Home Inviduals

छोड़ा पति का घर, बच्चें की परवरिश के लिए बनी गायिका, जानिए हर-हर शंभू से सुर्खियों में आई फरमानी नाज के बारें में

Know about Har Har shambhu Singer Farmani Naaz From Uttarpradesh

कहा जाता है कि कला… जाति, धर्म और सरहदों से परे होती है इसलिए सभी कलाकारों के कला की सराहना की जाती है। लेकिन अब समाज में कुछ ऐसे भी लोग हो गए हैं जो इस कथन को असत्य साबित करने पर उतर आए हैं। दरअसल, बात यह है कि “हर-हर शम्भु” गाकर सुर्खियों में आई फरमानी नाज (Farmani Naaz Singer) के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है। लोगों ने फरमानी नाज के खिलाफ फतवा तो जारी कर दिया है लेकिन उन्होंने ये नहीं सोचा कि उनका घर कैसे चलता है।

इसी कड़ी में चलिए जानते हैं फरमानी नाज और उनके संघर्ष भरे जीवन के बारें में-

फरमानी नाज क्यों आई खबरों में ?

दरअसल, सावन का महीना चल रहा है जो हिन्दू धर्म के लिए एक बहुत ही पावन महीना होता है क्योंकि पूरे सावन भर हिन्दू धर्म के भगवान देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। ऐसे में सिंगर फरमानी नाज (Singer Farmani Naaz) ने भगवान शंकर के लिए हर-हर शंभू गाना गाकर उसे अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इतना ही नहीं यह गाना लाकी लोकप्रिय हो गया है जिसके बाद से ही कुछ लोगों द्वारा फरमानी नाज की आलोचना की जाने लगी और फतवा भी जारी कर दिया गया।

हालांकि, इस विवादों के बारें में पूछने पर कहती हैं कि वह एक आर्टिस्ट हैं और एक आर्टिस्ट होने के नाते सभी प्रकार के गाने गाती हैं। इतना ही नहीं उनके बच्चे का लालन-पालन और घर-परिवार का खर्च उनके इसी हुनर के जरिए चलता है।

यह भी पढ़ें:- जिस बैंक में थी सफाईकर्मी आज उसी बैंक में बन चुकी हैं क्लर्क: विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए पाई सफलता

कहां की रहनेवाली हैं फरमानी नाज?

फरमानी नाज उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) के मुजफ्फरनगर की रहनेवाली हैं और मोहम्मदपुर गांव से संबंध रखती है। साल 2017 में उनकी शादी मेरठ के हसनपुर गांव में हुई थी और उनका एक बेटा भी था। हर किसी की ख्वाइश होती है कि उसकी शादी-शुदा जिंदगी अच्छे से चले लेकिन सभी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती। फरमानी की शादी भी अधिक समय तक नहीं टिक सकी।

ससुराल वालों के दबाव के कारण लौट आई अपने मायके

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी के एक वर्ष बाद फरमानी ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन वह भी स्वस्थ नहीं था। बीमार होने की वजह से अक्सर उसे डॉक्टर से दिखानी पड़ती थी और इस प्रकार लगातर उसका इलाज चलता था। आप तो जानते हैं कोई भी डॉक्टर मुफ्त में किसी का इलाज नहीं करता है बल्कि उसके लिए पैसों को जरुरत होती है। ऐसे में फरमानी के ससुराल वालों ने फरमानी के बेटे के इलाज के लिए उनसे अपने मायके से पैसे मांगने के लिए दबाव डालने लगे।

पति ने कर ली दूसरी शादी

ससुराल वालों द्वारा अधिक दबाव डालने और प्रताड़ित करने से परेशान होकर फरमानी ने ससुराल छोड़कर अपने मायके वापस लौट आई लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्हें पूरा भरोसा था कि उनके पति उन्हें वापस अपने घर लेकर जाने के लिए वापस जरुर लेकर जाएगा। लेकिन उनकी उम्मीद बस एक उम्मीद बनकर रह गई, फरमानी नाज के पति ने वापस उन्हें लेकर जाने के बजाय पत्नी और बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी कर लिया।

कैसे हुईं सिंगिंग करियर की शुरूआत?

पति की दूसरी शादी के बाद अब फरमानी अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहने लगी। आप तो जानते हैं आज के समय में बिना पैसों के जीवन यापन करना बहुत मुश्किल है और इन मुश्किलों का सामना फरमानी को भी करना पड़ रहा था। लेकिन कहते हैं न कि भगवान एक दरवाजा बन्द करता है तो दूसरा दरवाजा खोल देता है। उसी प्रकार गाने की एक टोली ने भी फरमानी के लिए एक नया सवेरा लेकर आई।

यह भी पढ़ें:- इस लङकी के हौसले को सलाम: दिन में करती है पढ़ाई और रात में फूड डिलीवरी

फरमानी का वायरल हुआ गाना

फरमानी (Farmani Naaz Singer) के गांव में ही एक लड़का है जो बहुत अच्छा गाना गाता है और उसी के गाने की शूटिंग करने के लिए बाहर से कुछ लोग आए थे। उसी दौरान एक दिन फरमानी गाना गा रही थी जिसे सुनकर वे काफी आकर्षित हुए। उस्के बाद उन्होंने फरमानी के गाने को रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर अपलोड किया जो काफी वायरल होकर सभी के जुबां पर चढ़ गया।

Youtube पर 38 लाख से अधिक हैं सब्सक्राईबर

यूट्यूब पर गाना वायरल होने के बाद फरमानी का चुनाव इंडियन आइडल में भी हो गया था, लेकिन उस दौरान उनके बेटे का ऑपरेशन होनेवाला था इसलिए उन्हें उस शो को छोड़कर आना पड़ा। उसके बाद फरमानी ने अपना एक यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) शुरू किया, जहां वह अपनी वास्तविक और कवर रिलीज करने लगीं। धीरे-धीरे उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ने लगी और आज उनके Youtube पर लगभग 38 लाख सब्स्क्राइबर हैं।

कलाकर का कोई धर्म नहीं होता

सिंगर फरमानी नाज (Singer Farmani Naaz) कहती हैं कि, उनके youtube चैनल के जरिए ही उनका घर खर्च चलता है। इसके साथ ही वह अभी हर-हर शंभू गाने पर हुए विवादों के बारें में कहती है वह कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता और वह एक कलाकर हैं। उन्होंने कभी भी किसी धर्म का अपमान नहीं किया। उनके चैनल पर कव्वाली भी हैं और भक्ति भजन भी हैं।

Exit mobile version