Home Amazing Tricks

नारियल के खोल का इस्तेमाल कर बनाएं खूबसूरत गमले, बिना खर्च के तैयार होता है ऐसा गमला

हम अक्सर इस्तेमाल किए गए छोटी-छोटी चीजों को नाकाम समझ कर फेंक देते हैं, वो चीजे चाहे कोई भी हो। यदि हमारे पास आईडिया और जानकारी हो तो वही जिसे हम नाकाम समझते हैं उसका उपयोग हम कई प्रकार से कर सकते है। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे नारियल के खोल का। नारियल के खोल को हम घर में कई तरह से प्रयोग में ला सकते हैं। नारियल के खोल से हम एक बेहद खूबसूरत फ्लावर पॉट बना सकते हैं।

नारियल का उपयोग गर्मियों के मौसम में अधिक उपयोग किया जाता है अथवा पूजा पाठ में भी इसका उपयोग अधिक होता है। आज की इस कहानी में हम आपसे नारियल के खोल के बारे में बताएंगे कि हम इसका उपयोग अपने घरों के बगीचे अथवा बालकनी में छोटे-छोटे पौधें लगाकर कैसे कर सकते हैं। अधिकतर लोग पौधों को लगाने के लिए सीमेंट अथवा प्लास्टिक के गमले का उपयोग करते हैं। बात अगर प्लास्टिक के गमले की करें तो ये पौधें या पर्यावरण के लिए उतना अच्छा नही होता है।

ऐसे में हम जानेंगे कि नारियल के खोल का एक खूबसूरत गमला कैसे बना सकते है जो दिखने में ईको फ्रेंडली लगे। ईको फ्रेंडली बालकनी गार्डेनिंग नारियल के खोल से जब तैयार किया जाता है तो दिखने में और भी आकर्षक और खूबसूरत लगता है। साथ ही यह वातावरण के लिए भी फायदेमंद होता है। आईए जानते हैं इसे कैसे तैयार करे?

हैंगिंग प्लांटर (hanging planter)

बालकनी में हैंगिंग प्लांटर के लिए हम प्लास्टिक और सीमेंट के गमले की जगह नारियल के खोल का इस्तेमाल अच्छे से कर सकते हैं। अधिकांशतः हम देखते हैं कि मार्केट में नारियल की खोल से बने गमले आसानी से मिल जाते हैं पर इसमें हमें पैसे भी देने होते हैं। आपको बता दें कि नारियल के खोल के गमले बनाने का प्रयोग हम अपने घर पर ही आसानी से कर सकते हैं।

गमले बनाने के लिए सबसे पहला काम यह होता है कि हमें नारियल में से फल निकाल लेना होता है और फिर खोल को किसी हथियार की मदद से दो भागों में काटना होता है। ऐसा करने के बाद इसे प्लांटर के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंगिंग प्लांटर के लिए इसमें रस्सी अथवा लोहे के पतले तार का उपयोग कर सकते है। इसके बाद आप इसे डेकोरेट भी कर सकते हैं जैसे इस पर अलग-अलग प्रकार के पेंटिंग कर और भी आकर्षक लुक तैयार कर सकते है।

Make beautiful gardening pots with coconut shell

नारियल को ऐसे करें उपयोग

नारियल का इस्तेमाल लोग सबसे अधिक गर्मियों में करते हैं। गर्मियों के मौसम में गर्मी से बचने के लिए लोग इसके पानी का सेवन करते हैं, जिससे नारियल का खोल अधिक से अधिक इकट्ठा हो जाता है। हालांकि जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं होती वह नाकाम वस्तु समझ कर इसे फेंक देते हैं पर इसका इस्तेमाल करके हम अपनी बालकनी गार्डन को एक आकर्षित लुक दे सकते हैं।

नारियल के खोल को आप हैंगिंग गमले के जैसा भी उपयोग कर सकते हैं। इसका पानी पीने के बाद नारियल के ऊपरी हिस्से को चाकू से या किसी अन्य औजार की मदद से गोलाई आकार में काट ले, उसके बाद इसमें मिट्टी डालकर कर छोटे पौधें लगाए। पौधें लगाने के बाद आप इसे रस्सी की सहायता से हैंगिंग गमला बना तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें :- जूट की बेकार बोरी से बनाएं खूबसूरत Foot Mat, कम खर्च में टिकाऊ सामान तैयार होगा

स्टैंड गमला (stand pot)

हैंगिंग गमले के अलावा हम इसे स्टैंड गमले के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए हमें नारियल के खोल में पौधे लगाकर बालकनी में रखना होता है। बालकनी में स्टैंड रखकर नारियल के गमले को अच्छे से सेट कर दें, जिससे आप की बालकनी को एक सुंदर सा लुक मिलता है।

नारियल के खोल में कैसे लगाएं पौधे?

नारियल के खोल में ऐसे पौधे लगाना चाहिए जिस पौधे में बहुत कम पानी की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही इस बात भी ध्यान रखें कि खोल में छोटी जड़ वाले पौधे ही लगाए। इसके अलावा पानी के रिसाव को रोकने के लिए आपको नारियल की आंखों को ढंक देना होता है। ऐसा करने से गमले में अच्छा ड्रेनेज सिस्टम बनता है।

बर्ड फीडर के रूप में कर सकते है उपयोग

नारियल के खोल का उपयोग हम गमले की तरह तो कर ही सकते हैं। साथ ही साथ बर्ड फीडर की तरफ भी इसका उपयोग किया जा सकता है। बर्ड फीडर लगाने से हमारी बालकनी में पक्षियों का आना-जाना भी लगा रहता है, जिससे हमारी बालकनी और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगती है।

बात करे बर्ड फीडर बनाने की तो इसके लिए नारियल के खोल में तीन छेद करें इसके बाद रस्सियों की सहायता से इसे अच्छी तरह से बांध ले फिर खोल के ऊपर एक छेद कर दें और इसमें गांठ लगाकर इसे बालकनी के किसी कोने में टांग दें। टांगने के बाद इसमें कुछ दाने जरूर डालें जिसे देख कर पक्षियों का आना-जाना लगा रहे।

नारियल का खोल जिसे हम कचरे में फेंक देते है पर अब हम यह जान चुके हैं कि इसका उपयोग करके हम अपने बालकनी को एक खूबसूरत और आकर्षक लुक दे सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह टिप्स आपको बेहद पसंद आया होगा, इस टिप्स के जरिए हमने आपको बताया कि नारियल के खोल का उपयोग हम अपने गार्डन बालकनी के लिए कर सकते हैं जिससे हमारा गार्डन खूबसूरत भी लगेगा और बाहर कचरा भी नहीं फैलेगा। तो आप भी इसका उपयोग एक बार जरूर करें। आशा करते हैं कि ऐसा करने से आप आपने बगीचे को एक नया लुक दे सकते हैं।

Exit mobile version