Home Inspiration

पति के छोड़ने के बाद 2 साल डिप्रेशन में रही, फिर अपनी मेहनत से बनीं मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसडर

Priya Paramita Paul Winner of Miss World International Ambassador Award 2022

हर किसी का अपना एक सपना होता है। अपने सपने को साकार करने के लिए लोग जी जान लगा सकते हैं परंतु कभी कुछ कारणों से सपने दबे रह जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाएंगे जिनका सपना ब्यूटी क्वीन बनने का था जिसे उन्होंने हासिल करने के बाद ही सुकून मिला।

हालांकि इस सपने को साकार करने में उन्हें कई चीज़ों का बलिदान देना पड़ा। कभी उनके पति ने उन्हें छोड़ा तो वह डिप्रेशन की शिकार हुईं। लेकिन आगे वह अपनी मेहनत के बदौलत मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एम्बेसडर का खिताब अपने नाम कर करोड़ों महिलाओं के लिए उदाहरण बनीं।

प्रिया परमिता पॉल (Priya Paramita Paul)

वह महिला हैं प्रिया परमिता पॉल (Priya Paramita Paul) जो असम से ताल्लुक रखती हैं और मुम्बई की निवासी हैं। वह अपनी आजीविका के लिए आईटी कंपनी में जॉब करती हैं। उनका सपना था कि वह ब्यूटी क्वीन बनें। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करना पड़ा। बहुत जल्द वह वैवाहिक बंधन में बंध गई और उन्हें जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ा। हालांकि उन्होंने अमेरिका के मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एम्बेसडर 2022 का खिताब अपने नाम किया है। -Priya Paramita Paul

यह भी पढ़ें:-अपमानित होने के बाद झुग्गी के बच्चों को दी नि:शुल्क शिक्षा, सम्मान के साथ मिली नौकरी

शादी टूटने के बाद हुई डिप्रेशन की शिकार

प्रिया की शादी वर्ष 2016 में हुई। प्रारंभिक दौर में हर चीज़ सही थी परंतु आगे उनके पति उनसे अलग हो गए क्योंकि उनका अफेयर चल रहा था। इस बात से प्रिया को धक्का लगा उन्होंने अब पति को मनाना शुरू किया ताकि वे दोनों साथ रहें लेकिन इसका नकारात्मक परिणाम सामने आया अब वह डिप्रेशन की शिकार हो गईं उनकी नौकरी भी छूट गई। वर्ष 2018 में उनका तलाक हो गया। -Priya Paramita Paul

यह भी पढ़ें:-पैसे नहीं रहने पर कोर्ट में फफक कर रो पड़ा यह बुजुर्ग, जज ने चुकाया सारा कर्जा: इंसानियत की मिसाल

दिया सपनों को उड़ान

वह बहुत टूट चुकी थी फिर भी ये निश्चय किया कि वह अपने सपने को पूरा करेंगी। उन्होंने डेली रूटीन में जिम, योग, रनिंग आदि को शामिल किया। उन्होंने अब जी जान लगा दिया ताकि उनका सपना पूरा हो सके। आज वह तमाम मुश्किलों से लड़ते हुए सफलता की ऊंचाई पर पहुचकर अपने सपने को पूरा कर सभी के लिए रोल मॉडल बनी हैं। -Priya Paramita Paul

Exit mobile version