Home Inspiring Women

यह दो महिलाएं उड़ाएंगी फाइटर जहाज़, भारतीय नौ सेना ने अपने लड़ाकू विभाग में इन्हें शामिल किया

अपने हुनर और काबिलियत पर भरोसा कर किसी भी काम को करना हमारी देश की महिलाओं को अच्छे से आता है। आज महिलाएं हर उस क्षेत्र में कार्यरत हैं जहां हमारे देश को इनकी जरूरत है। घर को संभालने के साथ-साथ ये देश की सेवा में भी अपना योगदान हमेशा से देते आ रहीं हैं, चाहे वह इतिहास की बात हो या वर्तमान की!

आज की हमारी यह कहानी 2 महिला अफसरों की हैं जिन्हें पहली बार नेवी वॉर शिप पर कार्य के लिए तैनात किया जायेगा। इतना ही नहीं इन्हें हवाई युद्ध के लिए भी ट्रेनिंग मिली है। आइये पढ़ते हैं इतिहास रचने वाली इन दोनों महिलाओं के बारे में।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी ( Sub Lieutenant Kumudini Tyagi) और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह ( Sub Lieutenant Riti Singh) Indian Navy में वॉरशिप के लिए इन्हें लिए तैनात किया जायेगा। हमारे देश के इन दो जाबाज़ महिलाओं की हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्ति हुई है। अब तक इंडियन नेवी में यह अवसर किसी भी महिला को नहीं मिला था, सिर्फ पुरुष ही यहाँ मौजूद थे। इन्हें “फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट” के कार्य के लिए ही चयनित किया गया। महिलाओं को यह स्थान पहले प्राप्त नहीं था।

राफेल को भी मिलेगी महिला फाइटर

महिला अफसरों के लड़ाकू जहाज पर नियुक्ति की यह न्यूज़ उस दौरान अाई, जब इंडियन एयरफोर्स ने शॉर्टलिस्ट जारी किया। जिसमें राफेल जहाजों की फ्लीट के संचालन के लिए महिलाओं को स्थान दिया गया है। इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के अनुसार, अम्बाला में इंडियन नेवी के राफेल स्क्वॉड्रन को बहुत जल्द पहली महिला फाइटर मिलेगी। इंडियन नेवी की महिला फाइटर की ट्रेनिंग 10 महिलाओं को दी जा रही है। इन प्रशिक्षण प्राप्त की हुई महिलाओं में से एक 17 स्क्वाड्रन से मिलकर राफेल जेट को उड़ाएंगी।

इंडिया ने खरीदें 36 राफेल जेट

हमारा देश फ्रांस से 36 की संख्या में राफेल जेट खरीद चुका है। जिसमें से 5 हमारे देश में सितम्बर महीने के 10 तारीख को अम्बाला “इंडियन एयरफोर्स” में भेजा गया। जो 31 बचे हैं, वे अलगे साल हमारे इंडियन एयरफोर्स में आ जाएंगे।

अफसरों से मिला सम्मान

नौसेना के 17 अफसरों सहित कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह को ऑब्जर्वर के तौर पर अपनी स्नातक सम्पन्न करने के लिए ये सबविंग्स” से सम्मानित हो चुके हैं। इस सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन कोच्चि में हुआ था। इन सम्मानित हुए अफसरों में से शार्ट सर्विस कमीशन में 4 महिला अफसर औऱ बाकी 13 रेगुलर बैच के हैं। यह सम्मान “रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज” ने इन अफसरों को दिया था। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह असवर बहुत ही स्पेशल है कि पहली बार महिलाएं हेलीकॉप्टर ऑपरेशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर लड़ाकू जहाजों पर तैनात होने जाएंगी।

The Logically देश की इन वीर महिलाओं को इनके इस पद के लिए शुभकामनाएं देते हुए सलाम करता है।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version