Wednesday, December 13, 2023

17 वर्षीय मैक ने रचा इतिहास, 54 हजार किमी की यात्रा करने वाला सबसे कम उम्र का पायलट बना

कहते हैं न, अगर हौसलें बुलंद हो और जीवन में कुछ करने की जुनून हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे हीं युवा की कहानी से रूबरू कराने वाले हैं, जिन्होंने बेहद हीं कम उम्र में अपने हौसलें और जज्बे को बरकरार रखकर पायलट बनने के सफर को पूरा किया।

कौन है वह कम उम्र का पायलट?

हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन में जन्में मैक रदरफोर्ड की, जिन्होंने महज 17 साल की कम उम्र में हीं पायलट बनकर एक मिसाल कायम की है। उनके पिता का नाम सैम रदरफोर्ड है, जो प्रोफेशनल फेरी पायलट रह चुके हैं तथा उनकी मां बैट्रिस भी प्राइवेट पायलट रह चुकी हैं। इतना हीं नहीं, उनकी बहन जारा भी एक पायलट हैं, जो इस साल जनवरी में एयरक्राफ्ट द्वारा दुनिया की सैर करने वाली सबसे कम उम्र की महिला पायलट का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

बता दें कि, मैक रदरफोर्ड का पालन पोषण बेल्जियम में हुआ था। जब वे महज तीन साल के थे तभी से उनका सपना आसमान में उड़ने का था। इतने कम उम्र में पायलट बनने में वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें:- बेटे ने माता-पिता को अद्भूत तरीके से दी श्रद्धांजलि, धान के पौधों से खेत में बना दिया उनकी तस्वीर

माइक्रोलाइट प्लेन से पूरी दुनिया का किया सैर

मैक ने इतने कम उम्र में हीं अपने माइक्रोलाइट सिंगल इंजन वाले प्लेन से पूरी दुनिया की सैर कर हवाई सफर का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि पांच महीने की इस सफर के दौरान उन्हे कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने सर्दी, गर्मी, बारिश, धूल, जैसे मुश्किल हालातों का सामना किया।

बता दें कि, पांच महीने के इस सफर के दौरान उन्हे कई तकनीकी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। सूडान में उनके प्लेन का पैनल सिस्टम खराब हो गया था, जिस कारण उन्हे एक पल के लिए लगा कि वे अब अपनी उड़ान पूरी नहीं कर पाएंगे लेकिन हिम्मत को बरकरार रखते हुए वो आगे बढ़ते रहे और फिर सोलो हवाई ट्रिप का दोनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे।

खराब मौसम के कारण लैंड कराना पड़ा प्लेन

अपनी उड़ान के दौरान 30 मुल्कों की सैर करते हुए 54 हजार Km से अधिक का सफर तय किया। खराब मौसम को देखते हुए न चाहकर भी उन्हे प्लेन लैंड कराना पड़ा।

बहन से प्रेरणा मिली

बता दें कि, मैक ने वर्ष 2020 में अपना पायलट लाइसेंस प्राप्त किया और बुल्गारिया की राजधानी सोफिया से 23 मार्च को अपनी इस ऐतिहासिक उड़ान की शुरुआत की। चूकि उनकी बड़ी बहन जारा भी एक पायलट हैं, जिन्होंने इसी इस साल जनवरी में एयरक्राफ्ट द्वारा दुनिया की सैर करने वाली सबसे कम उम्र की महिला पायलट का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मैक ने बहन से हीं प्रेरित होकर इस मुकाम को प्राप्त किया।