Sunday, December 10, 2023

Weight Loss: मोटापा से छुटकारा पानी है तो यह 5 काम आज से ही शुरू कीजिए, हफ़्तों में रिजल्ट दिखेगा

वर्तमान में मोटापा (Fat) एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति बन गई हैं और इन दिनों लोगों के चिंता का यह प्रमुख कारण है। यह मोटापा ही है जो शरीर के अन्य प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म देता है और जीवन को दुखदाई बनाता है। मोटापा किसी व्यक्ति के जीवन काल को काफी कम कर सकता है। इसके निशान को पार कर चुके लोगों के लिए कई अन्य स्वास्थ्य जोखिम में भी डाल सकता हैं। क्योंकि अधिक मोटापे से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम आम तौर पर और बढ़ जाते हैं। (Fat Burning Tips)

यह स्थिति विशेष रूप से अत्यधिक खाने के कारण होती है खासकर अस्वास्थ्यकर भोजन और कसरत की कमी की वजह से। आधुनिक समय में तेजी से कम कीमत वाले और उच्च कैलोरी खाद्य पदार्थों की उपलब्धता जैसे जंक फूड या फास्ट फूड जिसमें उच्च मात्रा में चीनी, नमक, वसा होता है और जब हम अपनी जीवनशैली में इसे जोड़ते हैं तो यह हमारे शरीर को पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको उन पांच तरीकों को बताएंगे जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर मोटापा कम कर सकते हैं।

मोटापे के कारण होती है बीमारी (Fat Burning Tips)

मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं। इससे लोगों को टाइप 2 मधुमेह और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर जैसी बीमारी भी होती है। यही वजह है कि जितना जल्दी हो सके मोटापा कम कर लें। अगर समय रहते आपका वजन कम नही होता है तो यह आगे चलकर आपके लिए अत्यंत घातक साबित हो सकता है। इससे आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए मोटापे को हल्के में बिल्कुल भी न लें।

यह भी पढ़ें :- घर से मक्खी, मच्छर और चूहों को भगाने हेतु बेहद हीं आसान घरेलू नुस्खे, 5-10 मिनट में करता है असर

कुछ भी खाने से बचें (Weight Loss)

अगर आप भोजन कर रहे हैं तो इस पर ध्यान देने को आवश्यक्ता है कि आपको कितना भोजन करना है। कुछ लोग खाने पे बिल्कुल भी नियंत्रण नही करते हैं। जब जो मन में आया खा लेते हैं। उनके खाने का कोई समय नही रहता है। जिसके कारण मोटापा से संबंधित कई गंभीर बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। उम्र बढ़ने के साथ यह और भी जटिल हो जाती हैं। इसलिए यह ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में भोजन भी मोटापे का कारण बनता है इसके लिए यह तय करें की आपको कितने मात्रा में खाना है जिससे आपके शरीर को लाभ मिले। ऐसा भोजन करें जो शरीर के लिए लाभप्रद हो। ऐसा भोजन कभी न करें जो मोटापे में सहायक भूमिका निभाए।

पानी की कमी न करें (Weight Loss)

जब भी आप सुबह उठते हैं तो पानी पीने पर जरूर ध्यान दें। सुबह उठकर पानी पीना बेहद लाभदायक होता है। इंसान को उठने के साथ ही कम से कम आधा लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह पानी पीने से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है और यह सेहद के लिए काफी अच्छा है। अगर आप रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है। इससे पेट में गैस की समस्या और पेट फूलने जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। खाली पेट पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। जिससे यह आपके शरीर को फूलने से भी बचाएगा। इसलिए सुबह के समय पानी को अपने दिनचर्या में शामिल करें।

यह भी पढ़ें :- पनीर का फूल! इस फूल के बारे में शायद आप सुने भी नही होंगे, लेकिन शुगर और डायबटीज के लिए रामबाण है यह फूल

सुबह का नाश्ता करें (Weight Loss)

सुबह का नाश्ता मोटापे को घटाने में काफी मददगार होता है। यह सेहत के लिए बहुत ज़रूरी होता है। अक्सर लोग काम की भागदौड़ के चलते नाश्ते के लिए समय नहीं निकाल पाते। लेकिन, आपकी ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। यह कोशिश करें कि आप सुबह में जो नाश्ता कर रहे हैं वह स्वास्थ्य को अच्छा रखने वाला हो। इसके लिए आप अपने नाश्ते में अंकुरित अनाज, सोया, बिन्स, स्प्राउट्स, दही और अंडे का उपयोग कर सकते हैं। हम जितना हेल्दी नाश्ता करते हैं, उतना ही हमारा शरीर दिनभर के लिए स्वस्थ बना रहता है। पौष्टिक नाश्ते से न सिर्फ हमारे दिन की शुरूआत अच्छी होती है, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आपका मोटापा भी कम होगा।

खाने के साथ-साथ कसरत (Weight Loss)

वजन कम करने के लिए कई लोग खाना-पीना छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप वाकई मोटापा कम करना चाहते हैं तो भूखा रहने की बजाय सेहतमंद भोजन का इस्तेमाल करें। वजन घटाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप जो कुछ भी खाएं वो रीयल फूड हो। बाजार में बिकने वाले प्रोसेस्ड और लो-कार्ब फूड खाने से परहेज करें। मोटापे को दूर करने के लिए यह भी जरूरी है कि टहलने जाएं। सुबह कम से कम 20 मिनट के लिए कुछ योगासन या हल्के-फुल्के व्यायाम करें। यदि आप यह सब नहीं कर सकते है तो जिम जाकर भी किसी न किसी प्रकार का व्यायाम जरूर करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। मोटापे को कम करने के लिए यह दोनों चीज बहुत जरूरी है।

DisclaimerThe Logically पर इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा करना है। विशेष परिस्थिति में आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो,तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।