Wednesday, December 13, 2023

रंग-बिरंगी फूलगोभी का उत्पादन कर यह किसान बन गया लखपति, दूर-दूर से किसान आते हैं देखने

हमारे यहां किसान अपने खेतों में कई तरह की सब्जियां उगाते हैं और इन सब्जियों को ज्यादा उगाने के लिए नए-नए तकनीक का भी इस्तेमाल करते रहते हैं जिससे उन्हें इन सब्जियों से काफी अच्छा मुनाफा हो सके। आज हम एक ऐसे किसान के बारे में बात करेंगे जिन्होंने हाइब्रिड से रंग-बिरंगे फूलगोभी उपजाए और वे इन रंग-बिरंगे फूल गोभी को बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

महेंद्र निकम (Mahendra Nikam)

महेंद्र निकम (Mahendra Nikam) जो महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) जिले के मालेगांव तालुका में दाभाडी गांव के रहने वाले हैं। महेंद्र निकम ने अपनी पढ़ाई 12वीं तक ही की थी। यह लगभग 10 सालों से खेतों में नए-नए तकनीक को अपना रहे हैं। जिसकी वजह से आज वो सफलता की चोटी पर पहुंच चुके हैं।

रंग-बिरंगी फूलगोभी उगाई

महेंद्र निकम ने अपनी खेतों में 40 हजार रुपए की फूलगोभी का बीज खरीद कर बोए थे। और जब इनकी बोई हुई फूलगोभी खेतों में तैयार हुई तो वह फूलगोभी दिखने में काफी आकर्षित और रंग बिरंगी हुए। महेंद्र निकम ने इस रंग-बिरंगे फूलगोभी का बीज स्वीटजरलैंड की सिनजेंटा एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी से ली थी। यह कंपनी महिंद्र निकम के खेत को खुद चुना था। महेंद्र निकम के आसपास के किसान लोग इनसे खेती करने का नए-नए तकनीक सीखने आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:-आधुनिक तरीकों से खेती कर यह किसान कमा रहा 15 लाख रूपए, साथ में दिया है कई लोगों को रोजगार

कमाया अच्छा खासा मुनाफा

महेंद्र निकम अपने खेतों में हाइब्रिड फूलगोभी लगाने में लगभग ₹2 लाख रुपया तक का खर्च आया था। अभी फिलहाल महेंद्र निकम के खेतों में 20 हजार किलो फूलगोभी की फसल तैयार हो चुकी है। महेंद्र निकम बताते हैं कि इस रंग बिरंगी फूलगोभी की कीमत बाजार में 80 से ₹90 प्रति किलो मिलता है। इनके खेत में 20 हजार किलो रंग-बिरंगी फूलगोभी है। इससे उन्हें लगभग 14 लाख रुपए तक का मुनाफा हो सकता है। महाराष्ट्र में अभी कुछ जाने-माने शहरों में ही इस रंग-बिरंगी फूलगोभी को बेचा जा रहा है।

सिनजेंटा के महाराष्ट्र में प्रोटेक्टेड क्रॉप्स स्पेशलिस्ट शिरीष शिंदे बताते हैं कि यह कंपनी पिछले 2 साल से कई सब्जियों का हो क्रॉस कल्टीवेशन करके इससे विकसित किया है। यह कंपनी हरियाणा राज्य के करनाल जिले में भी अनुसंधान किया गया है। उसके बाद यह कंपनी महाराष्ट्र में महेंद्र निकम के खेतों पर प्रयोग करके फूलगोभी की खेती शुरू की गई। उन्होंने बताया कि इस हाइब्रिड फूल गोभी का सेवन करने से लोगों को काफी फायदा भी होता है। इस हाइब्रिड फूलगोभी में विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ आंख, कान व त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हाइब्रिड फूलगोभी की बीज महाराष्ट्र में हो रही है और इस साल के सितंबर तक और भी राज्य के किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

महेंद्र निकम इस हाइब्रिड तकनीक से रंग-बिरंगे फूलगोभी उगाने से अपनी इलाके में काफी मशहूर हो गए हैं और वहां के किसानों के लिए एक मिसाल बन गए हैं। महेंद्र निकम के इस हाइब्रिड रंग-बिरंगे फूलगोभी की खेती देखने के लिए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादा भूसे आए और इस रंग बिरंगी फूलगोभी की खेती को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।