Home Lifestyle

Da-Hong Pao: ये है विश्व की सबसे महंगी चायपत्ती, सोने से भी 20 गुना अधिक है इसकी कीमत

Know about World's most expansive tea Da-Hong Pao

भारतीय लोगों का सबसे पसंदीदा पेय चाय है जिसकी एक प्याली के लिए वे मीलों दूर का भी सफर करने से हिचकते नहीं हैं। कुछ लोगों को तो चाय की ऐसी लत होती है कि यदि वह सुबह चाय नहीं पियें तो उन्हें दिन भर आलस महसूस होता है। चाय की डिमांड के अनुसार अब मार्केट में अलग-अलग कीमत में चायपत्ती मिलने लगी है कुछ महंगी तो कुछ सस्ती।

लेकिन आज हम एक ऐसी चायपत्ती के बारें में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सोने से भी 20 गुना अधिक है। अपनी अत्यधिक कीमत होने के कारण इसे दुनिया की सबसे महंगी चायपत्ती (World’s Most Expansive Tea) कहा जाता है।

सोने से 20 गुणा अधिक है कीमत

दरअसल, हम बात कर रहे हैं “दा होन्ग पाओ” (Da-Hong Pao) नामक चाय की, जिसे विश्व की सबसे महंगी चाय (World’s Most Expansive Tea Da-Hong Pao) का खिताब मिला हुआ है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चायपत्ती की कीमत सोने की कीमत से 20 गुणा अधिक है। बता दें कि, साल 2016 में इस चायपत्ती के प्रत्येक पॉट की कीमत 6 लाख 72 हजार रुपये थी। चाय की यह पत्ती चीन के फुजियान प्रान्त के वुई पर्वत पर पाई जाती है।

क्या है विश्व की सबसे महंगी चाय का इतिहास?

दरअसल, एक बार की बात है एक छात्र परीक्षा देने के लिए बीजिंग जा रहा था लेकिन तभी रास्ते में उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई। उसके बाद उस छात्र ने एक मंदिर के साधु से सहायता मांगी तब उस साधु ने वुई पर्वत पर मौजुद दा होंग पाओं चायपत्ती (Da-Hong Pao Tea) से एक कटोरी चाय बनाई। उस चाय को पीकर बीमार छात्र को बहुत राहत महसूस हुई। उसके बाद वह छात्र परीक्षा देने गया और उसे प्रथम स्थान हासिल हुआ।

यह भी पढ़ें:- अजीबो-गरीब भंडारा: 700 हलवाई मिलकर बना रहे हैं लाखों लोगों का भोजन, ली जा रही है JCB और सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर की मदद

इस चायपत्ती के बारें में यह भी कहा जाता है कि जब वहां के सम्राट की तबीयत खराब हुई थी उस दौरान उन्हें भी इस चायपत्ती से चाय बनाकर पिलाया गया था। उस सम्राट ने विद्वान को पुरस्कार के तौर पर एक लाल कपड़ा दिया। समय के उस दौर में लाल रंग के कपड़े का अर्थ था उच्च सम्मान। उसके बाद जब सम्राट की स्वास्थ्य ठीक हो गया तब उसने आदेश दे दिया कि जो कोई भी उस रास्ते से गुजरेगा वह अपने लाल कपड़े को चाय के पेड़ों पर रख देगा। यही वजह है कि चाइनीज भाषा में चाय का नाम मोनिकर बिग रेड रॉब या दा होंग पाओ रखा गया।

दा होंग पाओ चाय शरीर के लिए भी है फायदेमंद

आमतौर पर चाय को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है और डॉक्टर्स द्वारा भी चाय न पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन विश्व की सबसे महंगी चायपत्ती Da-Hong Pao स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की थकान दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। इसके अलावा यह वजन घटाने में मददगार होता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

नशे और धूम्रपान के वजह से लोगों में हुए नाकारात्मक परिणाम को भी इस चाय को पीकर कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह निकोटीन और शराब के स्तर को भी कम करता है। इसके अलावा दा होंग पाओ चाय से एडिमा नामक बीमारी का उपचार भी सम्भव है। यदि इसमें पाई जानेवाले तत्वों की बात करें तो इसमें फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनॉल्स, थियोफिलाइन और कैफीन आदि पाए जाते हैं।

Exit mobile version