वैसे तो इस संसार में ऐसी बहुत-सी चीज़ें हैं जो काफी महंगी है। क्या आप ये जानते हैं कि एक ऐसी लकड़ी है जिसकी कीमती सोने से भी अधिक है। इसे लोग देवताओं की लकड़ी के नाम से जानते हैं। आईए जानते हैं इसके विषय में आखिर ये कौन सी लकड़ी है जो इतनी महंगी है।
देवताओं की लकड़ी
ये लकड़ी है अगरवुड (Agarwood) जिसकी कीमत लगभग 73 लाख के करीब है। ये Aquilaria Malaccensis के वृक्षों से मिलता है। ये पेड़ चीन, जापान तथा इंडिया के कई देशों में मिलता है। इसे तैयार करने के लिए पेड़ों में मोल्ड का उपयोग होता है। मोल्ड एक फंगस होता है जिससे पेड़ को संक्रमित किया जाता है। -Agarwood
यह भी पढ़ें:-वो भारतीय डॉक्टर जिसने खोज निकाला ORS, यह घोल लोगों के लिए एक वरदान है: दिलीप महालनोबिस
ऐसे होता है तैयार अगरवुड
जब ये पेड़ मोल्ड से संक्रमित होता है तो लड़की का भाग काला होने लगता है। कुछ वक़्त बात इसे काटकर मशीन द्वारा काले भाग को बाहर कर दिया जाता है। अब जब ये लकड़ी तैयार हो जाता है तो मार्केट में बिकने के लिए चला जाता है। इसके कीमत में लाखों रुपए लगते हैं और ये काफी उपयोगी लकड़ी है। -Agarwood
यहां होता है उपयोग
इस लकड़ी को अगर आप जलाते हैं तो इसकी सुगन्ध पूरे वातावरण को मनोरम बना देती है। अगर हम एक बन्द कमरे में इसे जलाएं तो ये लगभग 5 घण्टे तक अपने सुगन्ध से कमरे को सुगन्धित करेगा। अगरवुड के इसी काले भाग को सड़ाकर एक लिक्विड बनता है जिसका उपयोग परफ्यूम के निर्माण में होता है। -Agarwood
विलुप्त हो रहा है ये पेड़
जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में अगरवुड के करीब 3.06 मिलियन पेड़ थे जो आज 1.16 मिलियन ही बच चुके हैं। इसकी लकड़ी का डिमांड और महंगा होने के वजह से लोग इसकी तस्करी करते हैं और विदेशों में निर्यात करते हैं। हालांकि इसके बचाव के लिए कई प्रकार से प्रयास किया जा रहा है। –Agarwood