Home Environment

एक ऐसी लकड़ी जो पुष्पा फिल्म वाली लकड़ी से भी महंगी है, जान लीजिए इसकी खूबियों के बारे में

Agarwood, the Most Expensive Wood of the World

वैसे तो इस संसार में ऐसी बहुत-सी चीज़ें हैं जो काफी महंगी है। क्या आप ये जानते हैं कि एक ऐसी लकड़ी है जिसकी कीमती सोने से भी अधिक है। इसे लोग देवताओं की लकड़ी के नाम से जानते हैं। आईए जानते हैं इसके विषय में आखिर ये कौन सी लकड़ी है जो इतनी महंगी है।

देवताओं की लकड़ी

ये लकड़ी है अगरवुड (Agarwood) जिसकी कीमत लगभग 73 लाख के करीब है। ये Aquilaria Malaccensis के वृक्षों से मिलता है। ये पेड़ चीन, जापान तथा इंडिया के कई देशों में मिलता है। इसे तैयार करने के लिए पेड़ों में मोल्ड का उपयोग होता है। मोल्ड एक फंगस होता है जिससे पेड़ को संक्रमित किया जाता है। -Agarwood

यह भी पढ़ें:-वो भारतीय डॉक्टर जिसने खोज निकाला ORS, यह घोल लोगों के लिए एक वरदान है: दिलीप महालनोबिस

ऐसे होता है तैयार अगरवुड

जब ये पेड़ मोल्ड से संक्रमित होता है तो लड़की का भाग काला होने लगता है। कुछ वक़्त बात इसे काटकर मशीन द्वारा काले भाग को बाहर कर दिया जाता है। अब जब ये लकड़ी तैयार हो जाता है तो मार्केट में बिकने के लिए चला जाता है। इसके कीमत में लाखों रुपए लगते हैं और ये काफी उपयोगी लकड़ी है। -Agarwood

यहां होता है उपयोग

इस लकड़ी को अगर आप जलाते हैं तो इसकी सुगन्ध पूरे वातावरण को मनोरम बना देती है। अगर हम एक बन्द कमरे में इसे जलाएं तो ये लगभग 5 घण्टे तक अपने सुगन्ध से कमरे को सुगन्धित करेगा। अगरवुड के इसी काले भाग को सड़ाकर एक लिक्विड बनता है जिसका उपयोग परफ्यूम के निर्माण में होता है। -Agarwood

यह भी पढ़ें:-400 बीघे में औषधीय खेती करके खूब कमा रहे लोभी राम, लोगों को रोजगार देने के साथ प्रेरित भी कर रहे हैं

विलुप्त हो रहा है ये पेड़

जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में अगरवुड के करीब 3.06 मिलियन पेड़ थे जो आज 1.16 मिलियन ही बच चुके हैं। इसकी लकड़ी का डिमांड और महंगा होने के वजह से लोग इसकी तस्करी करते हैं और विदेशों में निर्यात करते हैं। हालांकि इसके बचाव के लिए कई प्रकार से प्रयास किया जा रहा है। –Agarwood

Exit mobile version