Home Technology

लांच हो गया देश का पहला बैटरी से चलने वाला सुपर बाइक, जानिए इसकी कीमत और खूबियां: Komaki Ranger EV

हमलोगों ने यह महसूस किया होगा कि आज के समय में अपने समाज के लोग पहले की तुलना मे बहुत ज्यादा शौकीन हो गये हैं। अब समाज में हर स्तर के बदलाव के साथ ही साथ लोग तरह-तरह की गाड़ियों पर चढ़ना बहुत ज्यादा पसंद करने लगे हैं। भारतीय बाजार में Electric bike के बढ़ते डिमांड को देखते हुए Komaki Ranger ने देश की पहली Cruse Electric Bike लांच की है जो एक शानदार फीचर्स के साथ आई है और बाइक लवर्स के बीच खासा चर्चे में हैं- First electric Cruise bike of india

अगर हम वाहनो की बात करें तो, आजकल बढ़ते पेट्रोल और डीजल के कीमतो ने सबकी कमर तोड़ रखी है। बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण हम लोगों ने यह महसूस किया होगा कि अब लोग पहले की तुलना में आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहनों पर चढ़ना बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यूं कहे तो इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अब लगभग सभी कंपनियां एक से बढ़ कर एक नए फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्चिंग कर रही है। Komaki Ranger first electric cruise bike

तो आइए जानते हैं, कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी जानकारियां:-

Komaki Ranger- India’s first Electric super Bike
  1. Komaki Ranger

Komaki Electric Vehicles ने आधिकारिक तौर पर देश की पहली Electric Cruiser Bike, Ranger लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Komaki Ranger की एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये रखी है, जिसमें सभी एक्सेसरीज शामिल हैं। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी के सभी डीलरशिप पर 26 जनवरी से उपलब्ध हो चुका है। इसे तीन अलग-अलग कलर स्कीम- गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक में पेश किया गया है।

क्या हैं रेंज (Range) ?

इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक कोमाकी में 4-किलोवाट बैटरी पैक के साथ 4,000-वाट मोटर मिलता है। यह देश में अब तक के किसी भी दोपहिया वाहन में सबसे बड़ा है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी का यह भी दावा है कि Ranger एक बार फुल चार्ज करने पर 180-220 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। यह Komaki Ranger को भारत में सबसे लंबी ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाता है। EV ब्रांड ने यह भी दावा किया कि यह Cruiser Bike विभिन्न प्रकार के इलाकों के साथ-साथ हर तरह के मौसम स्थितियों से निपटने में सक्षम होगी। 

शानदार लूक और स्टाइल- First Electric Cruise Bike of india

इस वाहन में चौड़े हैंडलबार, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्यूल टैंक पर चमकदार क्रोम ट्रीटेड डिस्प्ले बजाज एवेंजर के जैसे डिजाइन एलिमेंट्स हैं। राइडर की सीट नीचे की ओर है, जबकि पीछे बैठने वाले यात्री के एक आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बैकरेस्ट दिया गया है। दोनों तरफ के हार्ड पैनियर इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मोटरसाइकिल को लंबी दूरी की सवारी क्षमता पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकसित किया गया है। साइड इंडिकेटर्स के साथ एक गोल आकार की टेललाइट है। अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में लेग गार्ड, फॉक्स एक्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

  1. रिवोल्ट RV400 (Revolt RV 400)

रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3kW का मोटर और 3.24kW लिथियम आयन-बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे बाइक के साथ मिलने वाले चार्जिंग केबल के साथ रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। इसका मतलब है कि बाइक को आप घर पर चार्ज कर सकते हैं।

मिल सकते हैं पसंदीदा फिचर्स

इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं। रिवोल्ट RV400 बाइक में कुछ ऐसी चीजे हैं, जो काफी पसंदीदा है। बाइक के कम वजन (108किग्रा कर्ब वेट) के कारण इसे शहर की भीड़-भाड़ में चलाना आसान है। इसमें 220 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो लगभग हीरो एक्सपल्स 220 के बराबर है। इसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिससे इसे चार्ज करने में सुविधा होती है। साथ हीं इसमें सस्ती फाइनेंस स्कीम की उपलब्धता भी है।

पावर और टॉप स्पीड

घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था, तब हीं इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।

  1. रिवोल्ट RV300 (Revolt RV 300)

RV300 इलेक्ट्रिक बाइक छोटा मॉडल है। इसमें 1.5 kw का मोटर और 2.7 kw की बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर है। फुल चार्ज होने पर रिवोल्ट आरवी300 इलेक्ट्रिक बाइक 180 किलोमीटर तक चलेगी। यह मार्केट में फिलहाल 1 लाख रुपए में उपलब्ध है।

क्या है रेंज (Range)?

रिवॉल्ट आरवी 300 स्पीड और रेंज के मामले में तीन अलग-अलग इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड में आती है। Revolt RV300 की रेंज 180 किमी तक है यानि कि एक बार चार्ज करके इस बाइक को 180 किमी तक चलाया जा सकता है। इको मोड में यह बाइक 25 किमी की अधिकतम रफ्तार से दौड़ सकती है।

  1. जॉय ई-बाइक मॉन्स्टर (Joy e-bike Monster)

अगर आप सामान्य बाइक से इलेक्ट्रिक बाइक पर शिफ्ट होना चाह रहे हैं तो आपके पास जॉय ई-बाइक मॉन्स्टर एक अच्छा विकल्प है। बाजार में इसका मुकाबला रिवोल्ट आरवी 400 और ओडिसी इवोकिस से है। Joy e-bike Monster में 72 V, 39 AH लिथियम आयन बैटरी है। 1500W का डीसी ब्रशलेस हब मोटर है।

क्या है रेंज?

यह फुल चार्ज होने में 5 से 5.5 घंटे लेती है। फुल चार्ज होने पर Joy e-bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक की ड्राइविंग रेंज 95 किलोमीटर की है। एक बार इसकी बैटरी फुल चार्ज करने में 3.3 यूनिट बिजली खर्ज होती है। इसकी टॉप स्पीड 60 km/h है। इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 98,666 रुपये है।

अगर आप Electric Bike के साथ ही Super Bike के दीवाने हैं तो Komaki Ranger से लेकर इन अन्य गाड़ियों पर एक बार नज़र जरूर दौड़ा लीजिए।

निधि बिहार की रहने वाली हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभी बतौर शिक्षिका काम करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही निधि को लिखने का शौक है, और वह समाजिक मुद्दों पर अपनी विचार लिखती हैं।

Exit mobile version