Home Farming

जानिए इंडिया के Mango Man के बारे में, एक ही पेड़ पर 300 प्रकार के आम उगाने की अनोखी तकनीक खोजे हैं

Kaleem Ullah Khan Mango Man of India grows 300 varieties of mangoes on a single tree

अधिकांश लोगों को फलों के राजा आम को बहुत पसंद करते हैं इसलिए उन्हें ग्रीष्म ऋतु आने का इंतजार रहता है, ताकि उन्हें मीठे और रसीले आम खाने को मिल सके। भारत में आम की कई किस्में उगाई जाती है और हर किस्म के आम का पेड़ अलग-अलग होता है। लेकिन भारत में मैंगो मैन (Mango Man of India) नाम से मशहूर एक ऐसा शख्स है जो एक या दो नहीं बल्कि एक ही पेड़ पर 300 भिन्न-भिन्न किस्मों के आम उगाता है। इसी क्रम में चलिए जानते हैं मैंगो मैन के बारें में विस्तार से-

कौन हैं मैंगो मैन के नाम से मशहूर शख्स?

दरअसल हम बात कर रहे हैं कलीम उल्लाह खान (Kaleem Ullah Khan) की, जिन्हें “भारत का मैंगों मैन” (Mango Man of India) के नाम से जाना जाता है। वह लखनऊ के मलिहाबाद के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखते हैं और 300 अलग-अलग प्रकार के आमों को उगाते हैं। इतने किस्म के आम को उगाने के लिए उन्हें रोजाना एक मील का सफर तय करना पड़ता है ताकि 120 वर्ष पुराना आम के पेड़ के पास जाते हैं।

कड़ी मेहनत का फल है यह पेड़

आमतौर पर इतने सारे वेरायटी के आम की खेती करने के लिए बहुत सारे पेड़ों का बगीचा होता है, जहां अलग-अलग किस्म के आम का उत्पादन होता है। लेकीन कलीम उल्लाह के पास ढेर सारे पेड़ों पर बगीचा नहीं है। वे सिर्फ एक पेड़ के जरिए ही इतने अधिक आम के वेरायटी को उगाते हैं। दरअसल, उन्होंने चिलचिलाती धूप में कड़ी मेहनत के बाद इस पेड़ को इस लायक तैयार किया है।

यह भी पढ़ें:- इस तरह करें हल्दी की खेती, होगा बम्पर पैदावार, जानें बुआई से लेकर फसल काटने तक की विधि

ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार किया पेड़

कलीम अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्राफ्टिंग तकनीक का पहली बार प्रयोग किया जिसमें उन्होंने आम की नई किस्म तैयार करने का विचार किया। इसके लिए उन्होंने पौधों के हिस्सों को एक साथ शामिल किया। ग्राफ्टिंग के इस प्रयोग के बाद कलीम ने एक ऐसे पेड़ का पालन-पोषण किया जिससे सात विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन हो सके। लेकिन दुख की बात यह है कि आन्धी-तुफान उस पेड़ को उड़ा ले गए।

120 साल पुराने पेड़ पर उगता है 300 प्रकार के आम

साल 1987 में उन्होंने दोबारा अपना प्रयोग किया और 300 भिन्न-भिन्न प्रकार के आम का फल देने वाला पेड़ तैयार किया। इसके लिए एक पेड़ में आम के अलग-अलग किस्म के पौधें को एक साथ जोड़ा गया। अब यह पेड़ 120 साल पुराने इस पेड़ पर 300 अलग-अलग किस्म के आम का उत्पादन होता है जिसके फलों के बनावट, रंग और स्वाद भी अलग-अलग होते हैं।

यह भी पढ़ें:- मनचलों को सजा दिलाने के लिए लिया पुलिस अधिकारी बनने का फैसला, आज “आयरन लेडी” के नाम से मशहूर है

कई प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर रखा है आम का नाम

कलीम ने सबसे पहले तैयार हुए किस्मों मे से एक का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री और साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली “एश्वर्या राय” के नाम पर रखा। इस आम की विशेषता बताते हुए वह बताते हैं कि, इसका वजन एक किलोग्राम होता है और यह देखने में भी ऐश्वर्या राय की भांति ही खुबसूरत है। स्वाद में काफी मीठा इस फल का बाहर से रंग लाल होता है। वहीं ऐश्वर्या आम की डिमांड भी काफी अधिक है।

कलीम उल्लाह के पास ऐश्वर्या के अलावा और भी कई प्रसिद्ध लोगों के नाम पर रखा आम है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। इतना ही नहीं वे अनारकली नामक किस्म के भी आम का उत्पादन करते हैं जिसमें दो भिन्न-भिन्न प्रकार के गूदे और परते होते हैं। इसके अलावा इसमें एक विशेष प्रकार का सुगंध भी होता है।

कई बार हो चुके हैं सम्मानित

300 अलग-अलग किस्मों के आम उगाने के लिए कलीम उल्लाह (Kaleem Ullah Khan) को कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। साल 2008 में वे भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। इसके अलावा ईरान और अमीरात में भी समानित हो चुके हैं। आमतौर पर आम उगाने के लिए उपयुक्त मिट्टी और पानी की जरुरत होती है लेकिन कलीम दावा करते हैं कि वे रेगिस्तान में भी आम उगा सकते हैं।

अब Ac की Servicing के लिए 1 रु भी खर्च नही होगा, यह वीडियो देखकर सीखें तरीका

Exit mobile version