Home Stories

जानिए दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में जहाँ समोसा ‘बैन’ है, समोसे से जुड़े इस इतिहास को जानिए

समोसा (Samosha) एक स्ट्रीट फूड है, जिसे हर भारतीय बहुत पसंद से खाते हैं। समोसा आज भारत की फेवरेट फूड में से एक इसलिए यहां के ज्यादातर लोग मानते हैं कि समोसा एक भारतीय नमकीन पकवान है। भारत के हर घर में समोसे ऑल टाइम फेवरेट है, चाहे पिकनिक हो या दोस्तों के साथ मस्ती, बस दिमाग में चाय के साथ समोसे (Samosa) का ही ख्याल आता है।

लेकिन क्या आपको पता है, दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां समौसा खाना, बनाना और बेचना सब पर बैन है। यह बात सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन यही सत्य है।

आखिर कौन हैं वह देश, जहां समोसा है बैन

भारत (India) में लोगों का समोसा के प्रति प्रेम तो जगजाहिर है। इसके अलावें पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण एशिया में भी इसे बेहद पसंद से खाया जाता है। लेकिन वहीं अगर हम सोमालिया (Somalia) देश की बात करे तो यहां अगर यहां कोई गलती से भी समोसा खा ले या फिर बना ले तो उसे सजा मिलती है क्योंकि इस देश में समोसा पूरी तरह से बैन है।

यह भी पढ़ें :- भारत के 5 Google Boy, जिनके आगे Google भी फेल, कोई ड्राइवर तो कोई मजदूर का बेटा

समोसा बैन होने का क्या है कारण?

इस देश (Somalia) में समोसा बैन होने के बहुत सारे कारण है। दरअसल, कुछ लोगों का कहना है कि, यहां समोसा अपने त्रिकोणिय आकार के कारण बैन है। सोमालिया के एक चरमपंथी समूह है, जिसकी मान्यता है कि Al-Shabaad समोसे का त्रिकोणीय आकार क्रिश्चियन कम्युनिटी के करीब है, जो कि उनके पवित्र चिन्ह से मिलता है इसलिए वे इस चिन्ह को सम्मान देते हैं और इसे खा नहीं सकते। और इसी वजह के कारण इस देश में समोसा पर बैन लगा दिया गया है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक यह वजह है कि, इस देश (Somalia) में समोसे में भुखमरी के कारण मरे हुए जानवरों के मीट का इस्तेमाल होता था।

एक तरफ कुछ लोग का यह मानना है कि, इस देश (Somalia) में समोसे को आक्रामकता का प्रतीक माना जाता है और इसी कारण से इसे पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

Know the country where samosa is ban

समोसा का पुराना है इतिहास

सबसे पहले समोसा की शुरुआत मध्य पूर्वी देशों में हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समोसा मूल रूप से ईरान की डिश है। बताया जाता है कि फारसी किताबों में समोसे का जिक्र ‘संबोसग’ से है, जिसका आकार भी हू-बहु समोसे जैसा ही तिकोना बताया गया है। वहीं, कुछ इतिहासकारों के अनुसार, पहली बार गजनवी के दरबार में लोगों की मेहमान नवाजी के लिए नमकीन पेस्ट्री खिलाई जाती थी और ये समोसा ही था।

यह भी पढ़ें :- रंगों का त्योहार होली मनाने के पीछे ये असली वजह: जान लीजिए

भारत में समोसे का प्रचलन

कहा जाता है, भारत (India) में जब पुर्तगाली आए तो उन्होंने हीं यहां सर्वप्रथम समोसे का चलन शुरू किया, जो आज भी जारी है। माना जाता है कि, भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले समोसे की शुरुआत हुई थी। शाकाहारी होने के चलते इस डिश को राज्य में लोगों ने काफी पसंद किया और उसी समय से समोसा पूरे देश में फेवरेट डिश की लिस्ट में शामिल हो गया। लेकिन पुर्तगालियों ने इसमें मीट भरकर ही खाना शुरू करा था, लेकिन भारत में इसमें आलू भरकर खाना ही पसंद किया गया और आज भी लोग इसे बड़ी चाव के साथ खाते हैं।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

निधि बिहार की रहने वाली हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभी बतौर शिक्षिका काम करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही निधि को लिखने का शौक है, और वह समाजिक मुद्दों पर अपनी विचार लिखती हैं।

Exit mobile version