Wednesday, December 13, 2023

Green Apple Benefits: हरे सेब के इन फायदों को जान लेंगे तो आज से ही लाल सेब खाना छोड़ देंगे

बचपन से ही हम यह सुनते आते हैं कि रोजाना एक सेब (Apple) खाने से आपको डॉक्टर (Doctor) के पास नहीं जाना पड़ता है। आपको ये बात मज़ाक लग सकती होगी लेकिन ये वाकई में सच है कि सेब खाने से बीमारियां पास नहीं आती। इसमें भी अगर आप हरे सेव का सेवन (Benefits of Green Apple) करते हैं तो वह अत्यधिक फायदेमंद होगा।

वैसे तो फल का नाम सुनते ही जहन में केला और आम के साथ सेब का ख्याल तो आता ही है। सेब सेहत (Health) के लिए बहुत लाभदायक होता है। आइए इस लेख में हम आपको लाल सेब और हरा सेब दोनों के बारे में बताएंगे। इनदोनों सेब के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं कि दोनों सेब में कौन सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

हरा सेब अधिक फायदेमंद

लाल और हरे सेब (Red Apple and Green Apple) की तुलना में हरा सेब अधिक फायदेमंद होता है। अक्सर लोगों को लाल सेब ही पसंद होता है यह देखने में हरे सेब से ज्यादा आकर्षक लगता है। पर लाल सेब, हरे सेब इतना लाभकारी नही होता है। हरे सेब में कमाल के गुण शामिल हैं। हरे सेब में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होती है। इसके अलावा इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होता है।

यह भी पढ़ें :- गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और ठंडा रखने के लिए पिएं ये 4 पेय पदार्थ, गर्मी के लिए रामबाण

फेफड़ों के लिए लाभकारी

हरे सेब (Green Apple) को रोज खाने से शरीर को काफी लाभ पहुँचता है। हरा सेब शक्ति से भरपूर होता है। इसको खाने से अस्थमा जैसे रोगों का खतरा कम हो जाता है। हरे सेब में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड्स के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है। यही कारण है कि अस्थमा जैसे रोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है। लाल सेब के मुकाबले हरे सेब में कैलोरी भी ज्यादा होती है जो आपके शरीर के लिए लाभकारी है।

Know these amazing Benefits of green apple
Green Apple

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों (Bone) को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होता है, जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम। (Calcium, protein, magnesium, phosphorus and potassium) इनके साथ ही कुछ अन्य खनिज जैसे कॉपर, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के भी हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों के लिए लाभकारी है। यब साथ ही साथ हड्डियों को मजबूत रखने में भी सहायक माने जाते हैं।

त्वचा को फायदा

त्वचा (Skin) के लिए हरे सेब के फायदे बहुत हैं। कच्चे हरे सेब के उपयोग की बात करें तो इसके फल का सिर्फ गूदा ही नहीं, बल्कि छिलका भी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद टैनिन (tainin) एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट तो होता ही है, साथ ही यह त्वचा के लिए एक प्रभावी एसट्रिनजेंट की तरह भी काम करता है। एसट्रिनजेंट, त्वचा के रोमछिद्रों को छोटा करने में मदद करते हैं। जिससे यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।

वजन कम करने में मददगार

हरे सेब (Benefits of green apple) का सेवन वजन (Weight) कम करने के उपाय के रूप में किया जा सकता है। सेब की इस कार्यप्रणाली के पीछे इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स काम करते हैं। ये पॉलीफेनोल्स एंटी-ओबेसिटी (anti-obesity) गुण को प्रदर्शित करते हैं और शरीर से फ्री रेडिकल्स और फैट टिश्यू को कम करके वजन को नियंत्रित (Control) करने में मदद करते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो,तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।