Home Amazing Tricks

अद्भुद झरना: ताली की गूंज से ऊपर की तरफ बहने लगता है दलाही कुंड का पानी, जानिए इसकी रहस्मयी जानकारियां

प्राचीन काल से ही भारत अपनी रस्यमयी स्थानों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां ऐसे कई रोचक तथ्य हैं, जिनकी पहेलियां मात्र पहेलियां बन कर ही रह गई हैं। – know about mysterious dalahi kund situated in jharkhand bokaro

वैज्ञानिक भी ऐसे जगहों की गुत्थी को सुलझा नहीं पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कुंड के बारे में बताएंगे जहां ताली की आवाज गूंजते ही पानी ऊपर की तरफ आ जाता है। इस आश्चर्य को देखने हजारों के संख्या में पर्यटन आते रहते हैं।

know about mysterious dalahi kund situated in jharkhand bokaro

दलाही कुंड

दहाली कुंड एक रहस्यमयी कुंड है। यह कुंड झारखंड (Jharkhand) राज्य के बोकारो शहर (Bokaro City) से करीब 27 किलोमीटर दूर स्थित है। इस कुंड की रहस्यमयी इसलिए कहां जाता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति अगर इस कुंड के पास ताली बजाता है तो इस कुंड का पानी ऊपर की तरफ आ जाता है। इसकी यहीं दृश्य देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटन आते रहते हैं।

गर्म होता है कुंड का पानी

दहाली कुंड का पानी बहुत ही गर्म रहता है। यह पानी इतना गर्म होता है कि मानो अभी उबाला गया हो। लोग यह भी कहते हैं कि यहां का पानी इतना गर्म होता है कि अगर चावल डाला जाए तो वह भी पक सकता है।

यह भी पढ़ें :- पानी मे तैरता एक अनोखा घर जो एक जगह से दूसरी जगह आसानी से जा सकता है, जानिए कहां और कितने में बना है

मौसम बदलते ही होता है बदलाव

आपको बता दें कि इस कुंड का पानी में मौसम के हिसाब से बदल जाता है पर इसका बदलाव थोड़ा हटके होता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस कुंड का पानी सर्दियों में गर्म निकलने लगता है और गर्मियों के मौसम आते ही पानी ठंडा निकलने लगता है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

कई बार वैज्ञानिकों ने इस कुंड के बारे में खोज किए हैं। उन्होंने इस कुंड के बारे में बताया कि इसका पानी जमुई नाले से होकर गरागा नदी में मिलता है। उनका मानना है कि ऐसी स्थानों का पानी बहुत नीचे की ओर होता और यही कारण है कि ताली की आवाज से गूंज उठती है और पानी ऊपर की तरफ आ जाती है। हालांकि यहां के लोग इसमें ईश्वर की शक्ति मानते है और आस्था के नजर से देखते हैं।

होती है हर मनोकामना पूरी

यहां के स्थानीय लोग इस कुंड के प्रति आस्था और विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि इस कुंड में स्नान करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। एक यह भी कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां स्नान करने आते हैं।

त्वचा संबंधी रोग भी होते हैं दूर

दहाली कुंड को लेकर बहुत से श्रद्धालुओं मानना है कि इस कुंड के पानी में औषधीय गुण भी होता है, जिससे त्वचा संबंधी परेशानी बिलकुल ठिक हो जाती है। वैसे यह लोगो का विश्वास और ईश्वर के प्रति आस्था है क्योंकि इसके सच्चाई के बारे में कोई भी ठोस जानकारी उपल्ब्ध नहीं है।- know about mysterious dalahi kund situated in jharkhand bokaro

Exit mobile version