इसके पौधे खरीद सकते हैं। वह इसका फल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देते हैं। ये काफी स्वादिष्ट होता है और लोग इसकी काफी तारीफ करते हैं। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेक्नीशियन के तौर पर किया लेकिन उनको बचपन से पौधे में रुचि थी। जिसके लिए उन्होंने एक पौधा तैयार किया और उसमें कल्लुकेटी आम के साथ इसकी ग्राफ्टिंग की। उन्होंने अपनी पत्नि के नाम पर आम के किस्म का नाम यानी पेट्रीसिया रखा। ये पौधा उनके द्वारा तैयार किया था और अन्य पौधों से अलग था। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

यह भी पढ़ें:-इन्जीनियरिंग की नौकरी छोड़ युवक ने शुरु किया डेयरी का बिजनेस, अब हर महीने 10 लाख रुपये कमाता है

बनाते हैं पौधों के लिए स्वयं मिट्टी

पौधों को उगाने के लिए वह सबसे पहले मिट्टी का निर्माण करते हैं जिसमें वह कोकोपीट गाय के गोबर मिट्टी को मिलाकर अच्छी तरह तैयार करते हैं। फिर इसे प्लास्टिक के कंटेनर में रखकर पौधों को लगाया जाता है। इस पौधे की ऊंचाई ज्यादा नहीं करनी होती मात्र 4 फीट तक ही रखना होता है। इन पौधों की मिट्टी में पोटेशियम नाइट्रोजन तथा फास्फोरस का छिड़काव समय-समय पर किया जाता है। वह अपने पौधों की अच्छी तरह देखभाल करते हैं जिस कारण वह पौधे जल्द फल दे देते हैं। वह अपने फलो को पकाने के लिए कोई भी केमिकल का उपयोग नहीं करते बल्कि वह इसके लिए पेपर का उपयोग करते हैं। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

5 हजार में बिकता है एक पौधा

उनकी छत पर आपको आम की प्रजातियों में मल्लिका, सिंधुरी, सिन्धुरम, अल्फांसो, दशरी, कोसेरी, इमामपसंद कोलंबू आदि पौधे है। वह पौधों को तैयार करने के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं इस कारण एक पौधे में आपको दो या तीन से अधिक प्रजाति के फल प्राप्त होते हैं। उनके उनके गार्डन में उगाए गए पौधों की कीमत प्रारंभिक कीमत 1500 से लेकर 5000 रुपए तक है। पौधों की कीमत पौधों के ऊपर डिपेंड करता है। वह मधुमक्खी तथा कबूतर को पालने में भी वक्त दे चुके हैं। साथ ही मशरूम, गुलाब तथा ऑर्किड को भी उन्होंने अपने गॉर्डन में उगाया था। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

Joseph Francis grows 50 Types Of Mangoes from A one tree (2)
एक पौधे की कीमत 50 हजार रूपए

वह पौधों से अधिक प्रेम करते हैं और इनके साथ अधिक वक्त भी बिताते हैं। वह लगभग 3 घंटे का वक्त अपने पौधों को देखते हैं और इनका निरीक्षण अच्छी तरह करते हैं। कौन से पौधे में कौन सी समस्या है और उसका ध्यान किस तरह रखना है यह सारी चीजें वह स्वयं ही करते। उनके गार्डन में उन्हें सुकून के साथ-साथ खुशी भी मिलती है। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace

यह भी पढ़ें:-कार्टून और गत्ता से शुरू करें यह बिजनेस, महीने भर में हो सकती है लाखों रुपये की कमाई

मिला है सर्टिफिकेट

उन्हें लोग आम की खेती का सफल किसान मानते हैं और इसके लिए उन्हें केरल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से सर्टिफिकेट भी मिला है। उनके गार्डन में उगाए गए आम पूरी तरह शुद्ध और स्वादिष्ट होते हैं जो उनके यहां सभी को बहुत पसंद है। छत पर आम के इतने पौधों को तैयार करना और उनकी देखभाल करना कोई आसान बात नहीं लेकिन उनके लिए ये सारी चीजें आसान है क्योंकि वह इसमें अधिक रुचि रखते हैं। -Joseph Fransis Puthamparambil of kerala grows 50 varaeties of mangoes on the terrace