Wednesday, December 13, 2023

बिना खाद और कीटनाशक के होती है इस फल की खेती, विटामिन सी का है बेहतरीन स्त्रोत : Kiwi Fruit

चीन (China) के जंगलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कीवी फल (Kiwi Fruit) की खेती पिछले 7 दशक से व्यावसायिक स्तर पर न्यूजीलैंड (New Zealand) में शुरू हुई थी। न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय पक्षी के नाम पर इसका नाम कीवी रखा गया है। भारत के किसान भी कीवी फल की व्यावसायिक खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।कीवी स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती है, जिससे इसकी मांग सालों भर बनी रहती थी। – know the benefits of kiwi fruit

बिना खाद या कीटनाशक की होती है कीवी फल की खेती

भारत के पर्वतीय क्षेत्रों समुद्र तल से 1200 से 1500 मीटर की ऊंचाई वाला स्थान कीवी फल के लिए अच्छा माना जाता है। कीवी की खेती में किसी भी प्रकार का रासायनिक खाद या कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती, जिस वजह से अब तक भारत में कीवी फल (Kiwi Fruit) में किसी भी प्रकार का रोग नहीं देखा गया है। – know the benefits of kiwi fruit

know the benefits of kiwi fruit

यह भी पढ़ें :- बिहार के भागलपुर में हो रही है रसीले सेबों की खेती, एक एकड़ में खेती द्वारा हो रही है 18 लाख रुपयों की कमाई

कीवी फल की आयु 35 से 40 वर्ष होती है

कीवी फल के पौधों को अगर उपयुक्त वातावरण मिले तो इसकी आयु 35 से 40 वर्ष होती है। यह पौधा लगाने के तीन से चार वर्ष बाद फल देना शुरू कर देता है। कीवी फल के बाहरी सतह में हल्के रोवें होते हैं, जिससे जंगली जानवर इसे नुकसान नहीं पहुंचाते। इन रोवों के कारण ही कीवी फल में फफूंद का संक्रमण नहीं होता। – know the benefits of kiwi fruit

know the benefits of kiwi fruit

कीवी फल में विटामीन सी की‌ भरपूर मात्रा पाई जाती है

कीवी फल को लंबे समय तक रखा जा सकता है। सामान्य भंडार कक्षों में दो से तीन माह और कोल्ड स्टोरेज में 6 माह तक कीवी खराब नहीं होता। दलहनी फसलें कीवी के पौधों पर अनुकूल प्रभाव डालती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर कीवी फल (Kiwi Fruit) में विटामीन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसमे संतरे से दोगुना और आम से तीन गुना अधिक विटामिन सी होता है। – know the benefits of kiwi fruit

know the benefits of kiwi fruit

कीवी फल इन बीमारियों के लिए है कारगर

कीवी में ना केवल विटामिन सी बल्कि विटामिन ए, ई और के की भी प्रचुर मात्रा में होती है। यहां तक की कीवी में केले से अधिक पोटैशियम पाया जाता है। इसके प्रयोग से रक्त प्रवाह और हृदय गति को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कीवी फल के सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बना रहता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के वजह से कीवी फल को संपूर्ण फल भी कहा जाता है। – know the benefits of kiwi fruit

अगर आप गार्डेनिंग सीखना चाहते हैं तो हमारे “गार्डेनिंग विशेष” ग्रुप से जुड़ें – जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें