Home Farming

अफ्रीकन बोर बकरी पालन करके आप भी कमा सकते हैं महीने में लाखों रुपए, पूरे भारत में इसका डिमांड है

Know full process of Boer Goat Farming

हमारे देश में पिछ्ले कुछ वर्षों में पशुपालन (Animal Husbandry) का व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ा है जिसमें बटेर पालन, बकरी पालन और मुर्गा पालन आदि व्यवसाय शामिल हैं। यदि बकरी पालन की बात करें तो इसका व्यवसाय पिछले कुछ सालों में काफी फला-फूला है क्योंकि इसमें कम लागत में तगड़ा मुनाफा होता है।

यदि आप भी बकरी पालन का व्यवसाय (Goat Farming Business) करके बेहतर आमदनी कमाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अन्त तक जरुर पढ़ें। इस आर्टिकल के तहत हम आपको बकरी पालन के बारें में कुछ विशेष जानकारियां देंगे जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

किस नस्ल की बकरी का करें पालन?

वैसे तो बकरी के कई नस्ल पाए जाते हैं जिनमें से कुछ नस्लों का व्यवसाय किया जाता है लेकिन अफ्रीकी नस्ल की बकरी जिसे अफ्रीकन बोर बकरी भी कहते हैं, का पालन काफी अधिक मुनाफा देने वाला होता है। अफ्रीकी नस्ल की बकरी की मांग पूरे भारत देश में है और इसकी कीमत भी सबसे अधिक है। ऐसे में अफ्रीकी नस्ल की बकरी का व्यवसाय करना फायदेमंद है।

अफ्रीकन बोर बकरी पालन करने के लिए इस वीडियो को देखें-

यह भी पढ़ें:- नौकरी छोड़ युवक ने शुरु किया Organic साबुन बनाने का स्टार्टअप, हैंडमेड होता है प्रोडॉक्ट्स: Bodhika Organic Soap

क्या है अफ्रीकन बोर बकरी की खासियत?

The Indian Stories के अनुसार, पटना से 35 किमी दूर सदिशपुर स्थित U & K Farm में अफ्रीकी नस्ल की बकरी का पालन किया जाता है। इस नस्ल की बकरी (Africian Boer Goat) की विशेषता के बारें में फार्म के मालिक ने बताया कि इसका वजन काफी बढ़ता है और इसकी मांस काफी महंगी बिकती है।

बकरी पालन के बारें में अधिक जानकारी के लिए इस वीडियों को देखें-

दो से ढाई लाख होती है एक बकरी की कीमत

उनके अनुसार, अफ्रीकन बोर बकरी (Africian Boer Goat) के एक किलो मांस की कीमत 2 हजार रुपये होती है। इसके अलावा एक बकरी की कीमत दो से ढाई लाख रुपये होती है। U & K बकरी फार्म में लोगों को बकरी पालन की ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि वे भी इसे सीख कर खुद बकरी पालन का व्यवसाय शुरु कर सकें।

Exit mobile version